>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
राजस्थान में इन रेल मार्गों पर अभियान: रेलवे ने यात्रियों से वसूला 81 लाख रुपए का जुर्माना Wednesday 07 February 2024 10:25 AM UTC+00 Indian Railways: जोधपुर रेल मंडल के अधीन संचालित ट्रेनों में एक माह में रेलवे ने 19 हजार यात्रियों से 81 लाख के जुर्माना से कमाई की है। जो निर्धारित लक्ष्य के मुकाबले 24 प्रतिशत अधिक है। गौरतलब है कि रेलवे ने ट्रेनों में बेटिकट यात्रा के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत जनवरी में जोधपुर मंडल में पकड़े गए 19 हजार से भी अधिक यात्रियों से 81 लाख रुपए का राजस्व वसूल किया है। डीआरएम पंकज कुमार सिंह ने बताया कि जोधपुर मंडल पर बिना टिकट व अनियमित टिकट पर यात्रा को हतोत्साहित करने के उद्देश्य से सघन टिकट जांच अभियान शुरू किया है। जो जनवरी में भी जारी रहा और इस दरम्यान टिकट चेकिंग स्टाफ ने जनवरी में 19 हजार से भी अधिक मामलों से 81 लाख रुपए की राजस्व वसूली की है। सीनियर डीसीएम विकास खेड़ा ने बताया कि जोधपुर मंडल के सभी रेल खंडों पर सघन टिकट जांच अभियान में 19 हजार 650 मामलों से 81 लाख 1 हजार 939 रुपए का राजस्व वसूल किया है। जो निर्धारित लक्ष्य 59 लाख 32 हजार रुपए से करीब 24 प्रतिशत ज्यादा है। खेड़ा के अनुसार सघन टिकट जांच अभियान जारी रखा जाएगा।
पकड़े गए 13 हजार 546 बेटिकट यात्री
इन रेल मार्गों पर चला अभियान
|
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajasthanss63@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |
