>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
गहलोत के इस बड़े फैसले को बदल दिया भजन लाल सरकार ने... मामला बड़ा है इस बार, बढ़ सकती है पूर्व सीएम की टेंशन Friday 05 January 2024 03:15 AM UTC+00 Rajasthan News: गहलोत सरकार के एक और बड़े फैसले को भजन लाल सरकार ने बदल दिया है। इस फैसले को बदले जाने के बाद अब पूर्व सीएम गहलोत और कांग्रेस दोनो टेंशन में आ सकते हैं। दरअसल मामला बड़ा है इस बार। मामला है सीबीआई से जुड़ा हुआ। सीबीआई ने पिछली सरकार के कार्यकाल में कई बार रेड। बार बार रेड करने के बाद जब विरोध होना शुरू हुआ तो सीबीआई ने अपनी रफ्तार को काबू किया। लेकिन जब सरकारी बदली और नए सीएम आए तो सीबीआई को भी ग्रीन सिग्नल मिल गया है। दरअसल पुराने सीएम यानी अशोक गहलोत ने सीबीआई के लिए एक गाइड लाइन दी थी कि जब भी वे राजस्थान में कोई रेड करेंगी या एंट्री करेंगी तो इसके लिए पहले गहलोत सरकार को सूचना देनी होगी और परमिशन मिलने के बाद ही सीबीआई कोई एक्शन ले सकेगी। सीबीआई केंद्र सरकार के अधीन काम करती है। लेकिन अब सरकार बदलते ही नए सीएम भजन लाल शर्मा ने सीबीआई को एक तरह से राजस्थान की नए सुरक्षा एजेंसी बना दिया है। अब राजस्थान में सीबीआई कभी भी आ - जा सकेगी। किसी से अनुमति लेने की जरूरत नहीं है। किसी केस में किसी से पूछताछ करनी है तो नियमानुसार एक्शन लिया जा सकता है। इस फैसले के बाद अब पूर्व गहलोत सरकार की टेंशन बढ़ सकती है। जब सरकार मौजूद थी तभी सीबीआई ने कई बार गहलोत सरकार के मंत्रियों को घेरा था, अब तो सरकार ही नहीं है और सीबीआई को भी ग्रीन सिग्नल मिल गया है ऐसे में कांग्रेस पार्टी के विधायक भी निशाने पर आ सकते हैं। यह सब सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति को लेकर किया जा रहा है। |
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajasthanews12@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |
