>>: Digest for January 07, 2024

>>

Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment!

You are receiving a digest because your subscriptions have exceeded your account's daily email quota. Your quota has automatically reset itself.

Table of Contents

एक महिला की जिंदगी का काला पन्ना बेटे को नजर आया तो उसने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। चौंकाने वाला यह मामला गुरुवार को कोटा में सामने आया। मृतका के बेटे पुलिस को रिपोर्ट दी है।

रामपुरा कोतवाली थानाधिकारी राधारमण गुप्ता ने बताया कि महिला के पुत्र ने रिपोर्ट दी है। इसमें बताया कि वह गुरुवार दोपहर घर पर उसकी आईडी लेने गया था। घर में कमरे की लाइट बंद थी। उसने जैसे ही गेट खोला मां, किसी व्यक्ति के साथ संदिग्ध अवस्था में मिली। उसने उस व्यक्ति को पकड़ा तो वह हाथ छुड़ाकर भाग गया।

झगड़ा के बाद मां घर से चली गई।

इस बात को लेकर मां से उसका झगड़ा हो गया। इसके बाद मां घर से चली गई। परिजनों ने महिला को काफी तलाश किया, लेकिन वह नहीं मिली। रात 9 बजे करीब उसके पास किसी व्यक्ति का फोन आया कि उसकी मां एमबीएस अस्पताल में भर्ती है। उसके बाद परिजन अस्पताल पहुंचे। डॉक्टर ने बताया कि महिला ने अज्ञात जहर खा लिया और उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाया था। शुक्रवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच शुरू की है।

कोटा. हाड़ौती अंचल में शुक्रवार को भी सीवियर कोल्ड डे रहा। कोटा शहर में पांचवें दिन भी घना कोहरा व बादल छाए रहे। शीतलहर चलने से लोग कांप उठे। कड़ाके की सर्दी के चलते अलाव व हीटर ही सहारा बने हुए हैं। घने कोहरे के कारण चालकाें को वाहनों में सफर करने में परेशानी हुई। मात्र 200 मीटर ही दृष्यता थी। दिन-रात के पारे में मात्र 3 डिग्री का अंतर होने के कारण लोग दिनभर ठिठुरते नजर आए। बुजुर्ग व बच्चे घरों में दुबकने को मजबूर हैं। शाम ढलने के बाद शीतलहर के चलते गलन का असर बढ़ गया। बाजारों व दफ्तरों से कामकाज निपटाकर लोग जल्द घरों पर पहुंच रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार, अधिकतम तापमान 13.5 व न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री सेल्सियस रहा। हवा की रफ्तार 5 किमी प्रति घंटे की रही।

कल से नया पश्चिमी विक्षोभ होगा सक्रिय
मौसम विभाग के अनुसार 7 जनवरी से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इसके प्रभाव से उदयपुर, कोटा संभाग में हल्की बारिश, 8-9 जनवरी को जयपुर, अजमेर, कोटा, बीकानेर, भरतपुर संभाग में बारिश होने की संभावना है।

झालावाड़ में सर्दी का सितम जारी
झालावाड़ जिले में सर्दी का सितम जारी है। सुबह कोहरे के बाद दिनभर चली सर्द हवा से जनजीवन प्रभावित है। बाजार में लोगों की संख्या काफी कम हो गई है। दिनभर धूप नहीं निकलने और सर्द हवा चलने से गलन बरकरार है। अधिकतम तापमान 20 डिग्री व न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

बूंदी जिले में कोहरा व शीतलहर जारी रही। सुबह से सूर्यदेव के दर्शन नहीं हुए। लोग दिनभर ठिठुरते रहे। दोपहर बाद सर्द हवा शूल की भांति चुभती रही। गलन बढ़ने से लोग अलाव जलाकर तापते नजर आए। अधिकतम तापमान 21 व न्यूनतम 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। बारां जिले में भी घना कोहर व शीतलहर जारी रही।

कोटा शहर में चायनीज मांझे की बिक्री पर पाबंदी है। इसके बावजूद कुछ व्यापारी गुपचुप तरीके से चायनीज मांझा बेच रहे हैं। कोटा उत्तर निगम टीम को स्टेशन क्षेत्र की पूनम कॉलोनी में एक किराना व्यापारी द्वारा चायनीज मांझा बेचने की सूचना मिली थी। टीम ने सुरेश किराना स्टोर पर छापा मारा, लेकिन दुकान में चायनीज मांझा नहीं मिला। घर में ही वह दुकान चलाता है। घर में जांच की तो एक कार्टन में 200 चकरी चायनीज मांझा मिला। टीम ने जब्त कर मौके पर जलाकर नष्ट कर दिया। कार्रवाई उत्तर निगम के अग्निशमन अधिकारी अमजद खान व सहायक अग्निशमन अधिकारी सीता चौबदार के नेतृत्व में की गई।

सुबह 6 से 8 बजे तथा शाम 5 से 7 बजे तक पतंगबाजी पर प्रतिबंध
उधर, जिला कलक्टर एमपी मीना ने धातु निर्मित मांझा, पतंग उडाने के लिए पक्का धागा, नायलोन, प्लास्टिक मांझा जो सिंथेटिक, कांच, धातु मिश्रित चायनीज मांझा, टोस्सीक मेटेरियल यथा आयरन पाउडर, ग्लास पाउडर का बना हो उनके थोक व खुदरा बिक्री तथा उपयोग को जिले की राजस्व सीमा क्षेत्राधिकारिता में धारा 144 दण्ड प्रक्रिया संहिता प्रतिबंधित किया है। लोक स्वास्थ्य व विद्युत संचालन बाधा रहित बनाए रखने एवं पक्षियों के लिए बड़े पैमाने पर खतरा बन चुके मांझे एवं धागे के भण्डारण, विक्रय, परिवहन तथा उपयोग पर प्रतिबंध लगाया गया है। आदेश में कहा गया है कि अवहेलना करने पर सम्यक कानून के तहत कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने आमजन के लिए यह भी निषेध किया है कि पक्षियों को नुकसान से बचाने के लिए प्रातः 6 से 8 बजे तथा सायं 5 से 7 बजे तक पतंग उड़ाने पर प्रतिबंध रहेगा। उन्होंने बताया कि अवहेलना करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार अभियोग चलाया जाएगा। उन्होंने बताया कि यह आदेश 31 जनवरी की मध्यरात्रि तक प्रभावी रहेगा।

जिला कलक्टर एमपी मीना ने कोटा शहर में सुबह 6 से 8 बजे तथा शाम 5 से 7 बजे तक पतंगबाजी पर प्रतिबंध लगाया है। आदेश में कहा गया है कि पक्षियों को नुकसान से बचाने के लिए प्रातः 6 से 8 बजे तथा सायं 5 से 7 बजे तक पतंग उड़ाने पर प्रतिबंध रहेगा। उन्होंने बताया कि अवहेलना करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार अभियोग चलाया जाएगा। उन्होंने बताया कि यह आदेश 31 जनवरी की मध्यरात्रि तक प्रभावी रहेगा।
धातु निर्मित मांझा, पतंग उडाने के लिए पक्का धागा, नायलोन, प्लास्टिक मांझा जो सिंथेटिक, कांच, धातु मिश्रित चायनीज मांझा, टोस्सीक मेटेरियल यथा आयरन पाउडर, ग्लास पाउडर का बना हो उनके थोक व खुदरा बिक्री तथा उपयोग को जिले की राजस्व सीमा क्षेत्राधिकारिता में धारा 144 दण्ड प्रक्रिया संहिता प्रतिबंधित किया है।
लोक स्वास्थ्य व विद्युत संचालन बाधा रहित बनाए रखने एवं पक्षियों के लिए बड़े पैमाने पर खतरा बन चुके मांझे एवं धागे के भण्डारण, विक्रय, परिवहन तथा उपयोग पर प्रतिबंध लगाया गया है। आदेश में कहा गया है कि अवहेलना करने पर सम्यक कानून के तहत कार्यवाही की जाएगी।

गुपचुप बेच रहा था चायनीज मांझा, जलाकर नष्ट की 200 चकरी
कोटा शहर में चायनीज मांझे की बिक्री पर पाबंदी है। इसके बावजूद कुछ व्यापारी गुपचुप तरीके से चायनीज मांझा बेच रहे हैं। कोटा उत्तर निगम टीम को स्टेशन क्षेत्र की पूनम कॉलोनी में एक किराना व्यापारी द्वारा चायनीज मांझा बेचने की सूचना मिली थी। टीम ने सुरेश किराना स्टोर पर छापा मारा, लेकिन दुकान में चायनीज मांझा नहीं मिला। घर में ही वह दुकान चलाता है। घर में जांच की तो एक कार्टन में 200 चकरी चायनीज मांझा मिला। टीम ने जब्त कर मौके पर जलाकर नष्ट कर दिया। कार्रवाई उत्तर निगम के अग्निशमन अधिकारी अमजद खान व सहायक अग्निशमन अधिकारी सीता चौबदार के नेतृत्व में की गई।


-एडीएम से लेकर उपखण्ड अधिकारी तक बदले
- मंत्रीमंडल गठन के बाद मुख्यमंत्री भजनलाल ने प्रदेशभर में प्रशासनिक सर्जरी को दिया अंजाम

कोटा. राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मंत्रीमंडल गठन के बाद प्रशासनिक सर्जरी कर व्यवस्थाओं में बदलाव किए हैं। कार्मिक विभाग ने शुक्रवार देर रात 72 आईएएस और 121 आरएएस अफसरों के ट्रांसफर की सूची जारी की है। साथ ही 33 जिलों के कलक्टर भी बदले गए है। बदलाव में हाड़ौती के चारों जिलों के जिला कलक्टरों को बदल दिया गया।

हाड़ौती में चारों जिलों के बदले कलक्टर
सीएम भजनलाल शर्मा ने देर रात आईएएस व आरएएस अधिकारियों की ट्रांसफर लिस्ट में कोटा के जिला कलक्टर महावीर प्रसाद मीणा को प्रबंध निदेशक राजस्थान राज्य बुनकर संघ लि. जयपुर में लगाया गया है। वहीं कोटा जिला कलक्टर के पद पर बूंदी के जिला कलक्टर डॉ. रविन्द्र गोस्वामी को लगाया गया है। इसी तरह बूंदी जिला कलक्टर पद पर अक्षय गोधारा को लगाया गया है। बारां के जिला कलक्टर नरेन्द्र गुप्ता को विशिष्ट शासन सचिव राजस्व विभाग जयपुर व ब्यावर के जिला कलक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर को बारां जिला कलक्टर के पद पर लगाया गया है। इसी तरह झालावाड़ के जिला कलक्टर आलोक रंजन को हटाकर उन्हें चित्तौडगड़़ जिला कलक्टर लगाया गया है और स्वच्छ भारत मिशन के निदेशक अजय सिंह राठौड़ को झालावाड़ जिला कलक्टर के पद पर लगाया गया है।

उप जिला कलक्टर व उपखण्ड अधिकारी भी बदले
बूंदी के उपखण्ड अधिकारी सोहलाल को मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद बीकानेर लगाया गया है। अतिरिक्त जिला कलक्टर कोटा राजकुमार सिंह का तबादला शाहबाद बारां, जिला आबकारी अधिकारी कोटा भगवत सिंह राठौड़ को अतिरिक्त जिला कलक्टर कोटा, बूंदी के अतिरिक्त जिला कलक्टर हेमराज परिडवाल को सीकर, उपखण्ड अधिकारी पिड़ावा झालावाड़ को प्रतापगढ़, उपखण्ड अधिकारी लाखेरी बूंदी भावना सिंह को सिरोही, राजगढ़ अलवर के उपखण्ड अधिकारी ओम प्रकाश मीणा को उपखण्ड अधिकारी कनवास कोटा, जयपुर प्रथम के उपखण्ड अधिकारी डॉ. राकेश कुमार मीणा को उपखण्ड अधिकारी लाखेरी बूंदी लगाया गया है।

Kota Mandi: भामाशाहमंडी में शनिवार को 30 हजार कट्टे कृषि जिंस की आवक हुई। गेहूं 25, सरसों 50 रुपए प्रति क्विंटल भाव तेज रहे। लहसुन की आवक 1000 कट्टों की रही। लहसुन 500 रुपए मंदा रहा। लहसुन 7500 से 22500 रुपए प्रति क्विंटल बिका। किराना बाजार में भाव स्थिर रहे।

यह भी पढ़ें: Weather Alert: 23 जिलों में ओलावृष्टि का यलो अलर्ट जारी

भाव: गेहूं लस्टर 2450 से 2525, गेहूं एवरेज 2520 से 2575, गेहूं बेस्ट 2550 से 2751, सोयाबीन 4000 से 4781, सरसों 4700 से 5350, अलसी 4500 से 5000, कलौंजी 14000 से 15000, धान (1509) 3400 से 3800, धान सुगंधा 2700 से 3300, धान (1718) 3800 से 4281, धान पूसा (डीपी) 3600 से 4251, चना देशी बेस्ट 5000 से 5250, चना मौसमी 5000 से 5250, चना पेप्सी 5000 से 5300, चना एवरेज 4500 से 5100, उड़द 5800 से 8501, मूंग 6000 से 7000, मक्का लाल 1750 से 2150, देशी लाल बेस्ट 2150 से 2300, मक्का सफेद 2100 से 2400, जौ 1700 से 2000, बाजरा 1900 से 2150, ज्वार शंकर 2300 से 3100, मैथी 4500 से 5200, तिल्ली 11500 से 15500, ग्वार 4500 से 5000, धनिया रेनडेमेज 5400 से 5700, धनिया बादामी 5800 से 6200, धनिया ईगल 6200 से 6400, धनिया रंगदार 6500 से 7000 प्रति क्विंटल रहा।

खाद्य तेल भाव
(15 किलो प्रति टिन) सोया रिफाइंड: फॉच्र्यून 1680, चम्बल 1660, सदाबहार 1555, लोकल रिफाइंड 1490, सोयुग गोल्ड 1550, दीप ज्योति 1570, सरसों स्वास्तिक 1870, अलसी 1950 रुपए प्रति टिन।
मूंगफली: ट्रक 2920, स्वास्तिक निवाई 2590, कोटा स्वास्तिक 2550, सोना सिक्का 2790 रुपए प्रति टिन।
देसी घी: मिल्क फूड 7280, कोटा फ्रेश 7090, पारस 7350, नोवा 7180, अमूल 9700, सरस 9400, मधुसूदन 7580 रुपए प्रतिटिन।
वनस्पति घी: स्कूटर 1380, अशोका 1380 रुपए प्रतिटिन।
चीनी: 4030 से 4050 प्रति क्विंटल।

चावल व दाल
बासमती चावल 6500-12500, पौना 6500-8500, डबल टुकड़ी 5500-7000, टुकड़ी 3800-4800, गोल्डन बासमती साबुत 8200-9700, पौना 4000-5000, डबल टुकड़ी 3000-3800, कणी 2500-3000, तुअर 12500-15000, मूंग 9200-10500, मूंग मोगर 8500-11000, उड़द 10000-11800, उड़द मोगर 10000-13500, मसूर 7100-7400, चना दाल 6900-7200, पोहा 3700-5000 रुपए प्रति क्विंटल।

कोटा सर्राफा: चांदी-सोना में तेजी रही
कोटा. स्थानीय सर्राफा बाजार में शनिवार को चांदी-सोने के भावों में तेजी रही। चांदी 300 रुपए तेजी के साथ 73,600 रुपए प्रति किलो बोली गई। जबकि जेवराती सोना 50 रुपए तेजी के साथ भाव 63,150 रुपए प्रति दस ग्राम रहे।
भाव: चांदी 73,600 रुपए प्रति किलोग्राम, कैडबरी सोना प्रति 10 ग्राम 63,150 रुपए, शुद्ध सोना प्रति 10 ग्राम 63,450 रुपए बिका। टैक्स व अन्य खर्चे अलग।

अंडा बाजार
कोटा. अंडा कारोबार में फार्मी अंडा 700 रुपए प्रति सैकड़ा, 220 रुपए प्रति प्लेट, 100 रुपए दर्जन।

कोटा. राजस्थान के कई जिलों में रविवार को इंटरनेट सेवाएं बंद रहेंगी। इस संबंध में आदेश जारी कर दिए गए हैं।
राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से सहायक आचार्य, पुस्तकालय अध्यक्ष एवं शारीरिक अनुदेशक परीक्षा 2023 (कॉलेज शिक्षा विभाग) के तृतीय प्रश्न पत्र की परीक्षा रविवार सुबह 12 से 2 बजे तक होगी। नई सरकार का गठन होने के बाद यह पहली परीक्षा है। ऐसे में नकल रोकने की कड़ी चुनौती है। इसको लेकर पहली बार पुलिस की ट्रेनिंग करवाई गई। वहीं जिला प्रशासन की ओर से अफसरों को सख्त हिदायत दी गई है। इसके अलावा प्रतियोगी परीक्षाओं में नकल रोकने की चुनौती को लेकर इस साल की पहली नेटबंदी रविवार को रहेगी। नए जिला कलक्टर रविंद्र गोस्वामी ने पदभार ग्रहण करने के बाद परीक्षा के सफल संचालक को लेकर अधिकारियों की बैठक ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

परीक्षा के उपसमन्वयक व डीईओ प्रदीप चौधरी ने बताया कि कोटा में कुल 21147 अभ्यर्थी परीक्षा में भाग लेंगे। इनके लिए 64 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। अभ्यर्थियों को सुबह 10 बजे से केन्द्रों पर प्रवेश दिया जाएगा। 11 बजे प्रवेश बंद हो जाएगा। उसके बाद प्रवेश नहीं दिया जाएगा। अभ्यर्थियों को चेकिंग के बाद ही प्रवेश दिया जाएगा।
इन पर रहेगी पाबंदी

उदयपुर के आसपास के क्षेत्र में नेटबंदी
उदयपुर. प्रतियोगी परीक्षाओं में नकल रोकने की चुनौती को लेकर नेटबंदी रविवार को रहेगी। रविवार को उदयपुर के 81 केंद्रों पर परीक्षा के दौरान इंटरनेट सेवाएं बंद रखने का आदेश संभागीय आयुक्त राजेन्द्र भट्ट ने जारी किया। आदेश में बताया कि रविवार सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक उदयपुर शहर, बेदला, बडग़ांंव, बलीचा, देबारी, एकलिंगपुरा, कानपुर, ढीकली व भुवाणा में इंटरनेट सेवा बंद रहेगी। लीज लाइन एवं ब्रॉड बैंड सेवाओं को लेण्डलाइन फोन के साथ प्रदत्त इंटरनेट सेवा इस अवधि में जारी रहेगी।
जोधपुर में भी नेटसेवाएं बंद रहेगी
जोधपुर में सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक जोधपुर में इंटरनेट बंद रहेगा।

भरतपुर में भी नेटसेवाएं बंद रहेगी
भरतपुर . संभाग मुख्यालय पर होनी वाली आरपीएससी परीक्षा को लेकर रविवार सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक जिला मुख्यालय भरतपुर की 20 किलोमीटर की परिधि में इंटरनेट सेवाएं अस्थाई रूप से बंद रहेंगी। इस संबंध में संभागीय आयुक्त सांवरमल वर्मा ने देर शाम आदेश जारी किए।

अवैध रूप से गोवंश लेकर जाने वाले ट्रक चालक ने मार्ग में तीन जगह पुलिस नाकाबंदी को तोड़ दिया। वहीं रामगंजमंडी में पुलिस के वाहन को टक्कर मार दी। बाद में गोवंश लेकर जाने वाले ट्रक चालक को झालरापाटन पुलिस ने पकड़ लिया। पुलिस ने वाहन से 23 गोवंश में दो मृत व 21 जिंदा गोवंश बरामद किए। ट्रक चालक संतोष को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है जो मध्यप्रदेश का रहने वाला है।

यह भी पढ़ें: Weather Alert: 23 जिलों में ओलावृष्टि का यलो अलर्ट जारी

जानकारी अनुसार कोटा से गोवंश लेकर आने वाला यह ट्रक चालक जब रामगंजमंडी सीमा में पहुंचा तो पुलिस को अवैध गोवंश लेकर जाने वाले ट्रक की सूचना मिल चुकी थी। देर रात नाकाबंदी हुई तो ट्रक चालक चेचट, रामगंजमंडी पुलिस की नाकाबंदी तोडकऱ निकल गया। उसने पीछा करने वाली रामगंजमंडी पुलिस की जीप को भी टक्कर मार दी। सुकेत में उसे रोकने का प्रयास हुआ तो वहां से भी वह नाकाबंदी तोडकऱ चला गया। आगे झालरापाटन पुलिस ने ट्रक को पकड़ लिया। ट्रक की तलाशी लेने पर उसमें दो गोवंश मृत मिले तथा 21 जिंदा गोवंश को पुलिस ने बरामद कर लिया। रामगंजमंडी पुलिस ने सरकारी वाहन को टक्कर मारकर राज्य कार्य में बाधा का प्रकरण दर्ज किया है।

एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) की टीम ने गुमानपुरा थाना पुलिस के सहयोग से 21 जून को हुई 31 लाख रुपए की लूट के मामले में 50 हजार रुपए के इनामी बदमाश शाकिर को धर दबोचा। आरोपी 6 महीने से फरार था। पुलिस ने आरोपी को बापर्दा रखा है। आरोपी कोटा में फिर किसी बड़ी वारदात करने के लिए आया था।

एसपी शरद चौधरी ने बताया कि 21 जून 2023 को स्क्रेप व्यापारी विनय गोयल का कर्मचारी जितेंद्र मेहता रावतभाटा रोड स्थित नीतेश जिंदल की मोबाइल की दुकान से 31 लाख रुपए लेकर छावनी जा रहा था। टीचर्स कॉलोनी के पास दो बाइक पर आए बदमाश चाकू से हमला कर उसका रुपयों से भरा बैग लूटकर ले गए थे। पुलिस ने इस प्रकरण में विष्णु प्रजापति और लूट एवं हमले के आरोपी इनायत हुसैन, इरफान अंसारी, साजिद हुसैन और नरेश को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।

सूचना पुख्ता होने पर कोटा रवाना हुई एजीटीएफ टीम
एजीटीएफ टीम के सदस्य हैड कांस्टेबल मदन लाल शर्मा व कांस्टेबल श्रवण कुमार को आरोपी शाकिर के बारे में सूचना मिली कि नोएडा, हाथरस और झालावाड़ में फरारी काटने के बाद वह कोटा शहर में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने आया है। एजीटीएफ के एडिशनल एसपी विद्या प्रकाश के नेतृत्व में टीम को कोटा रवाना किया। एजीटीएएफ टीम के साथ गुमानपुरा थाने के एसएचओ भूपेन्द्र सिंह व जाब्ते ने शुक्रवार देर रात संजय नगर इलाके से आरोपी विज्ञान नगर थाना क्षेत्र के संजय नगर निवासी शाकिर (34) को डिटेन कर लिया। बाद में उसे गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी आदतन अपराधी

एसएचओ भूपेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी शाकिर आदतन अपराधी है। उसके विरुद्ध विज्ञान नगर, महावीर नगर व गुमानपुरा और ग्रामीण जिले के सुकेत व सीमलिया थाने में गंभीर प्रकृति के 10 आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं।

मारपीट कर चाकू से गोद ले गए थे रुपए

वारदात का मुख्य सूत्रधार मोबाइल दुकान का कर्मचारी विष्णु प्रजापति था। उसने इरफान से मिलकर लूटने की योजना बनाई थी। विष्णु ने ही इरफान को सूचना दी कि जितेन्द्र रकम लेकर निकल रहा है। इस पर इरफान एवं उनके साथियों ने जितेन्द्र को रोककर मारपीट की चाकू से गोदा और रुपए का बैग छीनकर ले गए।

You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at abhijeet990099@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription.