>>: सीए छात्र मर्यादा पुरुषोत्तम की तरह बनकर देश में काम करें

>>

Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment!

भगवान राम की तस्वीर, हर पोस्टर पर राम। छात्रों के जय श्रीराम के नारों से सभागार गूंजता रहा। स्वागत गीत भी राम के नाम का था। कार्यक्रम की शुरूआत भी राम के नाम से हुई।

 

मौका था सीए छात्रों का नेशनल कांफ्रेंस का। दी इंस्टिट्यूट आफ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ इण्डिया की छात्र कौशल संवर्धन एवं भीलवाड़ा शाखा के संयुक्त तत्वावधान में पटेलनगर स्थित आइसीएआइ भवन के सभागार में सीए विद्यार्थियों का सम्मेलन राम, उठो, जागो और विशेषज्ञ बनो, जब तक कि लक्ष्य प्राप्त न हो जाए का आगाज़ हुआ। पूरा सभागार राममय नजर आया। अतिथियों ने सीए छात्रों को मर्यादा पुरुषोत्तम की तरह बनकर देश में काम करने का आह्वान किया।
आइसीएआइ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रणजीत कुमार अग्रवाल ने कहा कि एक जुलाई 1949 को आइसीएआइ की स्थापना हुई। आज देश में चार लाख सीए मेंबर हैं। इनमें महिला सीए 29 प्रतिशत है। 2047 तक महिला सीए की संख्या बढ़कर 50 प्रतिशत तक होगी। अग्रवाल ने कहा कि देशभर में आइसीएआइ करियर काउंसलिंग सेंटर स्थापित कर रहा है। विधायक अशोक कोठारी ने कहा कि देश को बनाने में सीए का बड़ा योगदान है। किसी भी देश के विकास के लिए अर्थव्यवस्था अच्छी होना आवश्यक है। सीए अनुज गोयल ने कहा कि भीलवाड़ा देश में सबसे ज्यादा सीए बनाता और एक्सपोर्ट करता है। सेंट्रल कौंसिल मेंबर और कार्यक्रम के रोहित रूवाटिया ने कहा कि इस साल के अंत तक भीलवाड़ा ब्रांच का भवन तैयार हो जाएगा। सीसीएम चंद्रशेखर, सीए अर्पित चौधरी, सिकासा अध्यक्ष सीए मुरली अटल और सीए अभय छाजेड ने भी संबोधित किया। इससे पूर्व सांसद सुभाष बहेडि़या ने टेक्निकल सत्र में भाग लिया। सचिव आलोक सोमानी ने आभार जताया। समारोह में स्मारिका का विमोचन हुआ। शाखा अध्यक्ष दिनेश आगाल व उपाध्यक्ष सोनेश काबरा ने बताया कि आईसीएआई भवन सभागार एवं स्पोर्ट्स रूम का उद्घाटन हुआ। प्रथम दिन सांस्कृतिक संध्या भी हुई। इसमें मनीष सोनी की ओर से लाइव म्यूजिक की प्रस्तुति दी।


जीएसटी के बारे में दी जानकारी

मीडिया प्रभारी आलोक पलोड़, दिनेश सुथार, चन्दन समदानी ने बताया कि प्रथम सत्र के मुख्य वक्ता मुंबई से आए सीए यशवंत मंगल ने जीएसटी कानून का 360 डिग्री विश्लेषण करते हुए जीएसटी के बारे में बताया। इस सत्र की अध्यक्षता अतुल सोमानी ने की। सीए स्टूडेंट कशिश खोतानी एवं मानस पराशर ने संचालन किया। प्रदीप सोमानी ने आभार जताया। दूसरे सत्र में इंदौर से आए असीम त्रिवेदी ने सम्बोधित किया। अध्यक्षता महावीर गांधी ने की। विनीत जैन और अदिति पोरवाल ने संचालन किया। नवीन वागरेचा ने आभार जताया।

You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajisthanews12@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription.