>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
डिस्कॉम मैनेजिंग डाइरेक्टर पोस्ट के लिए मांगी एप्लीकेशन Thursday 22 February 2024 04:23 PM UTC+00 ऊर्जा विभाग ने अजमेर सहित, जयपुर, जोधपुर डिस्कॉम, राजस्थान विद्युत प्रसारण निगम के प्रबंध निदेशक पद के लिए आवेदन मांगे हैं। विभाग के संयुक्त सचिव गिरधर ने अधिसूचना जारी की है। अजमेर डिस्कॉम में प्रबंध निदेशक पद पर के. पी. वर्मा को अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। यह पद पूर्व प्रबंध निदेशक एन. एस. निर्वाण का कार्यकाल समाप्त होने से रिक्त हुआ है। ऊर्जा विभाग ने नया प्रबंध निदेशक ढूंढने के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। यह रखी है योग्यता राज्य के जयपुर, अजमेर, जोधपुर डिस्कॉम में अतिरिक्त मुख्य अभियंता और इससे सर्वोच्च पद पर कार्यरत अधिकारी आवेदन कर सकेंगे। प्रबंध निदेशक का कार्यकाल एक साल का होगा। इसे अधिकतम तीन वर्ष के लिए बढ़ाया जा सकगा। कमेटी करेगी चयन प्रबंध निदेशक पद के लिए मिलने वाले आवेदनों की स्क्रूटनी कमेटी करेगी। कमेटी जिस अधिकारी का नाम तय कर विभाग को भेजेगी, उसे सरकार की सहमति से नियुक्ति मिलेगी। वेतन-भत्ते सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों के अनुरूप मिलेंगे। मैं भी निकला हूं आपके बीच से, टीम भावना से करेंगे काम अजमेर. अजमेर विद्युत वितरण निगम के नए प्रबंध निदेशक के. पी. वर्मा ने पदभार संभाला। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों से कहा कि मैं अभी आपके बीच से निकला हूं। उच्चाधिकारी से लेकर प्रत्येक वर्ग के कार्मिक टीम भावना से काम करेंगे तो डिस्कॉम की परफॉर्मेंस को और बेहतर बनाया जा सकता है। वर्मा ने पदभार संभालने के बाद स्टाफ से कहा कि मैं भी 30 साल विभिन्न पदों पर रहता हुआ प्रबंध निदेशक पद तक पहुंचा हूं। प्रत्येक तकनीकी अधिकारी-स्टाफ का यही ध्येय होना चाहिए कि यह पद हमारे पास ही रहे। मालूम हो कि वर्मा अजमेर, जयपुर, जोधपुर डिस्कॉम में निदेशक तकनीकी, कोटा थर्मल के अलावा अन्य पदों पर कार्यरत रहे हैं। |
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajisthanews12@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |
