>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
Good News: अब हर दिन जिला कलक्टर कार्यालय में होगी जनसुनवाई, ये रहेगा समय Wednesday 07 February 2024 08:09 AM UTC+00 Jaisalmer News: जैसलमेर जिला कलक्टर प्रतापसिंह की ओर से दोपहर 2 से 3 बजे तक प्रतिदिन जनसुनवाई की जाएगी। इसके अतिरिक्त समय में अतिरिक्त जिला कलेक्टर जैसलमेर की ओर से अपने कार्यालय में दिनभर जनसुनवाई की जाएगी। जिला कलेक्टर प्रतापसिंह ने बताया कि जनसुनवाई मे प्राप्त प्रकरणों को अतिरिक्त जिला कलेक्टर की ओर से संपर्क पोर्टल पर दर्ज करवाया जाएगा और की गई कार्यवाही से जिला कलेक्टर को अवगत करवाया जाएगा। प्रकरणों को प्रार्थी के मोबाइल नम्बर के साथ सम्पर्क पोर्टल पर दर्ज किया जाएगा, ताकि प्राथी को प्रकरण में प्रगति की सूचना मिलती रहें। उन्होंने बताया कि जनसुनवाई व सम्पर्क प्रकोष्ठों के प्रभारी अधिकारी के रूप में अतिरिक्त जिला कलेक्टर जैसलमेर को नियुक्त किया गया है। जनसुनवाई के समय अन्य राजकीय कार्य, भ्रमण व अवकाश के कारण जिला कलेक्टर के मुख्यालय से बाहर होने की दशा में अतिरिक्त जिला कलेक्टर द्वारा जनसुनवाई की जाएगी। अतिरिक्त जिला कलेक्टर के अवकाश-राजकीय कार्य, भ्रमण आदि के कारण मुख्यालय से बाहर होने की स्थिति में उनके निजी सहायक की ओर से परिवेदनाएं प्राप्त कर उनको वापस लौटने पर प्रस्तुत की जाएगी। जिला कलेक्टर सिंह ने समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों एवं उपखण्ड अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे भी अपने अपने कार्यालय व विभाग में दैनिक जनसुनवाई की व्यवस्था कर सूचना जिला कलेक्टर कार्यालय में भिजवाएं। |
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajasthanss63@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |
