>>: Digest for September 25, 2021

>>

Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment!

You are receiving a digest because your subscriptions have exceeded your account's daily email quota. Your quota has automatically reset itself.

Table of Contents

देवली. उपखण्ड कार्यालय में उपखण्ड अधिकारी भारत भूषण गोयल की अध्यक्षता में 26 सितंबर को होने वाली रीट परीक्षा की तैयारी के संबंध में बैठक का हुई,जिसमें परीक्षा व्यवस्थाओं के साथ आने वाले परीक्षार्थियों की ठहरने,भोजन व्यवस्था तथा कोविड गाइडलाइन पर चर्चा की गई। बैठक में उपखण्ड अधिकारी ने बताया कि परीक्षा समाप्ती के 24 घंटे बाद तक इंदिरा रसोई में खाना मिलेगा।

उपखण्ड अंतर्गत देवली में आधा दर्जन एवं दूनी में दो परीक्षा केंद्र बनाए गए है। बैठक में पुलिस उप अधीक्षक दीपक मीणा,तहसीलदार एवं थाना प्रभारी देवली व दूनी, अधिशाषी अधिकारी,नायब तहसीलदार नासिरदा , ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी,ब्लॉक मुख्य शिक्षा अधिकारी, महिला एवं बाल विकास अधिकारी, प्राचार्य राजकीय महाविद्यालय , प्रधानाचार्य राउमावि, बालिका उमावि देवली व दूनी,निजि कॉलेज तथा स्कूल संचालक उपस्थित हुए। उपखण्ड क्षेत्र में कुल 8 परीक्षा केन्द्र हैं।

सभी संस्था प्रधानों से उनकी संस्था में परीक्षा में बैठने वाले परीक्षार्थियों की बैठक व्यवस्थाओं की जानकारी ली परीक्षार्थियों के उपखण्ड में आने पर रहने के लिए स्थानों का चयन किया गया। शहर में अग्रवाल धर्मशाला, तेली धर्मशाला, बाबा मण्डी जहाजपुर चौराहा,रावणा राजपूत धर्मशाला,रैन बसेरा बस स्टेण्ड, सामुदायिक भवन चर्च रोड एवं दो धर्मशालाएं महावीर निकेतन व मां दूणजा माता दूनी में व्यवस्थाएं की गई है। साथ ही बस स्टैण्ड पर माइक सिस्टम लगाया जाएगा।

टोंक. शहर के बड़ा तख्ता क्षेत्र में श्रीव्यापार महासंघ की ओर से गोद ली गई प्रजामण्डल डिस्पेंसरी का उद्घाटन बुधवार को जिला कलक्टर चिन्मयी गोपाल ने किया। इस दौरान कलक्टर ने कहा कि शहर के भामाशाह, दानदाता, व्यापारी, स्वास्थ्य, शिक्षा एवं सामाजिक सरोकार से जुड़े कामों में सकारात्मक भूमिका निभा रहे हैं। प्रजामण्डल डिस्पेंसरी में प्रतिदिन 150 की ओपीडी रहेगी।

इससे क्षेत्र के लोगों को फायदा मिलेगा। साथ ही जिला सआदत अस्पताल का भार कम होगा। एडीएम मुरारी लाल शर्मा ने भी विचार व्यक्त किए। श्री व्यापार महासंघ के अध्यक्ष मनीष बंसल ने डिस्पेंसरी को स्थापित करने में जिला प्रशासन एवं चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग का आभार व्यक्त किया।


इस दौरान उपखण्ड अधिकारी नित्या के. नगर परिषद आयुक्त धर्मपाल जाट, अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी एस. एस. अग्रवाल, डिप्टी कन्ट्रोलर बी. एल. मीणा, चिकित्सक फराह खान, पार्षद सुनील बंसल, महामंत्री आनंद वर्धन बम, डिस्पेंसरी संचालन समिति अध्यक्ष राजू सायवाड़, राजीव बंसल, मोइन निजाम, सूरज गर्ग आदि मौजूद थे।

देवली. एजेंसी एरिया इलाके में मंगलवार रात एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मौके पर पहुंची हनुमाननगर पुलिस ने युवक को अस्पताल पहुंचाया,जिसको चिकित्सक ने देखने पर मृत घोषित कर दिया,जिसके बाद युवक का शव अस्पताल की मोर्चरी रखा दिया,जिसका बुधवार प्रात: पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है।

मृतक जिले के झिलाई चिकित्सालय में कनिष्ठ सहायक पद पर कार्यरत है। जहाजपुर पुलिस उपाधीक्षक महावीर शर्मा ने बताया कि एजेंसी एरिया इलाके में मंगलवार रात्रि को एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।पुलिस को दी रिपोर्ट में राजीव ने बताया कि उसका भाई नवल पुत्र भैरूलाल बलाई मकान की छत पर कपड़े सुखाने गया था। क्षेत्र में बारिश के चलते छत गीली थी।

छत पर लगी रस्सी पर वह कपड़े सुखा रहा था।अचानक गीली छत पर उसका पैर फिसल गया और बंधी रस्सी में उलझने से लगे फंदे ही उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बहुत देर तक नवल के छत से नहीं लौटने पर परिजन छत पर गए तो उसका शव पड़ा पाया। जिसके बाद परिजनों ने तुरंत पुलिस को मामले से अवगत करवाया।

विवाहिता ने की आत्महत्या
टोंक. सदर थाना क्षेत्र स्थित बीसलपुर कॉलोनी के समीप एक मकान में बुधवार को विवाहिता ने आत्महत्या कर ली। थाना प्रभारी दशरथसिंह ने बताया कि मृतका मेहंदीबाग निवासी सम्पत (28) पत्नी सूरज सैनी है।

वह बीसलपुर कॉलोनी के समीप मकान में रहती थी। उसका पति सूरज दिन में काम पर चला गया और ननद स्कूल और मेहंदीबाग गई थी। ऐसे में उसने सूने मकान में आत्महत्या कर ली। जानकारी मिलने पर लोग मौके पर एकत्र हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे नीचे उतारा और सआदत अस्पताल में पोस्टमार्टम करा शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

टोंक. शहर के बड़ा तख्ता क्षेत्र में श्रीव्यापार महासंघ की ओर से गोद ली गई प्रजामण्डल डिस्पेंसरी का उद्घाटन बुधवार को जिला कलक्टर चिन्मयी गोपाल ने किया। इस दौरान कलक्टर ने कहा कि शहर के भामाशाह, दानदाता, व्यापारी, स्वास्थ्य, शिक्षा एवं सामाजिक सरोकार से जुड़े कामों में सकारात्मक भूमिका निभा रहे हैं। प्रजामण्डल डिस्पेंसरी में प्रतिदिन 150 की ओपीडी रहेगी।

इससे क्षेत्र के लोगों को फायदा मिलेगा। साथ ही जिला सआदत अस्पताल का भार कम होगा। एडीएम मुरारी लाल शर्मा ने भी विचार व्यक्त किए। श्री व्यापार महासंघ के अध्यक्ष मनीष बंसल ने डिस्पेंसरी को स्थापित करने में जिला प्रशासन एवं चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग का आभार व्यक्त किया।


इस दौरान उपखण्ड अधिकारी नित्या के. नगर परिषद आयुक्त धर्मपाल जाट, अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी एस. एस. अग्रवाल, डिप्टी कन्ट्रोलर बी. एल. मीणा, चिकित्सक फराह खान, पार्षद सुनील बंसल, महामंत्री आनंद वर्धन बम, डिस्पेंसरी संचालन समिति अध्यक्ष राजू सायवाड़, राजीव बंसल, मोइन निजाम, सूरज गर्ग आदि मौजूद थे।


छात्र-छात्राओं को सोलर लाइट उपकरण वितरित

टोडारायसिंह. उपखण्ड के हमीरपुर में विद्युत कनेक्शनों से वंचित आधा दर्जन छात्र-छात्राओं को यहां राजीव गांधी सेवा केन्द्र में विधायक सचिन पायलट की ओर से सोलर लाइट यंत्र वितरित किए गए।


भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केन्द्र पर आयोजित कार्यक्रम में हमीरपुर सरपंच गीता देवी जाट के आथित्य में हमीरपुर निवासी छात्र राजेश, राकेश व छात्रा सायरी, रिंकू, खुशबू व पूजा बैरवा को सोलर लाइट यंत्र दिए गए।

इस दौरान समाजसेवी गोवर्धनलाल जाट, कनिष्ठ लिपिक नाथूलाल सैनी, पंचायत सहायक धन्नालाल जाट, सूरजमल बैरवा, उपसरपंच मदनलाल गुर्जर, वार्ड पंच गोवर्धन खारोल आदि मौजूद थे।


जलापूर्ति को लेकर जुलाई तक का पानी भरा बांध में, आवक लगातार जारी
बांध का गेज ३११.४५ आरएल मीटर, त्रिवेणी का गेज ४.३० मीटर
राजमहल. बीसलपुर बांध के केचमेंट एरिया मेें पडऩे वाले भीलवाड़ा व चित्तोडग़ढ़ जिलों में मानसून की मेहरबानी के चलते पिछले कुछ दिनों से लगातार बारिश का दौर जारी रहने के कारण बांध में पानी की आवक भी लगातार जारी है। बीसलपुर बांध के गेज में बुधवार रात ८ बजे से लेकर गुरुवार दोपहर २ बजे तक कुल २२ सेमी पानी की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। इसी प्रकार बांध के जलभराव में सहायक त्रिवेणी का गेज गुरुवार को बारिश के अभाव में ६० सेमी घटकर दोपहर २ बजे तक ४.३० मीटर रह गया है। बीसलपुर बांध परियोजना व जयपुर अजमेर पेयजल परियोजना के अभियंताओं के अनुसार बांध में भरा पानी जयपुर, अजमेर, टोंक शहरों की आबादी के साथ ही इन जिलों से जुड़े सैकड़ों गांव व कस्बों के करोड़ों लोगों के कण्ठो को तर करने के लिए अगले वर्ष जुलाई व अगस्त तक का पानी बांध में भर चुका है, जिससे पेयजल संकट को लेकर बांध परियोजना व जल स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारियों ने राहत की सांस ली है। बांध के कन्ट्रोल रूम के अनुसार बांध का गेज बुधवार रात ८ बजे तक ३११.२३ आर एल मीटर दर्ज किया गया था, जिसमें १४.८४३ टीएमसी पानी का भराव था, जो गुरुवार सुबह ८ बजे तक १५ सेमी की बढ़ोत्तरी के साथ गेज ३११.३८ आरएल मीटर हो गया, जिसमें १५.३९२ टीएमसी पानी का भराव था। वहीं दोपहर २ बजे तक ७ सेमी की बढ़ोत्तरी के साथ ही गेज ३११.४५ आरएल मीटर दर्ज किया गया है, जिसमें १५.६४८ टीएमसी पानी का भराव हो गया है। इसी प्रकार बांध के जलभराव में सहायक भीलवाड़ा जिले के बिगोद स्थित त्रिवेणी का गेज केचमेंट एरिया में बारिश नहीं होने के कारण ६० सेमी घटकर ४.३० मीटर रह गया है। त्रिवेणी के गेज में बुधवार को हुई बढ़ोत्तरी के चलते अभी बांध में पानी की आवक लगातार जारी रहने की संम्भावना है। बांध क्षेत्र में बीते २४ घंटों के दौरान कुल २० एमएम बारिश दर्ज की गई है। वही सीजन की अब तक कुल ७४१ एमएम बारिश दर्ज की जा चुकी है।
बैड़च ने बढ़ाया बनास का जलस्तर-
बांध परियोजना अभियंताओं के अनुसार बांध बनने के बाद पहली बार १७ व १८ अगस्त २०१६ में २४ घंटों के दौरान सबसे अधिक पानी की आवक दर्ज की गई है, जिससे दूसरे ही दिन परियोजना को बांध के गेट खोलकर बनास में पानी की निकासी करनी पड़ी थी। इस बार मानसून की बेरुखी के कारण बांध के जलभराव में सहायक खारी व डाई नदियों में पानी की आवक की मात्रा काफी कम रही है। हालांकि बांध के निकटवर्ती पहाड़ी क्षेत्र में हुई बारिश के चलते अगस्त में मामूली पानी डाई नदी से बांध में आया है। इसके अलावा इस बार अधिकांशतर पानी चित्तोडग़ढ़ व भीलवाड़ा जिलों में हो रही बारिश के कारण बनास नदी से हो रही है। बुधवार से गुरूवार तक बांध में हुई सबसे अधिक पानी की आवक चित्तोडग़ढ़ जिले में हुई बारिश के कारण बनास की सहायक नदी बैड़च नदी से हुई है। जिससे बैड़च पर बना गम्भीरी बांध के चार गेट खोलकर की गई पानी की निकासी के चनते बनास का जलस्तर अचानक बढ़ा है।
बांध से जलापूर्ति एक नजर में-
जयपुर, अजमेर सहित टोंक पेयजल परियोजना से जुड़े अभियंताओं के अनुसार बांध से अभी जयपुर में रोजाना ४३५ एमएलडी पानी दिया जा रहा है। अजमेर में २७५ एमएलडी रोजाना , मालपुरा-झिराना व दूदू -चाकसू पेयजल परियोजना के तहत १०० एमएलडी व टोंक पेयजल परियोजना के तहत ४५ एमएलडी पानी दिया जा रहा है।

इनका कहना है-
बीसलपुर बांध का जलस्तर ३११.५० आर एल मीटर के करीब पहुंचने से जलापूर्ति के लिए अगले मानसून सत्र तक पर्याप्त पानी हो चुका है, जिससे जयपुर अजमेर व टोंक सहित इनसे जुड़े गांव व कस्बों में पर्याप्त जलापूर्ति के संकट से निजात मिली है।
सुधान्शु दीक्षित, अधीक्षण अभियंता,
जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग जयपुर पेयजल परियोजना।

आर एम २४०९ सीए-राजमहल। बीसलपुर बांध में भरा पानी।

आरपीएस को ब्लैकमेल करने वाला गिरफ्तार
युवती के नाम से सोशल मीडिया पर बनाया था अकाउंट
वीडियो बनाकर दे रहा था धमकी
टोंक. आरएएसी नवीं बटालियन के एक आरपीएस अधिकारी को ब्लैकमेल करने के मामले में कोतवाली थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी तोहिंद खान उर्फ पटवारी (21) पुत्र उमर मोहम्मद मेव निवासी द्वारिकापुर सुकेती थाना सीकरी जिला भरतपुर है।


पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश ने बताया कि आरोपी ने सोशल मीडीया पर युवती के नाम से फैक अकाउण्ट बनाकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (आरपीएस) स्तर के अधिकारी को फे्रण्ड रिक्वेस्ट भेजी। बाद में वाटसएप नम्बर मांगे और वीडियो कॉल कर नग्न युवती दिखाई। अधिकारी का वीडियो कॉल का स्क्रीन रिकार्ड कर वीडियो वायरल करने की धमकी दी।

आरोपी ने अधिकारी से स्वयं के अकाउण्ट में पैसे डलवाने की मांग की धमकी दी। मामले की गम्भीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुभाष मिश्रा व वृताधिकारी टोंक चन्द्रसिंह रावत के सुपरविजन में थाना प्रभारी कोतवाली जितेन्द्र सिंह के नेतृत्व में आरोपी की तलाश शुरू की गई।

पुलिस ने धारा 384, 420, 511 भादस में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने फोटो एडिट कर ब्लैकमेल करने की धमकी देकर अकाउण्ट में रुपए डलवाने वाले आरोपी तोहिंद खान उर्फ पटवारी पुत्र उमर मोहम्मद मेव द्वारीकापुर सुकेती थाना सीकरी जिला भरतपुर से गिरफ्तार कर लिया।


पुलिस ने वारदात में काम ली गई सिम व मोबाइल फोन को जब्त कर लिया है। पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश कर रिमांड पर लिया है।


महिला छेड़छाड़ के मामले में कनिष्ठ सहायक गिरफ्तार
टोंक. जिले के एक उपखण्ड मुख्यालय पर 10 अगस्त को एक कार्यालय में कार्यरत चतुर्थ श्रेणी महिला कर्मचारी के साथ कार्यालय के कनिष्ठ सहायक द्वारा छेड़छाड़ करने के मामले में गुरुवार को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया जहां से न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।


थाना प्रभारी ने बताया कि कार्यालय में कार्यरत चतुर्थ श्रेणी महिला कर्मचारी ने मामला दर्ज कराया था कि कार्यालय में नियुक्त कनिष्ठ सहायक उसके साथ छेड़छाड कर दुष्कर्म करने का प्रयास किया।

इस पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बलात्कार करने का प्रयास एवं छेड़छाड करने का मामला दर्ज कर जांच शुरु की गई थी इस पर आरोपी को गिरफ्तार कर अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया गया जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।

रास्ता रोककर नकदी व मोबाइल छीना
निवाई. नाहरवाडी मोड़ पर रास्ता रोककर मारपीट करने तथा मोबाइल और नकदी छीनने का मामला दर्ज हुआ है। बरोनी थानाधिकारी जगदीश प्रसाद मीणा ने बताया कि सत्यनारायण पुत्र अंबालाल गुर्जर निवासी मंडालिया मेंदा चाकसू ने मुकदमा दर्ज करवाया कि मंगलवार की रात्रि को अपनी कार से शिवाड़ से लौट रहे थे।


इसी दौरान नाहरवाडी मोड़ पर उसकी कार के आगे जीप लाकर खड़ी कर रास्ता रोक लिया। तथा जीप से उतर कर श्रवण गुर्जर निवासी हाथाथली, दारासिंह गुर्जर, जीतू गुर्जर, रामकरण गुर्जर, श्योपाल गुर्जर ने उसके साथ मारपीट की और घायल कर दिया। उक्त आरोपियों ने उसकी जेब मोबाइल एवं 18हजार रुपए छीनकर फ रार हो गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज अनुसंधान शुरू कर दिया है।

सेटलमेंट कर दिया जाए मुआवजा
पायलट से मिले डूब क्षेत्र किसान
टोंक. बनेठा के समीप निर्माणाधीन ईसरदा बांध डूब क्षेत्र के दर्जनों किसानों ने गुरुवार को जयपुर पहुंच कर पूर्व उपमुख्यमंत्री व टोंक विधायक सचिन पायलट से मुलाकात की।

सरपंच संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष हंसराज गुर्जर के नेतृत्व में किसानों ने कहा कि उनकी जमीन ईसरदा बांध निर्माण के डूब क्षेत्र में आ रही है। किसानों का कहना है कि बांध परिजना की ओर से किसानों को जो मुआवजा दिया जा रहा है, वह उचित नहीं है।


परियोजना तीन से चार दशक पहले हुए सेटमेंट के आधार पर कर रही है। जबकि इस लम्बी अवधि में जमीन का रूपातंरण हो चुका है। ऐसे में परियोजना को चाहिए था कि वह मुआवजा देने से पहले उक्त डूब क्षेत्र की जमीन का सेटलमेंट कराती, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इससे किसानों को उचित मुआवजा नहीं मिलेगा।


किसानों का कहना है कि चार दशक पहले जब सेटलमेंट हुआ था, तक नाम मात्र जमीन ही सिंचित थी और अधिकतर जमीन बारानी थी, लेकिन अब अधिकतर जमीन बारानी नहीं रहकर सिंचित हो गई है। जबकि किसान पिछले कई सालों से राजस्व रिकॉर्ड के मुताबिक भूमि को सिंचित कर रहे हैं।

यह सरकार के खसरा गिरदावरी में भी अंकित है। इसके बावजूद परियोजना की ओर से किसानों को जमीन का मुआवजा बारानी के हिसाब से कर रहे हैं। इससे किसानों को काफी नुकसान होगा। उन्होंने खसरा गिरदावरी को आधार मानते हुए मुआवजा तय करने, वर्तमान डीएलसी दर अनुसार मुआवजा निर्धारण तथा किसानों को बीसलपुर बांध के अवाप्ति नियमानुसार जमीन देने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में टोंक प्रधान सुनीता गुर्जर, कालूराम मीणा, गिर्राज, मुकेश बैरवा, रामदयाल जाट, फौजूराम मीणा, रामजस, कैलाश आदि किसान शामिल थे।

लापरवाही से जान जोखिम में
टोंक. विभिन्न मांग को लेकर राजस्थान विद्युत तकनीकी कर्मचारी एसोशिएसन की ओर से जिला कलक्टर और निगम के अधीक्षण अभियंता को ज्ञापन सौंपा।


जिलाध्यक्ष विनोद नायक के नेतृत्व में सौंप गए ज्ञापन में बताया कि निगम ने ठेका फर्मों की ओर से संचालन अप्रशिक्षित नान आइटीआइ लोगों द्वारा किया जा रहा है।

फर्म द्वारा अप्रशिक्षित कर्मचारियों से कार्य कराया जा रहा है। यह कर्मचारी दिनरात काम कर रहे हैं। यह श्रम नियमों के खिलाफ है। साथ ही कर्मचारियों की जान भी जोखिम में है। अधिकतर ग्रिड सबस्टेशनों पर तो ठेका कर्मी स्थानीय होने के कारण रहते ही नहीं है।

इससे फील्ड में फिल्डरों पर काम करने वाले लाइनमैन और अन्य कर्मचारियों के साथ दुर्घटना घटित होने का अंदेशा रहता है। गत 4 सितम्बर को सहायक अभियंता दूनी के अधीनस्थ जूनिया सब स्टेशन पर ठेका कर्मी से फिल्ड में कार्यरत लाइनमैन ने सरोली फीडर का शट-डाउन मांगा, लेकिन ठेका कर्मी ग्रिड सबस्टेशन पर मौजूद नहीं था। फोन पर गांव वाले से कहकर लाइन बंद करवा दी।

गांव वाले ने सरोली फीडर का शट-डाउन ना करते हुए अन्य फीडर का शट-डाउन कर दिया। ऐसे में यह घटना कर्मचारी की सर्तकता की वजह से टल गई, नहीं तो कर्मचारी की जान जोखिम में आ सकती थी। ऐसी स्थिति जिले के प्रत्येक सबस्टेशनों पर है। इससे कर्मचारीयों में भारी रोष व्याप्त है। उन्होंने ग्रिड सबस्टेशनों पर अनियमितताओं, अव्यवस्थाओं, लापरवाही में सुधार करने की मांग की है। ऐसा नहीं होने पर धरना प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है।

बदहाली पर आंसू बहाता औद्योगिक क्षेत्र प्रथम
जगह जगह लगे है कचरे के ढेरए रिको नहीं ले रहा सुध
अनिल पारीक
निवाई. झिलाय रोड स्थित औद्योगिक क्षेत्र प्रथम बीते कुछ वर्षों से बदहाली पर आंसू बहाने के लिए बेबस है, लेकिन विभाग इस ओर आंख मूंदे हुए हैं। ऐसे में औद्योगिक क्षेत्र में समस्याओं को अम्बार लगा हुआ है। सूत्रों के अनुसार नगरपालिका क्षेत्र में स्थित प्रथम औद्योगिक क्षेत्र में करीब 80 औद्योगिक ईकाइयां हैं।

इनमें से असुविधाओं के चलते कुछ ईकाइयां ही चल रही है। औद्योगिक क्षेत्र में सुविधा के नाम पर कुछ नहीं है। यहां मजदूरों के लिए पेयजल, सामुदायिक शौचालय, श्रमिकों के लिए केन्टीन, विश्राम भवन आदि का पूरी तरह से अभाव है। इसके नहीं होने से यहां कार्यरत श्रमिकों एवं औद्योगिक इकाई संचालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

इसके अतिरिक्त औद्योगिक क्षेत्र में फैक्ट्रियों से निकले वाले गंदे पानी का समुचित निकास नहीं है। ना ही औद्योगिक क्षेत्र के नालों की कई वर्षों से साफ सफाई एवं उचित रख रखाव नहीं किया गया।

औद्योगिक क्षेत्र में जगह जगह नाले टूट हैं, जिससे इकाइयों के बाहर कीचड़ युक्त पानी सडांध मार रहा है। क्षेत्र में विभाग द्वारा वर्ष भर में दो बार ही सफाई करवाई जाती है। ऐसे में जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे हुए हैं।

सफाई नहीं होने से औद्योगिक क्षेत्र में बबूल के पेड़ उगे हुए है। विभाग द्वारा प्रतिवर्ष, सफाई, पानी, बिजली और रखरखाव के लिए साढ़े 5 रुपए प्रति मीटर के हिसाब से करोड़ों रुपए का राजस्व वसूलते हैं, लेकिन विभाग द्वारा औद्योगिक क्षेत्र में सफाई और पानी के नाम पर कुछ भी नहीं किया जा रहा है।


जिससे मजबूरन फैक्ट्री संचालकों को टयूबवैल लगवाना पड़ रहा है। पानी के टेंकर मंगवाने पड़ रहे हैं। रिको का पेयजल आपूर्ति केंद्र कई वर्षों से बंद पड़ा है, जबकि कुएं में पानी भी है।


पेयजल सप्लाई केंद्र पर मोटर या अन्य संसाधन पूरी तरह गायब है। रिको का पेयजल सप्लाई केंद्र खुले शौच जाने के काम आ रहा है। जिससे औद्योगिक क्षेत्र में चारों ओर गंदगी फैली हुई है। विभाग को कई मर्तबा वस्तुस्थिति से अवगत कराने के बाद भी इस क्षेत्र में आज तक कोई सुधार नहीं किया गया और उद्यमियों को अपने हाल पर रहने को विवश कर दिया।

झिलाय रोड का रिको क्षेत्र गंदगी व व टूटे नालों की वजह से बेहाल है। मजबूरी में श्रमिकों व संचालकों को आना पड़ता है। औद्योगिक क्षेत्र में रोड लाइट कभी जलती है तो कभी बंद रहती है। खराब होने जाने पर ठीक नहीं करवाया जाता है। रिको महकमा औद्योगिक क्षेत्र में काबिज उद्यमियों सें प्रतिवर्ष करीब साढे 5 रुपए प्रति मीटर के हिसाब से राजस्व वसूल कर रहा है, जबकि सुविधाओं के नाम पर कुछ भी नहीं दे रहा है।


इधर, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक कमल कुमार मीणा का कहना है कि झिलाय रोड स्थित औद्योगिक क्षेत्र प्रथम में व्याप्त सभी समस्याओं के शीघ्र निवारण के एक विशेष कार्य योजना बनाकर समाधान कर दिया जाएगा। एसं

टोंक. माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से आयोजित राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा(रीट) में 26 सितम्बर को शामिल होने के लिए जिले से बाहर जाने वाले परीक्षार्थीयों के लिए 180 बसों की आवश्यकता के मुकाबले मात्र 74 बसें ही टोंक आगार के बेड़े में शामिल है। आगार सात मार्ग पर निगम की 65 बसों सहित 15 अनुबंधित बसों का संचालन करेगा। इसके अलावा 9 बसों को रिजर्व में रखा जाएगा।

-यहां जाएगें टोंक के विद्यार्थी
26 तारीख को परीक्षा में शामिल होने के लिए टोंक जिले के विद्यार्थी छ जिलों में परीक्षा देने के लिए जाएगें। जिनमें सीकरए दौसा, अलवर, कोटा, बूंदी व भरतपुर जिले शामिल है।

-सात रूठ के लिए 65 बसें
रीट परीक्षा में परक्षार्थीयों को अपने परीक्षा केन्द्रों तक पहुंचाने के लिए टोंक आगार की ओर से सात रूट बनाएं गए है। जिनमें टोंक-निवाई-जयपुर, देवली-टोंक- जयपुर, मालपुरा-जयपुर, टोडारायसिंह-मालपुरा-जयपुर,पीपलू-निवाई-जयपुर, उनियारा.टोंक-जयपुर व टोंक-देवली-बंूदी-कोटा आदि मार्गो पर टोंक आगार की ओर से बसों का संचालन किया जाएगा।

-कोटा-जयपुर तक ही चलेगी बसें
निगम की ओर से रीट परीक्षा के लगाई गए बसें कोटा व जयपुर तक ही जाएगी। यहां से परीक्षार्थीयों को आगे की यात्रा के लिए बस बदलना पड़ेगी।

निवास स्थान वालों को ही मिलेगी नि:शुल्क यात्रा का लाभ
सरकार की ओर से जारी निर्देशों के अनुसार गृह जिला (निवास स्थान) से यात्रा करने वाले परीक्षार्थीयों को ही निगम की बसों में परीक्षा केन्द्र तक नि:शुल्क यात्रा का लाभ दिया जाएगा।

अवकाश किए निरस्त
रीट परीक्षा में लगाई गई निगम की बसों के सफल संचालन के लिए सरकार के आदेशानुसार निगम में चालक-परिचालकों सहित अन्य विभागीय कर्मचारियों की 23 से 26 सितम्बर की शाम तक सभी के अवकाश निरस्त कर दिए गए है। साथ ही चालक-परिचालक की रिजर्व ड्यूटी भी लगाई गई है।

दो पारी में चलेगा कंट्रोलरूम

रीट परीक्षा देने के लिए आने व जाने वाले परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की कोई समस्या ना हो उसे लिए निगम की ओर से बस स्टैण्ड पर 24 कन्ट्रोलरूम का संचालन किया जाएगा। कट्रोलरूम दो पारियों में काम करेगा। यहां की व्यवस्था के लिए नन्द किशोर मीणा यातायात प्रबंधक व शिवनारायण प्रबंधक प्रशासन को लगया गया है। जिनके मोबाइल नम्बर 9549653292 व 9413551750 पर फोन कर सहायता प्राप्त की जा सकती है।


प्रदेश में 26 सितम्बर को होने वाली रीट परीक्षा के लिए उच्चाधिकारियों से मिले आदेशों के अनुसार टोंक जिलें में अन्य जिलों से आने व जाने वाले परीक्षार्थीयों को नि:शुल्क यात्रा के लिए टोंक आगार की ओर से सभी तैयारी पूरी कर ली गई गई। निगम की ओर से 74 बसों की व्यवस्था की गई है। 26 सितम्बर को परीक्षा समाप्ती के बाद इन बसों द्वारा जयपुर व कोटा के लिए परीक्षार्थीयों को लेकर प्रस्थान करेगी। अन्य बसों व अन्य यातायात के साधनों की परिवहन विभाग की ओर से व्यवस्था की जाएगी।
राजेन्द्र प्रसाद मीणा, प्रबंधक संचालन, टोंक आगार।

मालपुरा. उपखण्ड के बृजलालनगर ग्राम पंचायत के सदरपुरा गांव में 9 माह में ही दूसरी बार बालाजी मन्दिर में बुधवार रात्रि को चोरों ने मन्दिर में रखे दान पात्र को तोडकऱ नकदी चोरी कर ले गए। वहीं घटना की जानकारी ग्रामीणों को मिलते ही घटना स्थल पर एकत्रित हो गए।

मामले अनुसार सदरपुरा गांव में स्थित बालाजी मन्दिर में 9 माह में ही दूसरी बार अज्ञात चोर मुख्य द्वार का ताला तोडकऱ मन्दिर में प्रवेश कर मन्दिर में लगे सीसीटीवी कैमरो के तारों को काटकर वहा रखे दान पात्र का ताला तोडकऱ दान पेटी में एकत्र नकदी चुरा ले गए। घटना की जानकारी सुबह पुजारी के मन्दिर पहुंचने पर लगी जिसने चोरी की जानकारी ग्रामीणों को दी इस पर पुलिस को सूचना दी गई।

इस पर थाना प्रभारी कैलाश कुमार विश्नोई मौके पर पहुंचे, जहां पर ग्रामीणो ने आक्रोश प्रकट करते हुए पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की। साथ ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सीसीटीवी से साक्ष्य जुटाने का प्रयास किया। वहीं ग्रामीणों ने बताया कि दान पात्र में सावन व माह में यात्रियों की आवाजाही अत्यधिक होने से लगभग एक लाख रुपए से ज्यादा का चढ़ावा था।

दूसरी बार कम्प्रेशर मशीन चोरी का प्रयास
लाम्बाहरिसिंह. कस्बे में चोरो ने पुलिस थाने से पाच सौ मीटर दूरी पर बस स्टेण्ड पर दुकान के बाहर रखी कम्प्रेशर मशीन को चोरी का प्रयास किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का मौका मुआयना किया।पीडि़त दुकानदार रमेश कामदार ने बताया कि दुकान के बाहर स्टेण्ड पर कम्प्रेशर मशीन रखी हुई है। चोरों ने मशीन के गिरा दिया। मशीन पर लगे विद्युत तार चोरो ने तार काट दिए। साथ ही बताया कि करीब दो माह पूर्व भी चोरों कम्प्रेशर मशीन चोरी का प्रयास किया था।

रास्ता रोककर नकदी व मोबाइल छीनने का मामला दर्ज
निवाई. नाहरवाडी मोड़ पर रास्ता रोककर मारपीट करने तथा मोबाइल और नकदी छीनने का मामला दर्ज हुआ है। बरोनी थानाधिकारी जगदीश प्रसाद मीणा ने बताया कि सत्यनारायण पुत्र अंबालाल गुर्जर निवासी मंडालिया मेंदा चाकसू ने मुकदमा दर्ज करवाया कि मंगलवार की रात्रि को अपनी कार से शिवाड़ से लौट रहे थे। इसी दौरान नाहरवाडी मोड़ पर उसकी कार के आगे जीप लाकर खड़ी कर रास्ता रोक लिया।

तथा जीप से उतर कर श्रवण गुर्जर निवासी हाथाथली, दारासिंह गुर्जर, जीतू गुर्जर, रामकरण गुर्जर, श्योपाल गुर्जर ने उसके साथ मारपीट की और घायल कर दिया। उक्त आरोपियों ने उसकी जेब मोबाइल एवं 18हजार रुपए छीनकर फ रार हो गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज अनुसंधान शुरू कर दिया है।

टोंक. आरएएसी नवीं बटालियन के एक आरपीएस अधिकारी को ब्लैकमेल करने के मामले में कोतवाली थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी तोहिंद खान उर्फ पटवारी (21) पुत्र उमर मोहम्मद मेव निवासी द्वारिकापुर सुकेती थाना सीकरी जिला भरतपुर है। पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश ने बताया कि आरोपी ने सोशल मीडीया पर युवती के नाम से फैक अकाउण्ट बनाकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (आरपीएस) स्तर के अधिकारी को फे्रण्ड रिक्वेस्ट भेजी।

बाद में वाटसएप नम्बर मांगे और वीडियो कॉल कर नग्न युवती दिखाई। अधिकारी का वीडियो कॉल का स्क्रीन रिकार्ड कर वीडियो वायरल करने की धमकी दी। आरोपी ने अधिकारी से स्वयं के अकाउण्ट में पैसे डलवाने की मांग की धमकी दी। मामले की गम्भीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुभाष मिश्रा व वृताधिकारी टोंक चन्द्रसिंह रावत के सुपरविजन में थाना प्रभारी कोतवाली जितेन्द्र सिंह के नेतृत्व में आरोपी की तलाश शुरू की गई।

पुलिस ने धारा 384, 420, 511 भादस में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने फोटो एडिट कर ब्लैकमेल करने की धमकी देकर अकाउण्ट में रुपए डलवाने वाले आरोपी तोहिंद खान उर्फ पटवारी पुत्र उमर मोहम्मद मेव द्वारीकापुर सुकेती थाना सीकरी जिला भरतपुर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने वारदात में काम ली गई सिम व मोबाइल फोन को जब्त कर लिया है। पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश कर रिमांड पर लिया है।

अश्लील हरकत करने का मामला दर्ज

टोंक. जिले के एक पुलिस थाने में पोस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कराया गया है ।पुलिस ने बताया कि एक गांव में 12 वर्षीय बालिका खेत से घर आ रही थी कि इसी गांव के एक व्यक्ति ने उसके साथ अश्लील हरकत की।बालिका द्वारा अपनी मां को बताने पर मां ने आरोपी के विरुद्ध नामजद मामला दर्ज करवाया।पुलिस ने पोस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

टोडारायसिंह. थाने के बाहर दो दिन पूर्व देर शाम आत्मदाह के बाद साठ फीसदी से अधिक झुलसे व्यक्ति की गुरुवार दोपहर एसएमएस जयपुर में उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। पुलिस ने उक्त व्यक्ति के खिलाफ आत्मदाह का मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।


थानाप्रभारी ब्रजेश कुमार ने बताया कि श्रीरामनगर मोरला निवासी 62 वर्षीय रामस्वरूप बैरवा पुत्र गोपी बैरवा ने गत मंगलवार देर शाम करीब पौने 8 बजे थाने के बाहर जब्त बजरी के ढेर के पीछे खुद पर पेट्रोल छिडकक़र आग लगा ली थी। इसी बीच थाने के बाहर निकल रहे कान्स्टेबल विनोद यादव ने आग की लपटो से घिरे व्यक्ति को देख अपने दो अन्य साथियों के साथ आग बुझाई और तत्काल उसे इलाज के लिए टोडारायसिंह सामुदायिक चिकित्सालय लेकर गए।

आग में साठ फीसदी से अधिक झुलसे रामस्वरूप की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद टोंक रैफर कर दिया गया। गंभीर हालत में वर्तमान में उसका जयपुर स्थित सवाई मानसिंह अस्पताल में इलाज चल रहा था। दोपहर में उसकी उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। रामस्वरूप प्रथम दृष्टया पिछले कई दिनों से मुकदमेबाजी से आहत था। पुलिस ने पुलिसकर्मी की ओर से आत्मदाह करने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सडक़ दुर्घटना में एक महिला की मौत
टोडारायसिंह. थानांतर्गत कंवरावास मार्ग पर बुधवार देर शाम सडक़ दुर्घटना में एक महिला की मौत हो गई, जिसका सीएचसी में पोस्टमार्टम करवा शव परिजनो के सुपुर्द किया गया। थानाप्रभारी ब्रजेश कुमार ने बताया कि मृतका सालग्यावास निवासी जगदीशी पत्नी बन्नालाल गुर्जर है। बुधवार देर शाम वह अपने पति के साथ बाइक से सालग्यावास आ रही थी।

इसी बीच चन्द्रपुरा के निकट एक बाइक चालक ने टक्कर मार दी, जिससे गंभीर रूप से घायल जगदीशी को सीएचसी टोडारायसिंह लेकर आए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने गुरुवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द किया।

राजमहल. बीसलपुर बांध के जलभराव क्षेत्र में सहायक त्रिवेणी नदी से लगातार बनास में पानी की आवक बनी हुई है। गुरूवार रात 8 बजे के बाद से शुक्रवार सुबह आठ बजे तक 12 घंटे में बांध में 8 सेमी की बढ़ोतरी हुई है। जिससे बांध का गेज शुक्रवार को 311.60 आरएलमीटर हो गया है। इसी तरह बांध में 16.196 टीएमसी पानी का कुल भराव हुआ है।

शुक्रवार को सुबह आठ बजे तक त्रिवेणी का गेज भी 4.10 मीटर पर दर्ज किया गया है। बीसलपुर बांधके केचमेंट एरिया मेें पडऩे वाले भीलवाड़ा व चित्तोडगढ़़ जिलों में मानसून की मेहरबानी के चलते पिछले कुछ दिनों से लगातार बारिश का दौर जारी रहने के कारण बांध में पानी की आवक भी लगातार बनी हुई है।


बीसलपुर बांध के गेज में बुधवार रात 8 बजे से लेकर गुरुवार दोपहर 2 बजे तक कुल 22 सेमी पानी की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई थी। इसी प्रकार बांध के जलभराव में सहायक त्रिवेणी का गेज गुरुवार को बारिश के अभाव में 60 सेमी घटकर दोपहर 2 बजे तक 4.30 मीटर रह गया है था।

बांध में भरा पानी जयपुर, अजमेर, टोंक शहरों की आबादी के साथ ही इन जिलों से जुड़े गांव व कस्बों के लोगों के कण्ठो को तर करने के लिए अगले वर्ष जुलाई व अगस्त तक का पानी बांध में भर चुका है। बांध का गेज बुधवार रात 8 बजे तक 311.23 आर एल मीटर था, जो गुरुवार सुबह 8 बजे तक 15 सेमी की बढ़ोत्तरी के साथ गेज 311.38 आरएल मीटर हो गया। गुरूार को दोपहर 2 बजे तक 7 सेमी की बढ़ोत्तरी के साथ ही गेज 311.45 आरएल मीटर दर्ज किया था।

बांध से जलापूर्ति एक नजर में

बांध से अभी जयपुर में रोजाना 435 एमएलडी पानी दिया जा रहा है। अजमेर में 275 एमएलडी रोजाना , मालपुरा-झिराना व दूदू -चाकसू पेयजल परियोजना के तहत 100 एमएलडी व टोंक पेयजल परियोजना के तहत 45 एमएलडी पानी दिया जा रहा है।

बैड़च ने बढ़ाया बनास का जलस्तर
खारी व डाई नदियों में पानी की आवक की मात्रा काफी कम रही है। इस बार अधिकांशतर पानी चित्तोडगढ़़ व भीलवाड़ा जिलों में हो रही बारिश के कारण बनास नदी से हो रही है। सबसे अधिक पानी की आवक बैड़च नदी से हुई है। गम्भीरी बांध के चार गेट खोलकर पानी की निकासी के चलते जलस्तर बढ़ा है।

बीसलपुर बांध का जलस्तर 311.60 आर एल मीटर के करीब पहुंचने से जलापूर्ति के लिए अगले मानसून सत्र तक पर्याप्त पानी हो चुका है, जिससे जयपुर अजमेर व टोंक सहित इनसे जुड़े गांव व कस्बों में पर्याप्त जलापूर्ति के संकट से निजात मिली है।
सुधान्शु दीक्षित, अधीक्षण अभियंता, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग जयपुर पेयजल परियोजना।

टोंक. उत्तर प्रदेश के मेरठ में गत 21 सितबर की रात को मौलाना कलीम सिद्दीकी को पुलिस की ओर से गिरफ्तार करने का विरोध शुक्रवार को मुस्लिम समाज ने जताया है। शहर के मुस्लिम समाज के लोग दोपहर में कलक्ट्रेट में जमा हुए और मौलाना को गिरफ्तार करने का विरोध जताते हुए राष्ट्रपति के नाम उपखण्ड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा।

इसमें मुफ्ती आदिल नदवी, अकरम खान, मोहसीन रसीद, एडवोकेट शुजात अली, रईस अहमद, रफीक कामखानी, राशिद खान आदि ने बताया कि मौलाना कलीम सिद्दीकी हिन्दू-मुस्लिम एकता के प्रतीक है। वे धर्म का उपदेश वैसे ही देते हैं जैसे अन्य धर्म के लोग दे रहे हैं।

इसके बावजूद उन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार करने या पूछताछ के लिए उन्हें थाने ले जाने के स्थान पर किसी अन्य स्थान पर ले जाया गया है। इससे लोगों में नाराजगी है। उन्होंने मांग है कि जल्द ही मौलाना को रिहा नहीं किया गया तो जेल भरो आंदोलन चलाया जाएगा। इस दौरान उत्तर प्रदेश और केन्द्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया गया।

टोंक. राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा(रीट) को लेकर प्रशासन की ओर से बसों सहित बड़े वाहनों का शहर में प्रवेश बंद रहेगा। इन वाहनों को कामधेनू सर्कल, देवली व सवाईमाधोपुर बाईपास पर ही रोका जाएगा। जिला प्रशासन की ओर से शहर में बड़े वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा।

यातायात प्रभारी (रीट)एडीएम (पुर्नवास) प्रभाती लाल जाट ने बताया कि 26 तारीख को शहर में जयपुर की ओर से आने वाले वाहनों को कामधेनू सर्कल, देवली व सवाईमाधोपुर की ओर से आने वालों वाहनों को सवाईमाधोपुर बाईपास पर रोका जाएगा। जाट ने बताया कि परीक्षा केन्द्रों पर पहुंचने के लिए परक्षार्थी यहां से टैक्सी ले सकते है। जिसके लिए प्रशासन की ओर से निर्धारित किया गया किराया चालक को देना होगा।

-सभी केन्द्रों तक वाहन होगें उपल्ब्ध
रीट परीक्षा के लिए जिलें के तहसील व उप तहसील पर बनाए गए केद्रों पर 25 सितम्बर तक आने वाले सभी परक्षार्थीयों को परीक्षा केन्द्र तक पहुंचाने के लिए वाहनों व टैक्सीयों का इंतजा जिले के सभी बस स्टैण्ड पर किया गया है। प्रभारी जाट ने बताया कि किसी भी परीक्षार्थी को साधन के अभाव में परेशानी नही आने दी जाएगी।

-संचालन समिति का गठन किया
रीठ परीक्षा के लिए यातायात के सफल संचालन के लिए जिला प्रशासन की ओर से संचालन समिति का गठन किया गया है। जिसमें निगम के कर्मचारियों को अलग-अलग जिम्मेदारी सौंपी गई गई है।

जिसमें मुख्य अधिकारी राजेन्द्र प्रसाद मीणा, प्रबंधक यातायात बस स्टैण्ड नन्द किशोर मीणा, बस स्टैण्ड प्रभारी सत्यनारायण जाट, संचालन व्यवस्था के लिए शंकर लाल जांगिड़, भवर लाल जाट, समय पालक परिचालन के लिए विनोद चौधरी, कंट्रोलरूम पर घनश्याम भार्गव, हीरालाल पारीक को पूछताछ का कार्य दिया गया है।

You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at abhijeet990099@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription.