>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
RPSC Sub Inspector Exam क्या होगी रद्द? Paper Leak खुलासे के बाद आई ये बड़ी Update Tuesday 05 March 2024 09:28 AM UTC+00 राजस्थान लोक सेवा आयोग की सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा-2020 सवालों के घेरे में है। साल 2021 में आयोजित परीक्षा को लेकर पेपर लीक-नकल की बात सामने आई है। अब सरकार और आयोग को उच्च स्तर पर ही फैसला लेना होगा। ये भी पढ़ें : खूब कर ली कार-प्लेन की सवारी, क्यों ना ट्रेन से नापी जाए दूरी? सीएम भजनलाल अब करेंगे 'छुक-छुक' से यात्रा सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा-2020-21 के पेपर लीक होने की बात सामने आने के बाद अब इस परीक्षा को पूरी तरह से रद्द किए जाने की मांग ज़ोर पकड़ने लगी है। युवाओं और बेरोज़गारों के एक वर्ग खासतौर तो सोशल मीडिया पर परीक्षा रद्द करने की मांग को लेकर कैंपेन भी चला रहा है।
सब इंस्पेक्टर भर्ती तीन स्तर पर हुई। इसमें लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता और साक्षात्कार शामिल हैं। परीक्षा और साक्षात्कार आरपीएससी और शारीरिक दक्षता परीक्षा पीएचक्यू लेवल पर ली गई। एसओजी की जांच किन बिंदुओं पर चल रही है, यह वही बता सकते हैं। आयोग स्तर से कोई जानकारी ली जाएगी तो भिजवाई जाएगी। परीक्षा को लेकर किसी भी तरह की टिप्पणी करना अनुचित होगा। - रामनिवास मेहता, सचिव, आरपीएससी |
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajisthanews12@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |
