>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
अग्निवीर योजना से प्रभावित युवाओं को साधेगी कांग्रेस, हर जिले में न्याय यात्रा Saturday 10 February 2024 02:47 PM UTC+00 जयपुर। लोकसभा चुनाव से पहले युवा मतदाताओं को साधने के लिए कांग्रेस ने रणनीति बनाई है। इसके लिए कांग्रेस ने अपने अग्रिम संगठन युवा कांग्रेस को आगे किया है। युवा कांग्रेस कार्यकर्ता केंद्र सरकार की अग्निवीर योजना से प्रभावित युवाओं को अपने पाले में लाने के लिए घर-घर जाकर संवाद करेंगे। इसके साथ ही प्रदेश भर में अगले माह से न्यया यात्रा भी निकाली जाएगी। इस संबंध में युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अभिमन्यु पूनिया ने शुक्रवार को मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि अग्निपथ योजना के नाम पर केंद्र सरकार ने युवाओं के साथ अन्याय किया है। सेना भर्ती की तैयारी करने वाले 30 लाख युवा इससे प्रभावित हुए हैं। वहीं करीब डेढ़ लाख युवा ऐसे हैं जो शारीरिक दक्षता और लिखित परीक्षा पास होने के बावजूद उन्हें अभी तक भी नियुक्ति नहीं दी गई है। ऐसे में युवा कांग्रेस कार्यकर्ता घर-घर जाकर प्रभावित युवाओं से संवाद करेंगे और उन्हें कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपील करेंगे। साथ यह वादा भी करेंगे कि केंद्र में कांग्रेस की सरकार बनने पर अग्निवीर योजना को बंद करके सेना में नियमित भर्ती की जाएगी। सभी जिलों में 50 किलोमीटर पैदल यात्रा वीडियो देखेंः- Sharmishtha Mukherjee on Rahul Gandhi : किए कई सनसनीखेज खुलासा! | गंभीर आरोपों से Congress में भूचाल |
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajasthanews12@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |
