>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
राजस्थान कांग्रेस के कई बड़े नेता लेने जा रहे हैं भाजपा की सदस्यता Saturday 27 January 2024 08:04 AM UTC+00 राजस्थान विधानसभा चुनाव में जीत के बाद भाजपा उत्साह से लबरेज है। चुनाव के दौरान कांग्रेस के कई दिग्गज नेताओं ने भाजपा की सदस्यता ली और उन्हें पार्टी ने टिकट भी दिया। सुभाष महरिया, सुभाष मील, गिर्राज सिंह मलिंगा, ज्योति मिर्धा सहित कई ऐसे नाम है, जिन्हें भाजपा ने टिकट दिया। इसमें से कुछ नेताओं ने जीत भी दर्ज की है। अब लोकसभा चुनाव आते ही फिर सुगबुगाहट शुरू हो गई है कि कई बड़े कांग्रेस नेता भाजपा जॉइन करेंगे। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने इन कयासों को हवा दे दी है। भाजपा कार्यालय पर मीडिया और सोशल मीडिया कार्यशाला में भाग लेने आए जोशी ने कांग्रेस नेताओं की जॉइनिंग को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव से पहले कई ब्यूरोक्रेट्स, जन नेताओं ने मोदी के नेतृत्व में भाजपा में आस्था व्यक्त कर सदस्यता ग्रहण की थी। आज भी कई लोग संपर्क में है। बिहार में चल रही राजनीतिक उठापठक और नीतीश कुमार मामले में जोशी ने कहा कि बिहार में उठापठक आज से नहीं लंबे समय से चल रही है। यह उठापठक कहां तक जा सकती है, इसका इंतजार करना पड़ेगा। जोशी ने कहा कि इंडिया गठबंधन तो ऐसा गठबंधन है जो बेमेल है। जो कभी एक दूसरे की शक्ल नहीं देखते थे, मुंह नहीं देखते थे, बात नहीं करते थे वह मजबूरी में साथ आए हैं। आप देखिए राहुल गांधी को बंगाल में जाने से मना कर दिया। उनको (राहुल गांधी को) नेता मानने से इंकार कर रहे हैं। यह गठबंधन किस बात का है। जोशी ने कहा इन्हें (इंडी गठबंधन) को अपना नेता भी बताना चाहिए और एजेंडा भी डिक्लेअर करना चाहिए। कार्यशाला को लेकर सीपी जोशी ने कहा कि डिजिटल मीडिया इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और प्रिंट मीडिया अपना महत्वपूर्ण स्थान है। पार्टी की कार्यशाला रखी गई है उसमें आज प्रदेश भर के प्रमुख कार्यकर्ता शामिल हुए हैं।
यह भी पढ़ें:-Bihar Political Crisis Live: इंडिया गठबंधन पर सुधांशु त्रिवेदी का तंज, कहा-देखी जमाने की यारी बिछड़े सभी बारी-बारी |
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajasthanews12@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |
