>>: महेश जोशी का बड़ा बयान, 'सतीश पूनिया ने भूपेंद्र यादव के सामने आत्मसमर्पण किया'

>>

Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment!

जयपुर। केंद्रीय मंत्रियों के समर्थन में शुरू की गई भाजपा जन आशीर्वाद यात्रा को लेकर भाजपा-कांग्रेस के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। गुरुवार को जहां केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव कांग्रेस को एक परिवार की पार्टी बताया तो वहीं परिवहन मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने जन आशीर्वाद यात्रा को जन धोखा यात्रा करार दिया अब इसी बीच शुक्रवार को प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और मुख्य सचेतक में जोशी ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया पर निशाना साधा है।

पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि बीजेपी के पीएम पद की रेस में भूपेंद्र यादव भी शामिल हो गए हैं उनकी यह जन आशीर्वाद यात्रा किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने के जैसा है। तो वहीं मुख्य सचेतक महेश जोशी ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया पर निशाना साधते हुए कहा कि मोदी कैबिनेट के मंत्री भूपेंद्र यादव जन आशीर्वाद यात्रा निकाल रहे हैं।

यात्रा भाजपा निकाले हमें कोई आपत्ति नहीं, लेकिन भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया जो अपनी नाक पर मक्खी नहीं बैठने देते थे। वसुंधरा राजे के सामने झुकने को तैयार नहीं थे, अब उन्होंने भाजपा के संभावित मुख्यमंत्रियों की भीड़ में से एक नए चेहरे भूपेंद्र यादव के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है।

जोशी ने कहा कि राजस्थान के सांसद ने चुप्पी क्यो साध रखी है सात साल हो जाने के बावजूद भी भाजपा सांसदों ने राजस्थान के किसी भी मुद्दे को संसद में नहीं उठाया। गौरतलब है कि केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने कांग्रेस को एक परिवार की पार्टी करार देते हुए राज्यसभा और लोकसभा में कांग्रेस सांसदों के द्वारा दुर्व्यवहार का आरोप लगाया था।

You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajasthanews12@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription.