>>: भाजपा सरकार में महिला उत्पीड़न की घटनाएं बढ़ींः राखी गौतम

>>

Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment!

Jaipur News : महिला उत्पीड़न की बढ़ती घटनाओं को लेकर महिला कांग्रेस ने प्रदेश में कानून व्यवस्था चरमराने के आरोप लगाए हैं। महिला कांग्रेस की प्रदेशाध्यक्ष राखी गौतम ने कहा कि जब से भाजपा की सरकार बनी है तब से ही महिला अत्याचारों के मामलों में इजाफा हो रहा है। गौतम ने मंगलवार को पीसीसी मुख्यालय में मीडिया से बातचीत में कहा कि प्रदेश में जहां भी महिला अत्याचार की घटनाएं सामने आएंगी। वहां महिला कांग्रेस कार्यकर्ता पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए आगे खड़ी मिलेंगी। महिलाओं की मदद के लिए जल्द महिला कांग्रेस एक हेल्पलाइन नंबर भी जारी करेगी।

 

 

गौतम ने कहा कि सरकार बने कुछ माह हुए और अभी से ही कानून व्यवस्था का बुरा हाल हो गया है। उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने अनिवार्य एफआइआर की व्यवस्था लागू की थी। पीड़ित महिला किसी भी थाने में जाकर शिकायत देती और उसकी रिपोर्ट दर्ज होती थी, लेकिन आज पीड़ित महिला के साथ थाने में ही दुर्व्यवहार हो रहा है।

 


यह भी पढ़ें : बिजली कटौती के बाद यहां के लोगों को सताने लगी ये नई परेशानी, अफसरों ने भी खड़े किए हाथ

 



आधी आबादी के लिए 10 टिकट मांगें



गौतम ने लोकसभा चुनाव में आधी आबादी को प्रदेश की 25 में से 10 सीटों पर प्रत्याशी बनाए जाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि हाइकमान और प्रदेश नेतृत्व के सामने भी इस मांग को उठाया जाएगा। इससे पहले गौतम ने लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर कामकाज की समीक्षा की।

 

 

यह भी पढ़ें : अब छोड़नी होगी देरी से आने की आदत, नहीं तो कटेगा वेतन

You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajasthanews12@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription.