>>: बूंदी विधायक के बेटे के साथ घर में घुसकर मारपीट

>>

Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment!

बूंदी से कांग्रेस विधायक हरिमोहन शर्मा के गायत्री नगर स्थित आवास में शनिवार शाम को घुसकर एक जने ने उनके पुत्र सत्येश शर्मा के साथ मारपीट कर दी। मारपीट में सत्येश के आंखों के नीचे चोट आई और उनका चश्मा टूट गया। शर्मा की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया।

सत्येश ने पुलिस को बताया कि शाम पांच बजे एक जना उनके आवास में घुस आया। वह अपशब्द कहते हुए शोर मचाने लगा। उन्होंने उसे रोका तो उसके साथ मारपीट कर दी। इस दौरान उनका चश्मा टूट गया। मारपीट के बाद हमलावर उनका मोबाइल छीनकर भागने लगा। शोर मचाने पर घर के बाहर खड़े लोगों ने हमलावर को पकड़ लिया। पुलिस के अनुसार पकड़ा गया हमलावर खुनेटिया निवासी विक्रम सिंह है। वारदात की सूचना मिलने पर बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता कोतवाली के बाहर एकत्र हो गए। कोतवाली प्रभारी पवन कुमार मीणा ने बताया कि शर्मा की रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर लिया है। पीडि़त का मेडिकल मुआयना करवाने के साथ ही जांच शुरू कर दी गई है।

You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at abhijeet990099@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription.