>>: Gehlot सरकार के खिलाफ 'हल्ला-बोल', Raje-Poonia खेमों ने मिलकर दिखाई ताकत, Corona गाइडलाइंस की उड़ी धज्जियां

>>

Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment!

जयपुर।

प्रदेश में बढ़ते अपराध और कलेक्ट्रेट सर्किल पर भाजयुमो कार्यकर्ताओं पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में आज शहर भाजपा ने सड़क पर उतरकर गहलोत सरकार का विरोध जताया। प्रदर्शन में भाजपा के ज्यादातर विधायक और पूर्व विधायकों ने हिस्सा लिया, जबकि विधायक कालीचरण सराफ, नरपत सिंह राजवी और कैलाश वर्मा ने प्रदर्शन से दूरी बनाये रखी।


शहर भाजपा अध्यक्ष राघव शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश भाजपा मुख्यालय से कार्यकर्ताओं की रैली सिविल लाइन फाटक पहुंची जहां उन्हें पहले से मौजूद पुलिस रोक लिया। इस दौरान आगे बढ़ने की होड़ में कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की हुई। कुछ कार्यकर्ता सड़क पर ही धरने पर बैठ गए। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इसके बाद मौके पर मौजूद पुलिस को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा गया।

 

शहर अध्यक्ष राघव शर्मा ने कहा कि गहलोत सरकार में अपराध चरम पर है और आमजन में भय है। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी ने कहा कि सरकार अपने अंदरूनी झगड़ों में उलझी हुई है जिसका खामियाजा जनता को भुगतना पड़ रहा है।

 

अभिमन्यु राजवी ने संभाली कमान
विधायक नरपत सिंह राजवी प्रदर्शन में शामिल नहीं हुए लेकिन उनके पुत्र अभिमन्यु राजवी ने कमान संभाली। अभिमन्यु विद्याधर नगर क्षेत्र के कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचे और प्रदर्शन में शामिल हुए। वहीं अलग-अलग विधानसभा क्षेत्र से कार्यकर्ता अपने-अपने नेताओं के नेतृत्व में रैली और प्रदर्शन में शामिल हुए।

 

राजे समर्थक नेता भी हुए प्रदर्शन में शामिल

भाजपा संगठन के धरने-प्रदर्शनों से अब तक पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे खेमे के नेताओं ने दूरी बना रखी थी। मगर पिछले दिनों प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह के दौरे के बाद आज हुए पहले धरना-प्रदर्शन में राजे खेमे के नेता भी शामिल हुए। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अशोक प्रणामी, पूर्व मंत्री राजपाल सिंह शेखावत, विधायक अशोक लाहोटी प्रदर्शन में पहुंचे।

 

कोरोना गाइडलाइन की उड़ी धज्जियां
भाजपा के प्रदर्शन में इस बार उम्मीद के मुताबिक भीड़ पहुंची, लेकिन भीड़ ज्यादा होने की वजह से कोरोना गाइडलाइन की पालना नहीं हो पाई। कई कार्यकर्ता बिना मास्क के नजर आए तो वही भीड़ ज्यादा होने की वजह से सोशल डिस्टेंसिंग की पालना भी नहीं हो पाई।

You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajasthanews12@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription.