>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
Good News: रेल कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, सरकार मुफ्त में देगी ये सुविधा Sunday 07 April 2024 06:37 AM UTC+00 Good News For Railway Employees: अब रेल कर्मचारियों को गर्मी व सर्दी में परेशान नहीं होना पड़ेगा। रेलवे की नई मुहिम से रेल कर्मचारियों को गर्मी में एसी की ठंडी हवा और सर्दी में गीजर का गर्म पानी मिल सकेगा। रेलवे की ओर से शीघ्र ही वरिष्ठ खंड इंजीनियर (पावर) के अधीन 600 रेल आवासों में बिजली की पुरानी व जर्जर वायरिंग को बदला जाएगा। जिससे यहां एसी व गीजर जैसे पावर के विद्युत उपकरण भी लगाए जा सकेंगे। रेलवे की ओर से गंगापुरसिटी, बयाना व भरतपुर के रेल आवासों के लिए रिपेयरिंग के लिए करीब 1 करोड़ 25 लाख रुपए के कार्यों की स्वीकृति मिल चुकी है। बता दें कि रेल आवासों में कई वर्ष पुरानी वायरिंग के चलते अधिक लोड के उपकरण नहीं लगाए जा सकते थे। अब रेलवे के कर्मचारियों को यह सुविधा मिल सकेगी। इससे उनकी कार्य क्षमता में बढ़ोतरी होगी। |
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at abhijeet990099@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |
