>>: Digest for January 07, 2024

>>

Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment!

You are receiving a digest because your subscriptions have exceeded your account's daily email quota. Your quota has automatically reset itself.

Table of Contents

जैन युवा संगठन के तत्वावधान में 25 जनवरी को पाली से वंदे जिनशासन एक्सप्रेस से गए तीर्थ यात्री पालीतणा पहुंचे। शत्रुंजय, गिरनार व बाहुबली तीर्थ यात्रा संघ के पालीतणा पहुंचते ही माहौल भगवान आदिनाथ के जयकारों से गूंज उठा। वहां 1050 तीर्थ यात्रियों ने शाम को शत्रुंजय नदी की आरती कर शीश नवाया।
इससे पहले संघ के पालीतणा पहुंचने के बाद बैण्ड बाजों की मधुर धुन और भगवान के भक्ति गीतों की सरगम के साथ वरघोड़ा निकाला गया। अश्वों, बग्गी, पंजाब के बैण्ड, पालीतणा के बैण्ड, नासिक ढोल आदि से सजा वरघोड़ा जिन मागोZं से गुजरा लोग निहारते रह गए। वरघोड़े में यात्री भगवान का जयकारा लगाते तो महिलाएं मंगल गान करते हुए चली।

भक्ति में रमे श्रद्धालु
पालीतणा में शाम को आरती के बाद भक्ति का आयोजन किया गया। जिसमे दीपक करणपुरिया ने भगवान की भक्ति से ओतप्रोत भजन सुनाकर श्रोताओं को भक्ति रस से सराबोर कर दिया। हर तरफ जिनशासन का जयकारा गूंज उठा। इस मौके विनय बम्ब, अध्यक्ष राकेश कुण्डलिया, सचिव कल्पेश लोढ़ा, प्रवक्ता प्रवीण तातेड़ के साथ सभी ने सहयोग किया।
पहाड़ी पर करेंगे दर्शन
संघ में शामिल यात्रियाें ने शनिवार पालीतणा पहाड़ी की 4 हजार सीढि़याें की चढ़ाई शुरू की। श्रद्धालु पहाड़ी पर विराजमान भगवान आदिनाथ के साथ अन्य देवी-देवताओं के दरबार में शीश नवाएंगे। इससे उन्होंने तलहटी में विराजमान भोमियाजी के दरबार में मत्था टेका। रात 11 बजे वंदे जिनशासन एक्सप्रेस से गिरनाथ तीर्थ के लिए रवाना होंगे।

गुरु रूप मुनि रजत गुरु सेवा समिति की ओर से शहर के रूप रजत विहार में आयोजित स्वाध्याय प्रशिक्षण शिविर में देश के 400 से अधिक साधक स्वाध्याय कर रहे हैं। उनके दिन का हर क्षण स्वाध्याय व प्रभु के गुणगान में गुजर रहा है। अध्यक्ष नेमीचन्द चौपड़ा के प्रयासों से आयोजित शिविर में शुक्रवार को उप प्रवर्तक विनय मुनि वागीश, उपप्रवर्तक गौतम मुनि, साध्वी मैना कंवर सहित अन्य संतों व साध्वियों की निश्रा में श्रावक-श्राविकाओं ने स्वाध्याय किया।
उपाध्याय कन्हैयालाल कमल मुनि की पुण्यतिथि पर धर्म सभा में संतों ने कहा कि स्वाध्याय वही है, जहां गुरु भगवंतों के चरणों में बैठकर आगम ज्ञान का पारायण किया जाता है। संतों के आगमन से अहोभाव से विनयता व नम्रता का परिचय देते हैं। ऐसा ही अहोभाव लेकर नेमीचन्द चौपड़ा, पारस छाजेड़, शोभचन्द संचेती, निर्मल छाजेड़, आदित्य भंसाली ने ऐसा आयोजन किया है। ये अहोभाव वैसा ही है, जैसा अंतगड सूत्र में माता देवी का था। सन्त आगमन कर्मों का अंत करता है।

आत्मानुशासन का पढ़ाया पाठ
गुरु आनंद मिश्री दरबार में उप प्रवर्तिनी साध्वी मैना कंवर ने कहा कि आत्मानुशासन से ही आत्म गुण प्रकट होंगे। गीतकार विनोद सालेचा ने गीतों के माध्यम से माहौल को धर्ममय बना दिया। रूप रजत विहार के सज्जनराज गुलेच्छा ने बताया कि महेन्द्र जैन, नरेन्द्र पंच, अशोक भण्डारी, प्रकाश भरकतिया, मांगीलाल संचेती, शरबत पगारिया, मनोज नाबरिया, मुकेश मोदी आदि मौजूद रहे।

लुणावा में आचार्य जयानंद सूरिश्वर ने कहा कि जीवन में सब कुछ प्रभु के सहारे छोड़ देना चाहिए। इससे सभी कार्य बिना किसी विध्न के पूर्ण हो जाते है। वे शुक्रवार को पौष दशमी आराधना के पहले दिन नागेश्वर पार्श्वनाथ जैन तीर्थ, भद्रंकर नगर प्रवचन कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भगवान की पूजा से दिन ही नहीं पूरा जीवन बेहतर हो जाता है। सुहस्ति सूरि के जीवन प्रसंग सुनाकर उन्होंने इस बात को समझाया। उन्होंने नीति के वाक्य का उल्लेख करके करते हुए कहा कि जो बलवान होता है, उससे झगड़ा मोल नहीं लेना चाहिए।
महोत्सव में शक्रस्तव महाभिषेक का विधान सूरत से आए संयम स्पर्श ने विभिन्न प्रकार की औषधियों के साथ गुलाब आदि फूलों से करवाया। अहमदाबाद से आई झरना बेन ने गांव सांझी मेहंदी के कार्यक्रम गीतों से सभी का मन मोह लिया। नाटय मंचन किया गया। रात में आयोजित भक्ति में मुंबई से आए संगीतकार विनीत गेमावत ने भक्ति गीत सुनाकर सभी का मनमोह लिया।

चिकित्सा सेवा को मजबूत करने के प्रदेश में दावे भले ही किए जाते हो, लेकिन हकीकत में ये दावे खोखले है। पाली के पुलिस लाइन क्षेत्र के लोगों को प्राथमिक चिकित्सा सुविधा देने के लिए सालों पहले स्वास्थ्य केन्द्र भवन बनाया गया था। जंगल सरीखी जगह पर बने इस स्वास्थ्य केन्द्र में पिछले कई सालों से महज एक नर्सिंग अधिकारी, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी और सप्ताह में एक दिन आने वाले लैब टेक्नीशियन के सहारे लोगों का उपचार हो रहा है। बांगड़ अस्पताल के अधीन इस स्वास्थ्य केन्द्र तक पहुंचने का मार्ग कच्चा व झाडि़यों भरा है। चिकित्सक के अभाव में रोजाना मुश्किल से पांच-छह मरीज ही पहुंचते हैं। जिनकी नर्सिंगकर्मी बीमारी पूछकर दवा देते हैं। ऐसे में इस क्षेत्र के मरीजों को उपचार के लिए बांगड़ चिकित्सालय ही जाना पड़ता है।

बैठने तक की व्यवस्था नहीं
स्वास्थ्य केन्द्र में नर्सिंगकर्मी व मरीजों के बैठने तक की व्यवस्था नहीं है। सभी कुर्सियां टूटी हुई है। जांच के लिए लैब कक्ष तो बना है, लेकिन उसमें रखे चंद उपकरणों पर भी मिट्टी ही जमी हुई है। अस्पताल में बिजली के बोर्ड व तार लटक रहे हैं। बिजली का एक बल्ब भी अस्थाई रूप से तार के सहारे ही लटक रहा है।

भवन की दीवारों में पेड़
इस भवन की सार-संभाल पर भी चिकित्सा विभाग की ओर से ध्यान नहीं दिया जा रहा है। भवन के वार्ड के लिए बना कक्ष खाली पड़ा है। वहीं जिस कक्ष में दो पलंग लगे हैं, उसके शौचालयों के दरवाजे टूटे है। दीवारों में दरारें है। उसकी दीवार में पेड़ उग गए है। जिससे दीवार गिरने की आशंका है।

पीने व हाथ धोने का पानी भी नहीं
स्वास्थ्य केन्द्र में पीने और हाथ धोने का पानी भी नहीं है। स्वास्थ्य केन्द्र परिसर के बाहर की तरफ बना भूमिगत टांका जर्जर हो चुका है। उसमें पानी भरने पर रिसाव होकर वह खाली हो जाता है। छत पर पानी की टंकी तो लगी है, लेकिन उसमें पानी भरने का कोई साधन नहीं है।

जनता क्लीनिक में करेंगे तब्दील
पुलिस लाइन क्षेत्र में बने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र को जनता क्लीनिक में तब्दील किया जाना है। इसके लिए प्रस्ताव बनाकर भेजा गया है। उसकी स्वीकृति मिलने पर उसकी मरम्मत कराने के साथ चिकित्सक की नियुक्ति की जाएगी। -डॉ. इन्द्रसिंह राठौड़, सीएमएचओ, पाली

यह मिलनी चाहिए सुविधाएं
प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में चिकित्सक की सुविधा होनी चाहिए। वहां कई तरह की जांचें की जाती है। परिवार नियोजन की जानकारी दी जाती है। ग्लूकोज आदि चढ़ाने की भी सुविधा मिलती है। केन्द्र पर चिकित्सक के साथ नर्सिंग अधिकारी, लैब टेक्नीशियन, महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी कम से कम होने चाहिए। केन्द्र पर हिलोग्लोबिन, टीएलसी, डीएलसी, इएसआर, ब्लीडिंग टाइम, क्लॉटिंग टाइम, ब्लड शुगर, विडाल स्लाइड टेस्ट, वीडीआरएल रेपिड टेस्ट, एचआइवी रेपिड टेस्ट, टीबी के लिए थूक की जांच, मूत्र जांच आदि की सुविधा भी होनी चाहिए।

धर्म के प्रति अटूट आस्था का उदाहरण है 90 बसंत देख चुके पाली निवासी सोहनराज चौपड़ा, जिन्होंने दृढ़ संकल्प के साथ संत सुमति कुमार, मुनि दवार्य व मुनि आगम की निश्रा में 4 जनवरी को जीवन के 90 वर्ष पूर्ण होते ही संथारा ले लिया। वे अभी पानी का सेवन कर रहे है।

उनकी भावना है कि 22 जनवरी के बाद वे पानी का भी त्याग कर देंगे। संथारा का ये निर्णय कर उन्होंने अपने संकल्प को पूरा किया है। चौपड़ा के परिवार में पुत्र पूनमचंद, महावीर चौपड़ा के साथ छह पुत्रियां, पौत्र, पड़ पौत्र और पड़ दोहिते भी है।

28 दिसम्बर से महज दो द्रव्य
चौपड़ा के 90 वर्ष 4 जनवरी को हुए। इससे पहले ही उन्होंने 28 दिसम्बर से दो द्रव्य पानी व छाछ के ऊपर का पानी लेना शुरू कर दिया। संथारा का संतों से पच्चखाण लेने के बाद से वे सिर्फ पानी ही पी रहे है। वे कहते है मैं अस्पताल में बीमार होकर नहीं रहना चाहता। प्रभु के मार्ग पर चलना ही ध्येय है।

रोजाना करते 10 सामायिक
सोहनराज चौपड़ा के दोहिते नीलेश सालेचा ने बताया कि 22 साल पहले चौपड़ा की बुआ मुली देवी ने संथारा लिया था। उसी समय उनके मन में भी संथारा लेने का भाव जाग गया था। उनकी माता रूपी देवी का निधन होने पर उन्होंने संथारा लेने का संकल्प कर लिया। संथारा के साथ धर्म व आराधना की भावना के चलते पांच-सात पहले ही रोजाना 10 सामायिक व माह में कम से कम चार उपवास करने लगे थे। इससे उनका संकल्प अधिक दृढ हुआ। करीब एक वर्ष पहले भोजन में 11 पदार्थ का सेवन करने लगे। इसके बाद पांच द्रव्य का ही उपयोग करने लगे।

Rajasthan IAS Transfer List : नई सरकार के गठन और मंत्रियों को विभागों का बंटवारा करने के बाद शुक्रवार देर रात ब्यूरोक्रेसी में बड़े स्तर पर बदलाव किया गया। डूंगरपुर जिला कलक्टर लक्ष्मीनारायण मंत्री को पाली कलक्टर लगाया गया है। वहीं, जिला कलक्टर नमित मेहता भीलवाड़ा की कमान संभालेंगे। शुभम चौधरी सिरोही की कलक्टर होंगी।

आरएएस से पद्दोन्नत होकर आइएस बने लक्ष्मीनारायण मंत्री का बतौर कलक्टर डूंगरपुर के बाद पाली दूसरा जिला है। आरएएस अधिकारी के रूप में मंत्री भीलवाड़ा, उदयपुर, राजसमंद, अजमेर, सिरोही और चित्तौड़गढ़ जिले में पदस्थापित रहे हैं। सोजत उपखण्ड अधिकारी गोपाल जांगिड़ का तबादला बाड़मेर किया गया है। उनकी जगह शकुंतला पंवार को लगाया गया है।

आईपीएस की तबादला सूची का इंतजार
आईएएस के बाद अब आईपीएस अधिकारियों की तबादला सूची का इंतजार है। पाली पुलिस अधीक्षक गगनदीप सिंगला की पद्दोनति हो गई है। वे डीआईजी बन गए हैं। ऐसे में पाली में भी नए पुलिस अधीक्षक की नियुक्ति तय मानी जा रही है।

बदल सकते हैं कई आरएएस अधिकारी
कार्मिक विभाग ने 121 आरएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। हालांकि, माना जा रहा है कि अभी आरएएस अधिकारियों के तबादले बड़ी संख्या में होंगे। ऐसे में पाली में भी आरएएस अधिकारी बदल सकते हैं।

Car Accident in Pali Rajasthan: पाली जिले के मारवाड़ जंक्शन के सिरियारी थाना क्षेत्र के फुलाद गांव के पास शनिवार देर शाम हुए सड़क हादसे में कार सवार दो व्यक्तियों की मौत हो गई। जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया।

हादसे के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई। हर कोई मदद को चिल्लाने लगा। हादसे की खबर के बाद सिरियारी थाना पुलिस मौके पर पहुंची तथा फूलाद निवासी पंचायत समिति सदस्य राजेंद्रसिंह, ओमसिंह, मूलसिंह, युवाओं एवं ग्रामीणों की सहायता से घायल को सिरियारी अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद रेफर किया गया। दोनों शव जोजावर सामुदायिक अस्पताल की मोर्चरी में रखनावाएं गए।

सिरियारी थानाधिकारी महिपालसिंह ने बताया कि कार सवार तीन जने उदयपुर से अपने गांव सारंगवास की और लौट रहे थे । फुलाद के पास करमाल की ओर जाने वाले मार्ग पर कार असंतुलित होकर पेड से टकरा गई। जिसमें गंभीर घायल नितिन पुत्र सोनाराम चौधरी निवासी पाली सिरियारी से प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया। हादसे में सुरेंद्रप्रतापसिंह पुत्र जबरसिंह जाति राजपूत निवासी सारंगवास तथा शांतिलाल पुत्र तुलसाराम जाति मेघवाल निवासी सारंगवास की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों मृतकों के शव जोजावर सामुदायिक अस्पताल की मोर्चरी में रखवाए गए।

You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at abhijeet990099@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription.