>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
अब एक क्लिक पर पता चलेगा, कहां मिलेगी सस्ती दवा Friday 05 January 2024 04:09 AM UTC+00 भीलवाड़ा जिले में प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि परियोजना के तहत आमजन को उच्च गुणवत्ता युक्त दवा और सर्जिकल उपकरण उपलब्ध कराने के लिए 6 जन औषधि केन्द्र स्थापित किए गए हैं। इनके बारे में मोबाइल एप पर जानकारी मिलेगी।
50 से 90 प्रतिशत तक सस्ती दवाएं योजना के तहत भीलवाड़ा जिले में अभी 6 जन औषधि केन्द्र संचालित है। भीलवाड़ा में गांधीनगर पुराना आरटीओ रोड, माणिक्यनगर, आरसी व्यास, भोपालपुरा मार्ग शास्त्रीनगर, मांडलगढ़, बिजौलियां तथा फूलिया कलां क्षेत्र में संचालित हैं। इन केन्द्रों पर आमजन को उच्च गुणवत्ता युक्त दवा और सर्जिकल उपकरण बाजार से 50 से 90 प्रतिशत तक सस्ते उपलब्ध कराए जा रहे हैं। आगामी दिनों में और जन औषधि केन्द्र खोलने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। ऐसे करें केन्द्र की जानकारी जन औषधि केन्द्रों की जानकारी के लिए सरकार ने जन औषधि सुगम मोबाइल एप लॉन्च किया है। इसे मोबाइल के प्ले स्टोर से डाउनलोड कर नजदीकी केन्द्र और दवाओं की उपलब्धता सहित जरूरी सूचनाएं प्राप्त की जा सकती है। इनका कहना है |
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajisthanews12@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |
