>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
किसानों से दगा- कपास की न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीद के नाम पर खानापूर्ति Friday 05 January 2024 05:50 AM UTC+00 किसानों से दगा- कपास की न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीद के नाम पर खानापूर्ति -धान मंडियों में कपास की 52 लाख क्विंटल आवक हुई,जबकि सीसीआई ने 49 क्विंटल ही खरीद की -पहले गुलाबी सुंडी व बेमौसम की बारिश से कपास उत्पादन और गुणवत्ता हुई प्रभावित श्रीगंगानगर.इलाके के किसानों को इस बार कपास की फसल ने दगा ही दिया है। जहां पहले गुलाबी सुंडी फसल को चट कर गई। इस बीच बेमौसम व तूफान की वजह से कपास की गुणवत्ता और उत्पादन कमजोर रहा। किसानों ने बड़ी मुश्किल से कपास की चुगाई करवाई और अब फिर भारतीय कपास निगम लिमिटेड सीसीआई श्रीगंगानगर,हनुमानगढ़ और बीकानेर जिले में महज 0.49 लाख क्विंटल कपास की एमएसपी पर खरीद कर पाई है। इस सीजन में जिले की धान मंडियों में कपास की 52 लाख क्विंटल आवक हुई है। किसानों ने मजबूरी में कपास का न्यूनतम भाव 3800 रुपए,औसत भाव 5740 रुपए पर बिक्री की। जबकि अधिकतम भाव 7 हजार रुपए कपास बहुत कम बिक पाई है। श्रीगंगानगर जिले में सीसीआई ने इस सीजन में साढ़े 20 क्विंटल कपास करणपुर मंडी में खरीद की गई है। इस कारण किसानों को प्रति क्विंटल करीब1500 रुपए तक आर्थिक नुकसान उठाया है। --------- सीसीआई कपास खरीद से पहले किसानों से ऑनलाइन गिरदावरी की मांग भी कर रही है। जबकि राजस्व पोर्टल पर ऑनलाइन गिरदावरी तकनीकी दिक्कत की वजह से नहीं मिल रही है। सीसीआई अधिकारियों ने कहा कि गिरदावरी का इसका विकल्प किसान अपनी भूमि की जमाबंदी भी देखा सकता है। इससे ही किसान के भूमि का आंकलन हो पाएगा। कपास का न्यूनतम समर्थन मूल्य ------------- राज्य में न्यूनतम समर्थन मूल्य पर कपास खरीद करने के लिए सीसीआई को नोडल एजेंसी नियुक्त कर रखा है। राज्य में कपास खरीद करने के लिए 34 केंद्र बनाए गए हैं। इसमें सात खरीद केंद्र ऊपरी राजस्थान में हनुमानगढ़ टाउन,हनुमानगढ़ जंक्शन,श्रीगंगानगर में करणपुर,नागौर व मेड़ता में खरीद शुरू की गई। जबकि निचले राजस्थान में शहर सूरजगढ़ और औसियां में ही कॉटन की एमएसपी पर खरीद की गई है। श्रीगंगानगर,हनुमानगढ़ व बीकानेर में कॉटन की खरीद के लिए 22 खरीद केंद्र बनाए गए हैं। ----------- अप्रेल 2021 से मार्च 2022 तक-2050262 --------------- अप्रेल 2023 से नवंबर 2023 तक-1089652 ----------- श्रीगंगानगर-हनुमानगढ़ व बीकानेर में कपास की आवक-52 लाख क्विंटल श्रीगंगानगर जिले में कपास खरीद की-20 क्विंटल 500 किलो ग्राम नई धानमंडी श्रीगंगानगर का गणित कपास का उच्चतम भाव-7000 रु कपास का औसत भाव-5740 रु कपास की खरीद एमएसपी पर नहीं होने से इलाके के किसानों को काफी आर्थिक नुकसान हुआ है। जबकि बाजार भाव कपास के कम चल रहे हैं,एमएसपी अधिक है। सीसीआई को सीजन शुुरू होते ही एमएसपी पर कपास की खरीद शुरू करनी चाहिए थी लेकिन अभी तक नहीं हुई। ---------- मोहित शर्मा,महाप्रबंधक,भारतीय कपास निगम लिमिटेड,श्रीगंगानगर। |
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at abhijeet990099@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |
