>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
वीरांगना, मीरा, राधा की देखने को मिली झलक Saturday 06 January 2024 03:35 AM UTC+00 लघु उद्योग भारती भीलवाड़ा महिला इकाई की ओर से तीन दिवसीय स्वयं सिद्धा फेयर की शुरुआत शुक्रवार को महेश छात्रावास में हुई। सांसद सुभाष बहेडिया व विधायक अशोक कोठारी ने फीता काटकर शुरुआत की।
अतिथियों ने फेयर का अवलोकन के बाद कहा कि इस तरह के फेयर से महिला स्वावलंबन को संबल मिलता है। महिला अध्यक्ष पल्लवी लड्ढा ने फेयर के बारे में जानकारी दी। फेयर में भीलवाड़ा के अलावा सात शहरों से स्टॉल लगी है। टैक्स विशेषज्ञ गोविंद राम मित्तल ने उद्यमियों को टैक्स नियमों और सरकारी योजनाओं के बारे में बताया। लघु उद्योग भारती के राष्ट्रीय अध्यक्ष घनश्याम ओझा ने बताया कि पिछले 30 वर्ष से लघु उद्योग भारती सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योगों के हित के लिए काम कर रही है। फेयर में शाम को सांस्कृतिक संध्या में रिश्तो के रैंप वॉक में शहर की अनेक महिलाओं ने प्रस्तुति दी। हमारी वीरांगना कार्यक्रम में महिला प्रतिभागियों ने प्रेरणादायक जीवन चरित्र पर प्रस्तुति दी। सचिव नीता बंसल ने आभार जताया। फेयर में विमला मूणोत, चंदा मूंदड़ा, शशि काबरा, स्नेहलता मेलाना, शिखाअग्रवाल, नीलम अग्रवाल, मधु अग्रवाल, रेखा ईनानी, मानकंवर काबरा, सुमित्रा हुरकट, आशा सोमानी, रीना डाड समेत कई महिलाएं मौजूद थी। |
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajisthanews12@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |
