>>: बीसलपुर बांध को लगे पंख, पर्यटन विकास की भरपूर सम्भावनाएं

>>

Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment!

Bisalpur Dam : अजमेर के संभागीय आयुक्त महावीर प्रसाद शर्मा ने सोमवार सुबह बीसलपुर बांध का निरीक्षण किया। इस दौरान शर्मा ने मोटर बोट से जलभराव के बीच बने टापू पर पहुंचकर जायजा लिया। जहां शर्मा ने पर्यटन विकास की भरपूर संम्भावनाएं जताई। उन्होंने बांध के वाटर प्वाइंट, नौकायन, बर्ड वॉचिंग जैसी संभावनाओं की ओर इशारा किया।

यह भी पढ़ें : जापान में नेटवर्क एक्सचेंज एग्रीकल्चर प्रोग्राम के लिए राजस्थान के अंग्रेज सिंह का चयन

इसी प्रकार बीसलपुर बांध के निरीक्षण के तहत बांध के जलभराव के बीच बने बीसलपुर -टोंक- उनियारा पेयजल परियोजना के इंटेक पम्प हाउस, जयपुर व अजमेर पेयजल परियोजना के इंटेक का निरीक्षण कर अभियंताओं से जलापूर्ति , प्रति दिन के पानी उठाव आदि की जानकारी ली। बांध में उपलब्ध पेयजल, सिंचाई जल व अन्य जानकारी लेकर परियोजना के सम्बन्ध में परियोजना अभियंताओं से विस्तृत चर्चा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। संभागीय आयुक्त ने बांध पर स्थापित प्रदेश के पहले स्काडा सिस्टम की जानकारी लेकरकार्य प्रणाली के बारे में चर्चा की। इस दौरान देवली उपखंड अधिकारी दुर्गा प्रसाद मीना, तहसीलदार रामकल्याण मीणा, बीसलपुर परियोजना के अधिशाषी अभियंता मनीष बंसल, कनिष्ठ अभियंता कमलेश मीना आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें : अच्छी खबर ! राजस्थान के इस जिले में पटरी पर चढ़ी उम्मीदों की रेल, जल्द दौड़ती नजर आएगी ट्रेन

You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at abhijeet990099@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription.