>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
Good News : रूफटॉप सोलर के घरेलू उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खुशखबर, डिस्कॉम्स ने बढ़ाए नए रेट, जानें Friday 02 February 2024 02:43 AM UTC+00 Rooftop Solar : रूफटॉप सोलर पैनल लगाने वाले घरेलू उपभोक्ताओं के लिए खुशखबर है। अब बिजली उत्पादन कर डिस्कॉम को सप्लाई करने के बदले उन्हें 2.71 रुपए प्रति यूनिट मिलेंगे। डिस्कॉम्स ने इसके आदेश जारी कर दिए हैं। अभी तक 2.17 रुपए प्रति यूनिट की दर से भुगतान दिया जा रहा था। राजस्थान विद्युत विनियामक आयोग के आदेश है कि रिन्यूएबल एनर्जी खरीद की उस वर्ष जो भी बिडिंग रेट आएगी, उसमें 25 प्रतिशत राशि जोड़कर उपभोक्ताओं का भुगतान करें। इसी के तहत उपभोक्ताओं को अब 54 पैसे ज्यादा मिलेंगे। अभी बिडिंग रेट 2.17 रुपए प्रति यूनिट है और इसमें पच्चीस प्रतिशत राशि जोड़ने पर 2.71 रुपए यूनिट भुगतान दर हो गई है। |
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajasthanews12@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |
