>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
पाकिस्तान से आई बादलों की ऐसी ट्रफ लाइन, क्या राजस्थान में शुरू होगा बारिश का दौर, नया अलर्ट जारी Wednesday 07 February 2024 07:43 AM UTC+00 Rajasthan Rain Alert प्रदेश के कुछ जिलों में एक बार फिर मौसम ने पलटी मारी है, जिसके चलते नागौर, जैसलमेर, बीकानेर, जोधपुर और गंगानगर के कुछ इलाकों में अल सुबह हल्की बारिश हुई। दरअसल पाकिस्तान से जैसलमेर-जोधपुर तक बनी एक ट्रफ लाइन के चलते मौसम में यह बदलाव हुआ है। ऐसे में अजमेर, पाली और भीलवाड़ा में कहीं कहीं बूंदाबांदी की संभावना है। जैसलमेर में 2, जैसलमेर तहसील में 1 और बीकानेर में 0.2 सेंटीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई है। प्रदेश में बीती रात संगरिया हनुमानगढ़ में सर्वाधिक सर्दी रिकॉर्ड की गई। यहां रात का तापमान 6 डिग्री तक पहुंच गया। वहीं पिलानी न्यूनतम तापमान 6, सीकर और करौली में 7, अलवर में 8, श्रीगंगानगर में 8.4, फतेहपुर सीकरी में 8.5, चूरू और धौलपुर में 8.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग का कहना है कि इस सिस्टम का असर आज शाम को खत्म हो जाएगा और आसमान साफ होने लगेगा। जैसलमेर में हल्की धुंध पोकरण में तेज सर्दी का दौर यह भी पढ़ें- जिले में कई जगह बारिश व बूंदाबांदी से फसलों को फायदा आसमान में बादलों की आवाजाही शुरू हो गई और मौसम धूप छांव का हो गया। साथ ही तेज शीतलहर भी चलने लगी। शाम ढलने के साथ सर्दी का असर बढ़ गया। बदलते मौसम के कारण जनजीवन प्रभावित हो रहा है। साथ ही मौसमी बीमारियों के मरीजों की संख्या भी बढऩे लगी है। यह भी पढ़ें- राजस्थान में बीते 24 घंटे में फिर से पारे ने पकड़ी रफ्तार, आज इन 15 जिलों में होगी बारिश |
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajasthanss63@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |
