>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
Rajasthan: लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा की बैठक आज, 25 में से इन 11 सीटों पर रहेगा फोकस Friday 12 January 2024 03:12 AM UTC+00 Lok Sabha election 2024 : भाजपा लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुट गई है। चुनाव को लेकर भाजपा के प्रमुख नेताओं की बैठक शुक्रवार काे दिल्ली रोड स्थित एक होटल में होगी। इसमें प्रदेश की सभी 25 सीटों पर जीतने की रणनीति पर चर्चा की जाएगी। सूत्रों के अनुसार बैठक में मुख्य फोकस उन 11 लोकसभा सीटों पर रहेगा, जिनमें विधानसभा चुनाव में भाजपा कमजोर रही थी। इन 11 लोकसभा सीटों में आने वाली विधानसभा सीटों में लोकसभा वार वोट भाजपा के मुकाबले कांग्रेस को ज्यादा मिले थे। प्रमुख नेताओं की इस बैठक के तुरंत बाद शनिवार को भाजपा ने प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक भी बुलाई है, जिसमें लोकसभा चुनाव जीतने के रोडमैप पर चर्चा होगी। बैठक में प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह, सीएम भजनलाल शर्मा, डिप्टी सीएम दिया कुमारी, प्रेम चंद बैरवा, सह प्रभारी विजया राहटकर, प्रदेश अध्यक्ष सी.पी. जोशी, प्रदेश संगठन महामंत्री चन्द्रशेखर, राजेन्द्र राठौड़, सतीश पूनिया, अशोक परनामी, अरुण चतुर्वेदी सहित मंत्रिमंडल के सदस्य मौजूद रहेंगे। चुनिंदा प्रदेश उपाध्यक्ष और प्रदेश महामंत्री, कोर कमेटी के सदस्य भी बैठक में मौजूद रहेंगे। यह बैठक दोपहर करीब दो बजे शुरू होगी, जो देर रात तक चलेगी। पूर्व सीएम वसुंधरा राजे के जयपुर से बाहर होने के कारण बैठक में आने पर संशय है। यह भी पढ़ें : सचिन पायलट का बड़ा बयान - घबराई हुई है भाजपा, जानें ऐसा क्यों कहा इन 14 लोकसभा सीटों में भाजपा को मिले थे ज्यादा वोट इन 11 लोकसभा सीटों में कांग्रेस को मिले थे ज्यादा वोट यह भी पढ़ें : Rajasthan : भजनलाल सरकार के सबसे 'भरोसेमंद' अफसर, जंबो ट्रांसफर लिस्ट में रखा गया पूरा ख्याल |
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajasthanews12@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |
