>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
AAP नेता अरविंद केजरीवाल का जन्मदिवस कल, राजस्थान में कुछ इस अंदाज़ में मनेगा बर्थडे Sunday 15 August 2021 09:19 AM UTC+00 जयपुर। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का जन्मदिन 16 अगस्त को सेवा दिवस के रूप में मनाया जाएगा। आम आदमी पार्टी की प्रदेश इकाई की ओर से भी केजरीवाल के जन्मदिन पर जनहित के कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके लिए जिला इकाइयों और अग्रिम संगठनों को निर्देश जारी किए गए हैं।
आप पार्टी के प्रदेश सचिव देवेन्द्र शास्त्री ने बताया कि दिल्ली में जनहित के जो काम हुए हैं उनकी वजह से केजरीवाल की पहचान एक सच्चे जनसेवक के रूप में बन गई है। खासकर दिल्ली में बिजली के बिल माफ करने, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं के लिए किए गए सुधार देश - दुनिया में उदाहरण बन गए है। ऐसे में दूसरे राज्यों की सरकारें भी जबरदस्त प्रेशर में हैं, कि वे भी अपने राज्य में दिल्ली जैसी जनहित की नीतियों को लागू करें।
|
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajasthanews12@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |
