>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
राजकीय नर्सिंग महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने विधायक के सामने लगाई गुहार Tuesday 06 February 2024 02:46 PM UTC+00
हनुमानगढ़. राजकीय नर्सिग महाविद्यालय हनुमानगढ़ के स्टूडेंट मंगलवार को विधायक गणेशराज बंसल से मिले। नव संचालित राजकीय नर्सिग महाविद्यालय हनुमानगढ़ में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं की समस्याओं से अवगत करवाया। ज्ञापन देने वालों में राजकीय नर्सिग महाविद्यालय हनुमानगढ़ के स्टूडेंट् शिव यादव, अमित पूनिया, साक्षी बोयल, जितेंद्र, कैलाश, श्यामलाल, राजेंद्र, निशा, अलका,अंजली, नीतू आदि शामिल रहे। इस मौके पर विद्यार्थियों ने बताया कि नव संचालित राजकीय नर्सिग महाविद्यालय हनुमानगढ़ में वर्तमान में दो बैच में कुल 120 छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं। महाविद्यालय राजमैस, जयपुर के अधीन संचालित है। इस समय महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं को परिवहन के लिए बस का बजट अभी तक आंवटित नहीं हुआ है। महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं को हॉस्पीटल/क्लिनिकल ड्यूटी में स्वयं के खर्चे पर जाना पड़ रहा है। अत: मध्ययम वर्गीय छात्र-छात्राओं के परिवार को असहनीय आर्थिक समस्या का सामना करना पड़ रहा है। इसी तरह नवनिर्मित भवन एवं हॉस्टल का निर्माण नहीं होने के कारण छात्र-छात्राओं को स्वयं के खर्चे पर पीजी में रहना पड़ रहा है। टीचिंग के पद स्वीकृत 16 हंै जबकि कार्यरत 8 हंै। लाईब्रेरी एवं फर्नीचर का बजट स्वीकृत है लेकिन अभी तक खरीद नहीं किया गया है। इसकी खरीद पीबीएम मेडिकल कॉलेज बीकानेर से होनी है। उक्त समस्याओं का समाधान करवाने की मांग विद्यार्थियों ने विधायक से की है। |
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajisthanews12@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |
