>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
तनसिंह शताब्दी समारोह में भाग लेने स्पेशल ट्रेनों से रवाना हुए हजारों लोग Saturday 27 January 2024 03:11 PM UTC+00 श्री क्षत्रिय युवक संघ के संस्थापक तनसिंह के नई दिल्ली स्थित जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में रविवार को आयोजित विशाल जन्म शताब्दी समारोह में भाग लेने सीमावर्ती जैसलमेर से शनिवार को हजारों लोग जैसलमेर और पोकरण से संचालित स्पेशल ट्रेनों और निजी वाहनों से रवाना हुए। जैसलमेर से स्पेशल ट्रेन को पूर्व राजघराने के चैतन्य राज सिंह ने झंडी दिखाकर रवाना किया। ट्रेनों में लोगों में बड़ी संख्या में केसरिया साफे पहन रखे थे और वे उत्साह पूर्वक कार्यक्रम में भागीदारी करने रवाना हुए। श्री क्षत्रिय युवक संघ के संभाग प्रमुख तारेन्द्रसिंह झिनझिनयाली ने बताया कि दिल्ली में आयोजित समारोह में देश भर से करीब 5 से 7 लाख लोग शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि राजस्थान से 16 स्पेशल ट्रेन, ढाई हजार बसें व अन्य छोटे-बड़े वाहन और हवाई मार्ग से करीब डेढ लाख लोग दिल्ली जा रहे हैं। गौरतलब है कि तनसिंह बाड़मेर-जैसलमेर क्षेत्र से दो बार सांसद, एक बार बाड़मेर विधायक और बाड़मेर नगरपालिका के अध्यक्ष रह चुके हैं। उन्होंने 22 दिसम्बर 1946 को श्री क्षत्रिय युवक संघ की स्थापना की थी, जो पिछले 78 वर्षांे से समाज जागरण के क्षेत्र में कार्य कर रहा है। |
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajasthanss63@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |
