>>: राजस्थान में बिहार - झारखंड के मजदूरों की मौत, बिना मानकों के बेसमेंट की खुदाई के वक्त दर्दनाक हादसा

>>

Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment!

Jaipur News : रामनगरिया थाना इलाके में जगतपुरा महल रोड पर अक्षय पात्र चौराहे के पास सोमवार को निर्माणाधीन कॉमर्शियल बिल्डिंग के बेसमेंट में पाइलिंग के दौरान मिट्टी ढहने से तीन मजदूर दब गए। सूचना पर पहुंची सिविल डिफेंस की टीम ने मिट्टी में दबे मजदूरों को बाहर निकालकर अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शवों को जयपुरिया अस्पताल के मुर्दाघर में रखवाया है।

 

 

 

बिहार - झारखंड के मजदूरों की मौत

 

एसीपी (सांगानेर) विनोद कुमार ने बताया कि अक्षय पात्र चौराहे के पास निजी अस्पताल के सामने ग्लोबल कंपनी काम कर रही है। यहां कॉर्मशियल बिल्डिंग निर्माणाधीन है। यहां करीब 1500 वर्गगज में बेसमेंट बनाया जा रहा है। बेसमेंट की मिट्टी को ढहने से रोकने के लिए तीन तरफ से पाइलिंग की जा चुकी थी, जबकि एक तरफ पाइलिंग का काम किया जा रहा था। इसके लिए दीवार के सहारे जाल लगाया जा रहा था। इसी दौरान मिट्टी ढह गई। इससे वहां काम कर रहे तीन मजदूर बिहार निवासी इरशाद, झारखंड निवासी प्रेमचंद और रामजनम की मिट्टी में दबने से मौत हो गई। प्रेमचंद और रामजनम एक ही गांव के थे। जहां निर्माण चल रहा है, वहां की बालू मिट्टी है। जिस जगह हादसा हुआ वहां पाइलिंग नहीं हुई थी। बिल्डिंग में काम करने वाले मजदूरों ने बताया कि हादसे के बाद प्रोजेक्ट मैनेजर सहित कई लोग मौके से भाग गए।

 

 

 

 

यह भी पढ़ें : आफत में मरीजों की जान...सोनोग्राफी जांच के लिए पहले कतार और फिर लम्बा इंतजार

You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajasthanews12@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription.