>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
विवाहिता ने खेत पर की आत्महत्या, मामले में चौंकाने वाली वजह आई सामने Wednesday 07 February 2024 05:44 AM UTC+00 Bundi News : थाना क्षेत्र के आजादनगर राठी फार्म हाउस के पास खेत पर विवाहिता ने आत्महत्या की। जानकारी अनुसार मृतका ब्रह्म बाई पत्नी घनश्याम मीणा निवासी नीमखेड़ा ने खेत पर जीवन लीला समाप्त कर ली।
सूचना पर इंद्रगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और शव को लेकर इंद्रगढ़ सामुदायिक चिकित्सालय लाया गया। जहां पुलिस ने परिजनों की मौजूदगी में मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंपा। विवाहिता के पिता प्रभु लाल मीणा पुत्र बख्तावर निवासी पीपरवाला ने दो व्यक्तियों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की रिपोर्ट दी है। इंद्रगढ़ पुलिस में प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान जारी है।
दो बच्चों के सर से उठा मां का साया
यह भी पढ़ें : भाजपा सरकार में महिला उत्पीड़न की घटनाएं बढ़ींः राखी गौतम
युवक ने जीवनलीला समाप्त की
आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। घटना की जानकारी दोपहर बाद कस्बे में लोगों को मिली कि करीब 3 किलोमीटर दूर जंगल में पेड़ पर शव मिला है। हेड कांस्टेबल सोहन लाल मौके पर पहुंचे। लाखेरी अस्पताल में पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया। जानकारी अनुसार मृतक सोमवार दोपहर बजे से ही लापता था। घर से लाखेरी का नाम लेकर आया था। मृतक के बडे भाई ने बताया की ओमप्रकाश का मस्तिक का इलाज चल रहा था। मृतक अविवाहित था। |
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajisthanews12@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |
