>>: पूर्व सीएम गहलोत SMS अस्पताल में भर्ती, अब Health को लेकर आई यह बड़ी अपडेट...

>>

Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment!

 

जयपुर। पूर्व सीएम अशोक गहलोत एसएमएस अस्पताल में भर्ती है। आज उन्हें डिस्चार्ज किया जा सकता है। गहलोत के स्वास्थ्य में अब सुधार है। कल उनकी कोविड सैंपल की जांच की गई थी। जिसकी रिपोर्ट अब नेगेटिव आ गई है। इसके अलावा कल एमआरआई व अन्य कई जांचें की गई थी। जिनकी आज जांच रिपोर्ट्स आएगी। अस्पताल अधीक्षक डॉ अचल शर्मा ने बताया कि जांच रिपोर्ट्स आने के बाद उनके आधार तय होगा कि डिस्चार्ज किया जाएगा या नहीं। लेकिन रिपोर्ट्स सहीं होने पर आज डिस्चार्ज किया जा सकता है।

बता दें कि गहलोत इस बार कोविड पॉजिटिव होने के साथ स्वाइन फ्लू पॉजिटिव भी आए थे। इससे पहले साल 2021 और साल 2023 में भी कोविड पॉजिटिव हो चुके है। उस समय एसएमएस के डॉक्टरों ने उन्हें होम आइसोलेट करते हुए ट्रीटमेंट किया था।

गहलोत का आईडीएच सेंटर में इलाज चल रहा है। गहलोत को सांस लेने में परेशानी हुई थी। जिसके बाद उन्हें दो फरवरी की रात करीब बारह बजे एसएमएस अस्पताल लाया गया था। लेकिन अब उनकी हालत में सुधार है।

You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajasthanews12@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription.