>>: MDSU Ajmer : परीक्षा में नहीं हो पाएगी नकल, विद्यार्थी-वीक्षक नहीं रख सकेंगे मोबाइल, ये नियम भी होगा लागू

>>

Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment!

महर्षि दयानंद सरस्वती यूनिवर्सिटी की प्रथम वर्ष की पहले सेमेस्टर की परीक्षाओं में कड़ी सुरक्षा रहेगी। परीक्षा केंद्रों के कमरों में विद्यार्थी और वीक्षक मोबाइल नहीं रख सकेंगे। पेपर के प्रत्येक पेज पर यूनीक कोड होगा। अब पेपर के पैकेट खोलने की वीडियोग्राफी करानी जरूरी होगी।

सत्र 2023-24 में यूनिवर्सिटी से सम्बद्ध अजमेर, नागौर, भीलवाड़ा, टोंक, शाहपुरा, ब्यावर, केकड़ी, कुचामन.डीडवाना जिले के कॉलेज में यूजी प्रथम वर्ष में सेमेस्टर पद्धति लागू की गई है। परीक्षा नियंत्रक प्रो. सुब्रोतो दत्ता ने बताया कि पहले सेमेस्टर की परीक्षाएं 8 फरवरी से शुरू होंगी। इनमें 1 लाख 12 हजार विद्यार्थी शामिल होंगे। बीएए बीएससी, बीकॉम, बीसीए, बीएससी होम साइंस, बीएससी नेच्यूरोपैथी एवं यौगिक साइंस, बीएससी फूड. न्यूट्रिशियन व अन्य संकायों की परीक्षाएं होंगी।

 

 

mdsu_ajmer_exam.jpg

यह होगी नई पेपर स्कीम

  • पार्ट ए: 20 अंक, दो.दो अंकों के दस प्रश्न
  • पार्ट बी: 50 अंक, 10 में से 5 प्रश्न करना जरूरी
  • पेपर सुरक्षा सबसे अहम
  • पेपर के प्रत्येक पेज पर यूनिक कोड
  • पेपर के पैकेट खोलने की वीडियोग्राफी
  • कमरों में स्मार्ट मोबाइल रखने पर पाबंदी
  • नकल करने पर कानूनी कार्रवाई

यह भी पढ़ें : RPSC: प्रवेश-पत्र में फर्जीवाड़ा पकड़ा, परीक्षा में हनुमानाराम की जगह बैठा भागीरथ

You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajisthanews12@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription.