>>: अमरीकी राजदूत गार्सेटी ने जोधपुर में खाई केर-सांगरी की सब्जी व सोगरे

>>

Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment!

जोधपुर।
भारत में अमरीका के राजदूत एरिक एम गार्सेटी परिवार के साथ रविवार देर शाम जोधपुर पहुंचे। अजीत भवन में रात्रि विश्राम के बाद उनके सोमवार सुबह हवाई मार्ग से दिल्ली जाने का कार्यक्रम है।
जानकारी के अनुसार अमरीकी राजदूत एरिक एम गार्सेटी परिवार सहित घूमने के लिए जैसलमेर गए थे, जहां से शाम को सड़क मार्ग से जोधपुर पहुंचे। पुलिस सुरक्षा में एस्कॉर्ट के साथ वो अजीत भवन पहुंचे और रात्रि विश्राम किया। उनके माता-पिता भी साथ हैं। वो सोमवार सुबह 11.15 बजे हवाई मार्ग से दिल्ली के लिए रवाना होंगे। इससे पहले सड़क मार्ग से जैसलमेर से जोधपुर आने के दौरान अमरीकी राजदूत एरिक एम गार्सेटी परिवार के साथ बालेसर क्षेत्र में देड़ा गांव रूके, जहां ग्रामीण महिलाओं ने मारवाड़ी परम्परा के तहत तिलक व माला पहनाकर उनका स्वागत किया। देड़ा गांव की एक होटल में उन्होंने परिवार सहित दोपहर का खाना खाया। मारवाड़ी परम्परा से स्वागत से अमरीकी राजदूत अभिभूत हो गए। समाजसेवी जोगेन्द्रसिंह ने बताया कि अमरीकी राजदूत ने अपने परिवार के साथ दोपहर के खाने में बाजरे का सोगरा, केर-सांगरी की सब्जी व कड़ी का स्वागत चखा। फिर ग्रामीण महिलाओं व पुरुषों के साथ फोटो भी खिंचवाई।

You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajasthanss63@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription.