>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
मौसम विभाग का अलर्ट, तीन दिन प्रदेश में सर्द हवा और कोहरा...फिर इन जिलों में होगी बारिश, बढ़ेगी ठंड Thursday 04 January 2024 05:57 PM UTC+00 Weather Alert For Rajasthan : जयपुर। प्रदेश में दिन और रात को सर्दी सता रही है। कोहरे के साथ सर्द हवा ने ठिठुुरन बढ़ा दी है। न्यूनतम और अधिकतम तापमान में भी भारी गिरावट आ रही है। गुरुवार को सबसे कम न्यूनतम तापमान 0 डिग्री माउंट आबू में दर्ज किया गया। इसके अलावा सीकर में एक और फतेहपुर में 2.8 डिग्री दर्ज रात का पारा दर्ज किया गया। इधर, गुरुवार को अलवर, भरतपुर, भीलवाड़ा, बूंदी, दौसा, धौलपुर, जयपुर, झुंझुनं, करौली, बीकानेर, चूरू, हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर में शीत दिन दर्ज किया गया। सीकर में शीतलहर चली। सवाईमाधोपुर दिन में ठंडा रहा। यहां दिन का अधिकतम तापमान सबसे कम 10 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम केन्द्र जयपुर ने शुक्रवार को अलवर, भरतपुर, धौलपुर, जयपुर, झुंझुनूं, करौली, बीकानेर, चूरू, हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर में कोल्ड डे का अलर्ट जारी किया है। इधर, सर्दी को देखते हुए जयपुर और अजमेर में कलक्टर ने आठवींं कक्षा तक के विद्यार्थियों के 13 जनवरी तक शीतकालीन अवकाश बढ़ा दिए हैं। झालावाड़ जिले में भी 8वीं तक के बच्चों का अवकाश 8 जनवरी तक बढ़ाया है। शिक्षा विभाग की ओर से पांच जनवरी तक शीतकालीन अवकाश घोषित है। सात को नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय ट्रेन और हवाई सेवा लगातार प्रभावित |
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajasthanews12@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |
