>>: VIDEO : राजस्थान में यहां सड़क से दो-दो फ़ीट तक ऊपर आ गए मकान, जानें ऐसा क्या हुआ 'गज़ब' का कारनामा?

>>

Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment!

आमजन को 'राहत' देने के नाम पर शुरू हुआ सरकारी काम उन्हीं लोगों के लिए 'आफत' कैसे बन जाता है, इसका सबसे ताज़ा उदाहरण नज़र आ रहा है जयपुर के महावीर नगर प्रथम की एक रिहायशी कॉलोनी में। दरअसल, नगर निगम ने यहां पहले से मौजूद सड़क को खोदकर सीसी सड़क बनाने का काम शुरू किया, जो अब स्थानीय लोगों के लिए नासूर बन रहा है। नौबत यहां तक आ गई है कि लोगों के भारी विरोध के चलते मौके पर काम पिछले चार दिनों से ठप्प पड़ा है।

सड़क से दो-दो फ़ीट ऊपर आए मकान


नगर निगम ने एक ठेकेदार के मार्फ़त इस कॉलोनी में नई सीसी सड़क बनाने के काम शुरू तो कर दिया गया, लेकिन सड़क खुदाई के बाद जब लोगों को ये पता चला कि इस काम को पूरा होने से उनके मकान सड़क से दो-दो फ़ीट तक ऊपर होने वाले हैं, तब वे हैरान रह गए। निगम और ठेकेदार की इस कार्यशैली से नाराज़ होकर अब स्थानीय लोगों ने उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

ये भी पढ़ें : 'बिना शीशे' की सवारी बस देखकर रुके डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा, देखें फिर क्या हुआ?

डिप्टी सीएम तक कर रहे 'सरेंडर'!


महावीर नगर प्रथम की जिस कॉलोनी में नगर निगम के इस 'गड़बड़झाले' काम से लोग परेशान होने को मजबूर हो रहे हैं, उस क्षेत्र के स्थानीय पार्षद डिप्टी मेयर पुनीत कर्णावट हैं। दिलचस्प बात तो ये है कि लोगों की परेशानी जानकर डिप्टी मेयर मंगलवार को मौके पर पहुंचे और सड़क बनाने के काम में गड़बड़ी से लेकर लोगों की परेशानी पर सहमत भी हुए, लेकिन समाधान के नाम पर हाथ खड़े कर चल दिए। डिप्टी मेयर ने लोगों से ही समस्या का समाधान निकालकर अवगत कराने का को कह दिया।

बच्चों से लेकर बुज़ुर्ग तक परेशान


सीसी सड़क के निर्माणाधीन काम से दो-दो फ़ीट तक ऊपर आये घरों के लोग इन दिनों नारकीय जीवन जीने को मजबूर हो रहे हैं। बच्चों से लेकर महिलाएं और बुज़ुर्गों तक को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। फिलहाल मौके पर काम ठप्प है, जिससे लोगों को घरों से बाहर निकलना और वाहनों की पार्किंग से लेकर कई तरह की समस्याएं झेलनी पड़ रही है।

ये भी पढ़ें : मुख्यमंत्री तक को नहीं लगी इस SHO के कारनामे की भनक, जानें क्या है पूरा मामला?

कुछ लोगों को फ़ायदा, कइयों की परेशानी

स्थानीय लोगों का कहना है कि कॉलोनी में सीसी सड़क का काम बेवजह किया जा रहा है। यहां पहले से ही अच्छी-खासी सड़क बनी हुई थी, लेकिन कुछ लोगों को फ़ायदा पहुंचने के लिए नया काम छेड़ा गया। ऐसे में अब ये काम कई अन्य परिवारों के लिए नासूर बन रहा है।

नहीं हो रही सुनवाई, अब करेंगे प्रदर्शन


कॉलोनी के मनोज जैन और महेश अग्रवाल का कहना है कि सड़क से दो-दो फ़ीट ऊपर आये घरों की समस्या को नगर निगम के हर स्तर पर अवगत करवाया गया है। यहां तक कि स्थानीय पार्षद निगम में डिप्टी मेयर हैं, तब भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। शान्ति से बात नहीं मानी गई तो रहवासी अब प्रदर्शन करने उतरने पर मजबूर होंगे।

You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajasthanews12@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription.