>>: Digest for January 07, 2024

>>

Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment!

You are receiving a digest because your subscriptions have exceeded your account's daily email quota. Your quota has automatically reset itself.

Table of Contents

टोंक. राज्य सरकार ने शुक्रवार देर रात आदेश जारी कर आईएएस एवं आरएएस अधिकारियों के तबादले किए। इसमें टोंक कलक्टर डॉ. ओमप्रकाश बैरवा का तबादला जयुपर किया है। उनकी जगह डॉ. सौम्या झा को जिला कलक्टर नियुक्त किया गया है।

बिहार की रहने वाली आईएएस डॉ. सौम्या झा को गत दिनों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का संयुक्त सचिव बनाया गया है। वह इससे पहले राजस्थान ग्रामीण आजीविका विकास परिषद, जयपुर में मुख्य कार्यकारी अधिकारी की भूमिका निभा रही थीं। लेकिन राज्य सरकार ने उनका तबादला टोंक जिले में किया है। वे अब टोंक जिले की कमान संभालेंगी।

यूपीएससी में हासिल की थी 58वीं रैंक
सौम्या झा 2019 में भरतपुर की असिस्टेंट कलेक्टर रह चुकी हैं। राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा भी भरतपुर के ही रहने वाले हैं। बिहार की रहने वाली सौम्या झा ने यूपीएससी की परीक्षा में 58वीं रैंक हासिल की थी। वह हिमाचल प्रदेश कैडर 2017 बैच की आईएएस हैं। लगभग चार साल पहले 2019 में उनका कैडर बदला गया था। इसके बाद वह राजस्थान पहुंच गईं।

आईएएस अक्षय गोदारा से शादी करने के लिए बदला था कैडर
बताया जाता है कि उन्होंने अपना कैडर आईएएस अक्षय गोदारा से शादी करने के लिए बदला था। सौम्या झा डॉक्टर से आईएएस बनी हैं। उन्होंने अपने पहले ही प्रयास में यूपीएससी में सफलता हासिल की थी। उनकी मां डॉक्टर हैं और रेलवे में कार्यरत हैं। जबकि पिता आईपीएस अधिकारी हैं। वह अक्सर यूपीएससी की तैयारी करने वाले छात्रों को टिप्स देती हैं।

टोंक में पहले रहे चुकी हैं सीईओ
सौम्या झा इससे पहले गिरवा (उदयपुर) में उपखंड अधिकारी और उपखंड मजिस्ट्रेट रह चुकी हैं। साथ ही मुख्य कार्यकारी अधिकारी-सह-ए.डी.पी.सी., ई.जी.एस. और पदेन मुख्य परियोजना अधिकारी (माडा), टोंक के पद पर तैनात रह चुकी हैं।

निवाई में एसडीएम बदले
निवाई में एसडएम रविकांत की जगह समदर सिंह भाटी को नियुक्त किया है। उन्हें बाडमेर से यहां लगाया गया है।

टोंक जिले के मालपुरा क्षेत्रीय विधायक कन्हैयालाल चौधरी को जन स्वास्थ्य अभियान्त्रिकी व भूजल विभाग जैसे महत्वपूर्ण विभाग की जिम्मेदारी मिलने से ग्रामीण क्षेत्रों में फ्लोराइड युक्त पेयजल से मुक्ति मिलने की आस बढ़ी है। शुक्रवार को सरकार के मंत्रियों को विभागों का बंटवारा कर दिया गया। मालपुरा के 45 गांवों में फ्लोराइड युक्त पेयजल की समस्या है।

इसमें मालपुरा के क्षेत्रीय विधायक कन्हैयालाल चौधरी को जन स्वास्थ्य अभियान्त्रिकी व भूजल विभाग का मंत्री बनाया गया है। पेयजल जैसे आमजन से जुड़े विभाग की जिम्मेदारी मिलने से जहां एक ओर क्षेत्र के लोगो में खुशी है। वहीं दूसरी ओर अब तक ग्रामीण क्षेत्रों के लोग शुद्ध पेयजल के स्थान पर फ्लोराइड युक्त पेयजल पीने को मजबूर हैं। ऐसे में अब भी मुक्ति मिलेगी।

बीसलपुर बांध से मिल रही कम सप्लाई
जानकारी के अनुसार जलदाय विभाग मालपुरा शहरी क्षेत्र में 5.5 एमएलडी पेयजल आवश्यकता के विपरीत केवल 3.4 एमएलडी पेयजल बीसलपुर बांध से सप्लाई कर पा रहा है। यह सप्लाई भी पूरी तरह से बीसलपुर बांध से आ रहे पेयजल पर निर्भर है।

वहीं यदि ग्रामीण क्षेत्रों में केन्द्र सरकार की जल जीवन मिशन योजना लागू होने के बाद गांवों में जलदाय विभाग की ओर से लगे सार्वजनिक नलों को बंद कर घर-घर नल कनेक्शन दे तो दिए, लेकिन बीसलपुर बांध से कम सप्लाई मिल रही है।

ऐसे में जलदाय विभाग बीसलपुर से आ रहे शुद्ध पेयजल में स्थानीय पेयजल स्त्रोतों से आ रहे फ्लोराइड युक्त पेयजल को मिलाकर गांवों में सप्लाई दे रहा है। सूत्रों ने बताया कि यदि बीसलपुर बांध से मालपुरा क्षेत्र के लिए अलग से पाइप लाइन डाली जाए। वहीं बीसलपुर बांध से मिल रहे पेयजल की क्षमता को बढ़ाया जाए तो समस्या का हल निकल सकता है।

4 पीपीएम से अधिक फ्लोराइड युक्त पानी वाले गांव:
जलदाय विभाग की ओर से वर्ष 2014 में उपखण्ड क्षेत्र के 45 गांवों में 179 हैण्डपम्पों के पानी की जांच की गई थी। इनमें मात्र 29 हैण्डपम्पों में ही पीने योग्य पानी पाया गया। गावों में कराई गई जांच में डिग्गी के दामोदरपुरा के प्राथमिक विद्यालय में लगे हैण्डपम्प में 28 पीपीएम, बरोल बागरिया ढाणी में 12.5, भीपुर 10, लावा के हजारीपुरा, चौरूपुरा में 10,हाथकी में 10, कांटोली, नयागांव जाटान, गुजरान, किशनपुरा, लाम्याजुनारदार में 9, मोरला, अजमेरी, श्रीनगर में 8, गोपालपुरा, जानकीपुरा, सुरजपुरा, प्रतापपुरा, बीडगणवर, लावा के नयागांव में 7, चावण्डिया, कलमण्डा, धोला खेडा, लावा के गणेशपुरा व भैरूपुरा में 6, सुरजपुरा, बागरिया ढाणी मोरला, दडावट, लडी, गणेशपुरा, कचोलिया, अमरपुरा, आवडा, सेलसागर, बैरवा ढाणी बरोल, केरिया, गणवरबास, चबराना, लावा के बालापुरा में 5, धानोता, बागडी, पारली, टोरडी, कुम्हारियां, भवानीपुरा व इस्लामपुरा गांवों के विद्यालयों में लगे हैण्डपम्पों में 4 पीपीएम की मात्रा जांच में पाई गई थी।

उपखंड क्षेत्र सहित जिलेभर में विद्युत ट्रांसफार्मरों से तेल, तांबा चोरी किए जाने की घटनाएं दिन-ब-दिन बढ़ रही हैं। इसका असर विद्युत आपूर्ति पर भी पड़ रहा है। बिजली निगम के अधिकारी भी इन घटनाओं से परेशान हैं। बिजली निगम ने इन घटनाओं को लेकर थाने में अज्ञात चोरों के विरुद्ध एफआईआर भी दर्ज करवाई हैं लेकिन गिरोह का पर्दाफाश नहीं होने से घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं।

पिछले कुछ समय के भीतर ही क्षेत्र में एक दर्जन से अधिक ट्रांसफार्मरों से तेल चोरी किए जाने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। इसके बावजूद पुलिस के हाथ खाली हैं। इन घटनाओं से न सिर्फ बिजली निगम को आर्थिक नुकसान हो रहा है, बल्कि आमजन को दी जाने वाली बिजली आपूर्ति भी प्रभावित हो रही है।

बिजली की डीपी चोरी होने से गांव, मोहल्लों में अंधेरा हो जाता हैं। विद्युत ट्रांसफार्मर से तेल चोरी होने की घटना के बाद मोहल्ले, गांव की कई बार तो 5 से 7 दिन तक बिजली सप्लाई भी ठप हो जाती है। एक विद्युत ट्रांसफार्मर से तेल तांबा चोरी की घटना से विभाग को करीब 1 लाख रुपए का फटका लगता है। ऐसे में हर माह निगम को लाखों रूपए की चपत लगती हैं।

इसलिए डाला जाता है ट्रांसफार्मर में तेल

मेन लाइन से सप्लाई आने और बाहरी वातावरण के अनुसार ट्रांसफार्मर जल्दी गर्म हो जाते हैं। इसे ठंडा करने में तेल का इस्तेमाल होता है। तेल का इस्तेमाल ईंधन के रूप में भी होता है। घरेलू दवा के रूप में भी इसका प्रयोग किया जाता हैं। ऑयल व तांबा बाजार में काफी महंगे भाव में बिकने से चोर मालामाल व निगम कंगाल होते जा रहे हैं।

थाने में करवाया मामला दर्ज
निगम के सहायक अभियंता आरडी मीणा ने बताया कि विद्युत ट्रांसफार्मर को अज्ञात चोर नीचे गिराकर उसमें से कीमती सामान ऑयल, कॉपर चोरी कर ले जाते है। जिससे निगम की संपत्ति को नुकसान पहुंचने तथा विद्युत आपूर्ति प्रभावित होती हैं। इसको लेकर 1 जनवरी को झिराने थाने में 5 घटनाओं का विवरण देते हुए मामला दर्ज करवाया गया हैं। वहीं पीपलू थाने में 3 जनवरी को 3 घटनाओं का वितरण देते हुए मामला दर्ज करवाया हैं।

हाल ही में ये हुई घटनाएं

31 दिसंबर 2023 को इस्लामपुरा नया गांव में स्थापित ट्रांसफार्मर से चोरी
30 दिसंबर 2023 को चौगाई बैरवा मौहल्ला हाजीपुरा मोड़ से दो विद्युत डीपी से तेल, तांबा चोरी
28 दिसंबर 2023 को बैरवाल मौहल्ला कुरेड़ी में स्थापित ट्रांसफार्मर से चोरी
28 दिसंबर 2023 को देवरी गांव में स्थापित ट्रांसफार्मर से चोरी
18 दिसंबर 2023 मोहनी बाढ़ ढ़ाणी पर स्थापित ट्रांसफार्मर से चोरी
16 दिसंबर 2023 को बगड़ी में स्थापित ट्रांसफार्मर से चोरी
12 दिसंबर 2023 को गोरधनपुरा लावा रोड़ पर स्थापित ट्रांसफार्मर से चोरी
28 नवंबर 2023 को जानकीवल्लभपुरा में स्थापित ट्रांसफार्मर से चोरी
23 नवंबर 2023 कठमाणा पंचायत के बेगमपुरा स्कूल के सामने स्थापित ट्रांसफार्मर से चोरी

&तेल, तांबा चोरी होने के बाद ट्रांसफार्मर की उपलब्धता के अनुसार ही बिजली सप्लाई सुचारू हो पाती हैं। घटनाओं को लेकर हर बार थाने में एफआईआर दर्ज करवाते हैं, लेकिन कभी चोर पकड़ में नहीं आए हैं।
आरडी मीणा, सहायक अभियंता, बिजली निगम, पीपलू

एसीजेएम न्यायालय ने खाद बीज के सैंपल फेल होने के मामले में उनियारा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष कमरूदीन सहित तीन जनों को 6 माह की सजा व 5 हजार रुपए के अर्थ दंड से दंडित किया है। वहीं अर्थ दंड राशि जमा नहीं कराने पर एक माह का साधारण कारावास अलग से होगा। उनियारा एसीजेएम न्यायालय की मजिस्ट्रेट डॉ. सुरभि ङ्क्षसह ने ये फैसला सुनाया। कमरूद्दीन वर्तमान में उनियारा के कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष हैं।

ये था मामला

जानकारी के मुताबिक ये मामला 8 अगस्त 2014 से चल रहा है। इस मामले में कृषि अधिकारी दिनेश कुमार बैरवा ने तीन जनों के खिलाफ परिवार दायर कराया था। इनमें उनियारा की मैसर्स चौधरी एजेंसी प्रोपराइटर कमरुद्दीन एवं बनेठा की मैसर्स मिश्र खाद बीज भंडार प्रोपराइटर रामप्रसाद मिश्रा एवं मैसर्स चंबल फर्टिलाइजर्स एंड केमिकल गडेपान कोटा के उप महाप्रबंधक सीके कपूर के खिलाफ न्यायालय में परिवार दायर कराया था।

कृषि अधिकारी ने दोनों दुकानों से खाद बीज के सैंपल लिए थे। जांच में ये सैंपल फेल हो गए। दुकानदारों ने चंबल फर्टिलाइजर्स से फेल हुआ माल खरीदना बताया था। इसके चलते कंपनी के उप महाप्रबंधक को भी आरोपी बनाया। दोनों पक्षों की सुनवाई के बाद एसीजेएम डॉक्टर सुरभि ङ्क्षसह ने गुरुवार को तीनों को सजा सुनाई।

अवैध बजरी से भरा ट्रैक्टर जब्त

निवाई. क्षेत्र में अवैध बजरी खनन व परिवहन की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस उपाधीक्षक महावीर ङ्क्षसह के निर्देशन में अवैध बजरी से भरा ट्रैक्टर जब्त किया है। डीपीएस महावीर ङ्क्षसह ने बताया कि पुलिस वाहन को देखकर चालक बजरी से भरा ट्रैक्टर रास्ते में छोडकऱ भाग छूटा। पुलिस ने अवैध बजरी से भरे ट्रैक्टर ट्रॉली को जब्त बरोनी थाने में खड़ा करवाया दिया। इसके बाद ट्रैक्टर चालक और मालिक के विरुद्ध अवैध खनन व परिवहन अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी।

बजरी का अवैध खनन व परिवहन हुआ तो थाना प्रभारी पर होगी कार्रवाई, एसपी ने दिए सख्त निर्देश
अवैध बजरी खनन व परिवहन पर अंकुश लगाने के लिए जिला पुलिस की ओर से लगातार कार्रवाई की जा रही है। जिले के सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित कर लगातार 24 घन्टे नाकाबन्दी की जा रही है।

सोना रूपी बजरी का अवैध खनन और परिवहन को रोकने के लिए पुलिस अधीक्षक ने कठोर कदम उठाए हैं। अवैध खनन व परिवहन होने पर थाना प्रभारी पर कार्रवाई होगी। इसके निर्देश पुलिस अधीक्षक राजर्षिराज ने दिए हैं। उन्होंने कहा कि यदि किसी भी थाना क्षेत्र में अवैध बजरी खनन व परिवहन पाया गया तो इसके लिए सम्बन्धित थाना प्रभारी जिम्मेदार होगा।


सम्बन्धित थाना प्रभारी के विरूद्ध तुरन्त कार्रवाई शुरू की जाएगी। गौरतलब है कि बनास नदी में बजरी का खनन रही है। कई जगह लीज है तो कई जगह लीज का इंतजार है। ऐसे में बजरी के अवैध खनन को रोकने के लिए पुलिस अधीक्षक ने कदम उठाए हैं। उन्होंने खनिज विभाग के सहायक अभियंता संजय शर्मा के साथ कई जगह का निरीक्षण भी किया है।


यह उठाए जाएंगे कदम


पुलिस अधीक्षक राजर्षिराज ने बताया कि जीआईएस मेपिंग व ड्रोन सर्विलेन्स के लिए रूट चिन्हित किए हैं। इन रूट्स पर जगह-जगह राजस्व, माईनिंग एवं पुलिस के संयुक्त नाके लगाए गए हैं।


इसके अतिरिक्त आरएसी कम्पनी के 2 प्लाटून एवं दो गश्ती दल लगाकर बजरी माफियाओंं बजरी खनन, परिवहन करने वालों पर लगातार कार्रवाई जारी है। अवैध बजरी खनन एवं परिवहन सम्बन्धी क्षेत्रों का पुलिस अधीक्षक की ओर से लगातार भ्रमण किया जा रहा है।

यह हुई गत वर्ष कार्रवाई


जिले में अवैध बजरी खनन-परिवहन के विरूद्ध वर्ष 2023 में 320 प्रकरण दर्ज किए गए। इनमें 384 लोगों को गिरफ्तार किया गया। इनके 358 वाहन जब्त किए गए।

वहीं वाहनों में भरी 2771 टन अवैध बजरी जब्त की गई। इसी प्रकार जनवरी के गत 4 दिनों में 4 मामले दर्ज कर दो जनों को गिरफ्तार किया किया। उनके 4 वाहन एवं 60 टन अवैध बजरी जब्त की गई।

You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at abhijeet990099@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription.