>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
करंट की चपेट में आने से पैंथर जोड़े की मौत Tuesday 06 February 2024 08:21 PM UTC+00 उदयपुर . रीको इंडस्ट्रीयल एरिया में मंगलवार तड़के एक फैक्ट्री में लगे ट्रांसफार्मर पर करंट की चपेट में आने से पैंथर का जोड़ा काल का ग्रास बन गया। सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और दोनों के शव का पोस्टमार्टम करवाकर अंतिम संस्कार किया गया।क्षेत्रीय वन अधिकारी सुरेंद्र सिंह शेखावत ने बताया कि सुबह करीब 9 बजे सूचना मिली कि रीको इंडस्ट्रीयल एरिया में एक स्टोन फैक्ट्री के ट्रांसफार्मर पर दो पैंथर मृत पड़े हैं। इस पर टीम मौके पर पहुंची। ट्रांसफार्मर पर मादा और नर पैंथर मृत पड़ा था। दोनों की उम्र करीब 7 से 8 साल बताई गई है। वनकर्मियों की टीम ने दोनों शव का पशु चिकित्सालय में पोस्टमार्टम करवाया। इसके बाद रेंज परिसर में अंतिम संस्कार किया गया। शेखावत ने बताया कि पोस्टमार्टम में दोनों की मौत सुबह 6 बजे के आसपास होना ज्ञात हुआ। माना जा रहा है कि पहले मादा करंट की चपेट में आई। इसके बाद उसके पीछे आया नर भी करंट की चपेट में आ गया। नर की कद काठी काफी शानदार थी। ऐसे पैंथर बहुत कम ही दिखाई देते हैं। |
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at abhijeet990099@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |
