>>: राष्ट्र भक्ति की स्वर लहरियां बिखेरी, प्रतिभाओं को नवाजा

>>

Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment!

कोटा. जिले भर में 75वां स्वाधीनता दिवस समारोहपूर्वक मनाया गया। जिला स्तरीय मुख्य समारोह महाराव उम्मेदसिंह स्टेडियम में आयोजित हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि संभागीय आयुक्त कैलाशचंद मीणा ने ध्वजारोहण किया। मुख्य अतिथि ने सुबह 9.05 बजे शहीद स्मारक पर पहुंचकर शहीदों को नमन किया और मुख्य समारोह में सुबह 9.15 बजे ध्वजारोहण कर परेड का निरीक्षण किया। कंपनी कमाण्डर युवराज सोनीगरा के नेतृत्व में राजस्थान पुलिस, आरएसी एवं होमगार्ड की टुकड़ी ने ध्वज को सलामी दी। शहर पुलिस की टुकड़ी का नेतृत्व सब इंस्पेक्टर दुर्गाशंकर, ग्रामीण महिला पुलिस की टुकड़ी का नेतृत्व सब इंस्पेक्टर कौशल्या, आरएसी की टुकड़ी का नेतृत्व प्लाटून कमांडर भंवरलाल एवं गृह रक्षा दल की टुकड़ी का नेतृत्व कम्पनी कमांडर महेन्द्र सिंह नरूका ने किया। राजस्थान पुलिस एवं आरएसी के संयुक्त बैंड की टीम ने राष्ट्रीय गान की स्वर लहरियां बिखेरी। समारोह में राज्यपाल के संदेश का पठन अतिरिक्त कलक्टर प्रशासन राजकुमार सिंह ने किया। समारोह में जिला स्तर की 50 प्रतिभाओं को प्रतीक चिन्ह एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
समारोह में जनसंपर्क विभाग एवं शिक्षा विभाग की ओर से तैयार कराए गए कोरोना जागरूकता पर आधारित, वैक्सीनेशन, चिरंजीवी योजना एवं गतिमान राजस्थान पर आधारित च्कण-कण सूं गूंजे जय-जय राजस्थानज् सांस्कृतिक लोक नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति दी गई। इस अवसर पर महानिरीक्षक पुलिस कोटा रेंज रविदत्त गौड़, जिला कलक्टर उज्ज्वल राठौड़, पुलिस अधीक्षक शहर डॉ. विकास पाठक, अतिरिक्त कलक्टर शहर डॉ. महेन्द्र लोढ़ा, कोटा दक्षिण नगर निगम आयुक्त कीर्ति राठौड़, नगर विकास न्यास के सचिव राजेश जोशी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पारस जैन सहित विभिन्न विभागों के अधिकारीगण, जनप्रतिनिधिगण गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

कार्यालयों में कार्यालयाध्यक्षों ने किया ध्वजारोहण

स्वाधीनता दिवस पर कोरोना की गाइड लाइन की पालना करते हुए विभिन्न कार्यालयों में ध्वजारोहण किया गया। सीएडी में संभागीय आयुक्त कैलाशचंद मीणा, कलक्ट्रेट कार्यालय पर जिला कलक्टर उज्ज्वल राठौड़, नगर निगम कोटा उत्तर कार्यालय में महपौर मंजू मेहरा, कोटा दक्षिण नगर निगम कार्यालय में महापौर राजीव अग्रवाल ने ध्वाजारोहण किया। इसी प्रकार नगर विकास न्यास कार्यालय में अध्यक्ष एवं जिला कलक्टर उज्ज्वल राठौड़ ने ध्वजारोहण किया।

50 प्रतिभाओं का हुआ सम्मान

जिला स्तरीय समारोह में विभिन्न क्षेत्रों कार्य करने वाली 50 प्रतिभाओं का सम्मान किया गया। इनमें मुख्य जत्थेदार, बाबा लखविंदर सिंह, गुरुद्वारा आगमगढ़ को कोविड में समाज सेवा, कोटा दक्षिण निगम की आयुक्त कीर्ति राठौड़, डॉ. पुरवा अग्रवाल, डॉ. नीलेश जैन, डॉ. सी. एल. खेडिय़ा सहायक आचार्य, निश्चेतना विभाग, डॉ. गोविंद सिंघल, राजेश महावर, डॉ. अभिमन्यु शर्मा, चिकित्सा अधिकारी, डॉ. सौरभ शर्मा, चिकित्सा अधिकारी, डॉ. रमेश कारगवाल को कोविड-19 महामारी के दौरान सौपें गए दायित्वों को पूर्ण जिम्मेदारी से निर्वहन करने पर सम्मानित किया गया। इसी तरह मुख्य आयोजना अधिकारी जेपी महावर, संस्थापक अध्यक्ष, एलन स्टूडंट्स वेलफेयर सोसायटी, नगर विकास न्यास के उप सचिव चन्दन दुबे, सहायक अभियंता कमल मीना, पवन माहेश्वरी, अध्यक्ष, दिगम्बर जैन स्पेशल ग्रुप को सम्मानित किया। ऑक्सीजन आपूर्ति उपकरण उपलब्ध कराने में सहयोग के लिए गोविन्द सिंह पुरोहित, प्रोपराइटर, मैसर्स राजेन्द्र इंजिनियरिंग वक्र्स को सम्मानित किया। नगर विकास न्यास के अधीक्षण अभियंता राजेन्द्र कुमार राठौर, मुकेश विजय, संयुक्त निदेशक, सूचना प्रौद्योगिकी, मुकेश अग्रवाल समाज सेवक, डॉ. हर्ष गोयल, वरिष्ठ सहायक, न्याय अनुभाग को भी सम्मानित किया।
ये भी हुए सम्मानित

राजेश्वर चेरिटेबल सोसायटी, शेख इकबाल काजी, पवन, सफ ाई कर्मचारी, नगर निगम दक्षिण, आदित्य कमार, दशरथ ंिसह सोलंकी, ज्योति बिहानी, सुरेन्द्र कुमार शर्मा, नायब तहसीलदार कनवास, गिरिराज कुमार, पशु धन परिचर, नेहा पांचाल, शक्ति सिंह चौहान, पुष्पांजलि विजय, अशोक कुमार टेलर, अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी, ममता बाई आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, देवप्रकाश शर्मा, प्रवीण सुमन, कनिष्ठ लेखाकार, कोषालय, गिरिराज प्रसाद, जमादार, वत्सल जैन, हरीश नागर, स्मिता गौतम, महावीर प्रसाद, निधि गुप्ता, हंसराज, सफ ाई कर्मचारी, विमल जैन, सदस्य, बाल कल्याण समिति, निशा धूत, कालूराम नायक, सहायक कर्मचारी, कलक्ट्रेट, रूपेश कुमार, सफ ाई कर्मचारी, दिलीप माधवानी, गुलाब चंद विजय, विशाल उपाध्याय को भी सम्मानित किया गया।

You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at abhijeet990099@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription.