>>: Digest for April 04, 2024

>>

Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment!

You are receiving a digest because your subscriptions have exceeded your account's daily email quota. Your quota has automatically reset itself.

Lok Sabha Elections 2024 : राजसमंद लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी महिमा कुमारी और कांग्रेस उम्मीदवार डॉ. दामोदर गुर्जर नामांकन की आखिरी तारीख 4 अप्रेल को अपने नाम निर्देशन-पत्र दाखिल करेंगे। भाजपा प्रत्याशी महिमा कुमारी गुरुवार दोपहर 12 बजे निर्वाचन अधिकारी के समक्ष नामांकन पेश करेंगी। उसके बाद कांकरोली के बस स्टैण्ड पर जनसभा होगी। इसमें भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी व उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी मौजूद रहेंगी। भाजपा लोकसभा क्षेत्र के चुनाव संयोजक हरि सिंह रावत ने बताया कि सभी विधानसभा क्षेत्रों से भीड़ जुटाई जाएगी। इधर, कांग्रेस के दामोदर गुर्जर का नामांकन भी गुरुवार को ही होगा।

नामांकन के मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीपी जोशी, पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट एवं प्रभारी सुखविंदर रंधावा, प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, पूर्व केबिनेट मंत्री अशोक चांदना सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे। नामांकन सभा की तैयारी बैठक ज़िलाध्यक्ष हरिसिंह राठौड़ की अध्यक्षता एवं पूर्व जिलाध्यक्ष देवकीनन्दन गुर्जर नारायण सिंह भाटी व योगेन्द्र सिंह की मौजूदगी में हुई। यह जानकारी कुलदीप शर्मा ने दी।

एक और प्रत्याशी ने भरा नामांकन



लोकसभा चुनाव-2024 के तहत नामांकन दाखिल करने का सिलसिला जारी है। मंगलवार को भारतीय जन अधिकार पार्टी की ओर से घनश्याम सिंह (65 वर्ष) पिता भादू सिंह निवासी भीम ने बतौर प्रत्याशी आरओ के समक्ष उपस्थित होकर नामांकन दाखिल किया। नामांकन शुरू होने से लेकर अब तक नामांकन दाखिल करने वाले प्रत्याशियों की संख्या 2 हो गई है। नामांकन 4 अप्रेल दोपहर 3 बजे तक नामांकन दाखिल किया जा सकेंगे।

यह भी पढ़ें - अब सरकारी दफ्तरों में नहीं अटकाई जा सकेगी फाइल, राजस्थान सरकार ने किया यह बड़ा काम

यह भी पढ़ें - Lok Sabha Election 2024 : कोटपूतली में जनसैलाब को देख पीएम मोदी गरजे, बोले - ये जोश दे रहा है 4 जून का संकेत

राजसमंद जिले में संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों में अध्ययनरत बच्चों को केंद्रों पर ही बना गर्म पोषाहार मिलेगा। पहले सहायिका घर से बनाकर लाती या केंद्र पर चूल्हे आदि पर बनाया जाता था। इससे परेशानी का सामना करना पड़ता था। महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से आंगनबाड़ी केंद्रों का संचालन किया जाता है। केंद्रों पर 3 से 6 साल तक के बच्चों को प्री-स्कूल एजुकेशन दी जाती है। केंद्रों पर आने वाले बच्चों को पोषाहार उपलब्ध कराया जाता है। इसमें गर्म और सूखा पोषाहार शामिल है। पोषाहार बच्चों की ग्रोथ के लिए फायदेमंद होता है। गर्म पोषाहार सहायिका अपने घर से बनाकर लाती थी, जिसे बच्चों को दोपहर में दिया जाता था। इससे वह ठंडा हो जाता था। ऐसे में सरकार की ओर से प्रत्येक केंद्र पर गैस कनेक्शन के लिए 5300 रुपए दिए गए। इससे अब तक जिले के 1154 केंद्रों पर गैस कनेक्शन लग गए हैं। गैस पर बच्चों के लिए पोषाहार आदि भी बनने लग गया है।

यह दिया जाता पोषाहार

केंद्रों पर आने वाले बच्चों को नाश्ते में सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को मीठा मुरमुरा दिया जाता है। इसी प्रकार मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को नमकीन मुरमुरा दिया जाता है। इसी प्रकार भोजन में सोमवार और गुरुवार को फोर्टिफाइड मूंगदाल, चावल, खिचड़ी, मंगलवार और शुक्रवार को फोर्टिफाइड न्यूट्री मीठा दलिया, बुधवार और शनिवार को फोर्टिफाइड उपमा प्रिमिक्स मीठा-नमकीन दलिया दिया जाता है।

यह भी पढ़ें - मौसमी बीमारियों पर 17 विभाग मिलकर करेंगे वार, जिला कलक्टर ने जारी की गाइडलाइन

परियोजना का नाम केंद्रों की संख्या बच्चों की संख्या गैस कनेक्शन
आमेट 150 3205 147
भीम 157 3866 155
देवगढ़ 125 3562 125
खमनोर 213 4825 212
कुंभलगढ़ 175 4403 175
रेलमगरा 129 3101 126
राजसमंद 218 3867 214
कुल 1167 26829 1154

केंद्रों पर बनने लगा गर्म पोषाहार

महिला एवं बाल, उप निदेशक, एन.एल.मेघवाल ने कहा, आंगनबाड़ी केन्द्र में अध्यनरत 3 से 6 वर्ष तक के बच्चों को अब केंद्र पर ही गर्म भोजन मिलेगा। प्रत्येक केंद्र को गैस कनेक्शन उपलब्ध करवाया जा रहा है। इसके तहत जिले की 1154 आंगनबाड़ी केंद्रों पर गैस कनेक्शन मिल चुका है। केंद्रों पर गर्म पोषाहार बनना शुरू हो गया है।

यह भी पढ़ें - Good News : परिवहन विभाग से बड़ी खबर, आरसी और डीएल का स्मार्ट कार्ड बंद

Murder In Rajsamand : राजसमंद जिले से हैरान करने वाला मामला सामने आया हैै। रास्ते के विवाद में एक बार फिर रिश्तों का खून हो गया। भाई ने ही अपने भाई को मौत के घाट उतार दिया। जिले की खमनोर थाना पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। मृतक के शव को मुर्दाघर में रखवाया गया है। आरोपी पक्ष पुलिस की हिरासत में बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार खमनोर से मात्र 6 किलोमीटर दूर उनवास गांव में मंगलवार शाम को खेत में गेहूं निकालने की थ्रेसर मशीन ले जाने के दौरान रास्ते के विवाद को लेकर दो भाइयों में झगड़ा हो गया।

यह भी पढ़ें : राजस्थान में पुलिसकर्मी का मर्डर : बीच बचाव करने गया था, बदमाशों ने घेरा और मारे चाकू, तड़पा तड़पा कर मारा

विवाद इतना बढ़ गया कि एक भाई राजेंद्र श्रीमाली की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी के बाद खमनोर पुलिस मय जाप्ता मौके पर पहुंची। मृतक का शव लेकर खमनोर अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। घटना को लेकर नाथद्वारा डीवाईएसपी दिनेश चन्द्र सुखवाल, खमनोर पुलिस थाना इंचार्ज भगवान सिंह ने जायजा लिया।

यह भी पढ़ें : 1 घंटे पहले इंस्टाग्राम पर लगाई थी स्टोरी, फिर 12 सेकेंड में मिली दर्दनाक मौत, देखिए अनामिका की आखिरी तस्वीरें

You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at abhijeet990099@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription.