>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
राजस्थान विश्वविद्यालय में इस साल नहीं होगा दीक्षांत समारोह, कुलपति ने बताया ये बड़ा कारण Friday 05 January 2024 05:03 AM UTC+00 convocation ceremony 2024: राजस्थान विश्वविद्यालय के स्थापना दिवस पर आयोजित होने वाले दीक्षांत समारोह का इंतजार कर रहे छात्रों को इस बार मायूस होना पड़ेगा। विश्वविद्यालय की ओर से आठ जनवरी को दीक्षांत समारोह का आयोजन नहीं किया जाएगा। इस दिन विश्वविद्यालय सिर्फ स्थापना दिवस ही मनाएगा। कारण है कि विश्वविद्यालय की ओर से समय पर दीक्षांत समारोह के लिए डिग्रियां छपवाने की प्रक्रिया पूरी नहीं की गई। वहीं, गोल्ड मेडल भी तैयार नहीं कराए गए।
यह भी पढ़ें : राजस्थान के भाजपा कार्यालय में पहली बार आएंगे पीएम मोदी, जगमग हुई गुलाबी नगरी डिग्री, पीएचडी और गोल्ड मेडल दिए जाते दीक्षांत समारोह में डिग्री और गोल्ड मेडल के लिए टेंडर किए जाते हैं। इसकी प्रक्रिया करीब छह महीने पहले शुरू होती है। लेकिन इस बार नहीं हुई। हमने इसकी तैयारी शुरू की तो आचार संहिता लग गई। इसी कारण दीक्षांत समारोह नहीं हो पा रहा है। पुन: टेंडर जारी कर नए सिरे से प्रक्रिया करेंगे। इसके बाद आगामी दिनों में समारोह आयोजित किया जाएगा। यह भी पढ़ें : राजस्थान के इन जिलों से गुजरेगी राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा', ये रहेगा रूट |
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajasthanews12@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |
