| Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
You are receiving a digest because your subscriptions have exceeded your account's daily email quota. Your quota has automatically reset itself. |
| |
Friday 24 September 2021 12:09 PM UTC+00 केशवरायपाटन. ग्राम पंचायतों में चल रहे वार्ड पंचों के उपचुनाव में गुरुवार को नाम वापसी के समय 3 वार्ड पंच निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। 3 वार्डों में आमने सामने की मुकाबला होगा। जानकारी के अनुसार रोटेदा वार्ड नंबर 2 में सविता मेघवाल, सूनगर वार्ड नंबर 8 में रेणु सैनी, चड़ी वार्ड नंबर 4 में महावीर बैरवा निर्विरोध निर्वाचित किए गए हैं। इसी प्रकार रोटेदा वार्ड नंबर 10 में प्रियंका व सुनीता, मायजा वार्ड नंबर 9 में भूली मेघवाल व मोहिनी, लेसरदा वार्ड पंच में गिरिजा मीणा व सिलोना मीणा चुनाव मैदान में है। यहां पर 28 सितंबर को मतदान होगा। आकोदा. ग्राम पंचायत आकोदा के वार्ड नं 4 के चुनाव सम्पन्न हुए। वार्ड नं 4 महिला के लिए आरक्षित थी। निर्वाचन अधिकारी सरलाल वर्मा ने बताया कि वार्ड नं 4 से दिलभर गुर्जर को निर्विरोध चुना गया। दिलभर गुर्जर को निर्विरोध चुनने पर ग्रामीणों ने उनका स्वागत किया। इस दौरान सरपंच श्योजी लाल गुर्जर, प्रहलाद डोई, मोरपाल भातडिय़ा, बजरंग चौहान, धन्ना लाल डोई आदि उपस्थित रहे। डाबी. पंचायत उपचुनाव में गुरुवार को ग्राम पंचायत खड़ीपुर के वार्ड नम्बर 4 से गुलाब बाई भील पत्नी प्रकाश भील व लाड़ बाई गुर्जर पत्नी हेमराज गुर्जर ने, ग्राम पंचायत डाबी के वार्ड नंबर 15 से सुगना बाई पत्नी ऊदा भील व सन्तोष बाई पत्नी विष्णु भील, ग्राम पंचायत लाम्बाखोह के वार्ड नम्बर 10 से कैलाशचंद कामड़ ने अपना नामांकन भरा। जिसमें लाम्बाखोह वार्ड नम्बर 10 प्रत्याशी कैलाशचंद कामड़ को निर्विरोध चुन लिया गया। वहीं अन्य प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न दिए गए। 28 सितम्बर को होने वाले उपचुनाव में डाबी के वार्ड नम्बर 15 के 557 मतदाता व खड़ीपुर के वार्ड नम्बर 4 के 284 मतदाता अपने मत का प्रयोग का प्रयोग करेंगे। डाबी. पंचायत उपचुनाव में ग्राम पंचायत लाम्बाखोह के वार्ड नम्बर 10 से कैलाश चंद कामड़ को निर्विरोध निर्वाचित किया गया। नवनिर्वाचित वार्ड मेम्बर को सरपंच भंवर कंवर, विक्रम सिंह हाड़ा, छीतर धाकड़, लोकेश राठौर, वजीर बारेठ, रामनारायण मेघवाल, भंवरलाल मेघवाल, दुर्गेश शर्मा, भवानी शंकर मीणा, कालू मेघवाल, कैलाश मेघवाल सहित अन्य ग्रामीणों ने बधाई दी। एक ही आवेदन, वो भी हुआ निरस्त खटकड़. पंचायती राज उप चुनाव के तहत खटकड़ पंचायत के वार्ड 6 के पंच के चुनाव के लिए बुधवार को भरा गया नाम निर्देशन पत्र निर्वाचन अधिकारी ने जांच के बाद निरस्त कर दिया। इस वार्ड के पंच के चुनाव के लिए एक महिला ने ही नाम निर्देशन पत्र भरा था। यह वार्ड एससी महिला वर्ग के लिए आरक्षित है। पूर्व वार्ड पंच क ा निधन होने से इस वार्ड में पंच का चुनाव होना था। जिसके लिए गीता बाई पत्नी बाबू लाल ने नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत किया था। निर्वाचन अधिकारी लक्ष्मीनारायण गुप्ता ने बताया कि जांच के दौरान महिला के दो से अधिक संतान होने पर उसका नाम निर्देशन पत्र निरस्त कर दिया। |
Friday 24 September 2021 12:25 PM UTC+00 बूंदी. आरोग्य भारती की ओर से बुधवार शाम शहर के नैनवां रोड स्थित आदर्श विद्या मंदिर सभागार में कोरोना सहित अन्य बीमारियों के प्रति जनचेतना के लिए संगोष्ठी हुई। संगोष्ठी में मुख्य वक्ता आरोग्य भारती संगठन के राष्ट्रीय सचिव डॉ. अशोक वाष्र्णेय ने बताया कि भागदौड़ भरी आधुनिक जीवन शैली में हमें स्वस्थ रहने के लिए प्रतिदिन योग-व्यायाम अवश्य करना चाहिए। साथ ही मौसम के अनुसार ही खाद्य पदार्थों का सेवन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि हम अपने खान-पान और दिनचर्या में आवश्यक बदलाव लाकर हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाएं। इस दौरान विभाग कार्यवाह नरेंद्र कन्सुरिया, क्षेत्रीय संयोजक लक्ष्मण भावसिंह और प्रांतीय सचिव कैलाश सोमानी मंचासीन रहे। आरोग्य भारती के क्षेत्रीय प्रमुख भगवान सिंघका ने भी अपने विचार रखे। विद्या भारती के जिला मंत्री महेंद्र कुमार शर्मा, शिक्षक संघ ग्रामीण शाखा से रामराज बराला ने अतिथियों का स्वागत किया। संगोष्ठी में सेवा भारती, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय), एनएमओ, विद्या भारती और पतंजलि योग समिति का विशिष्ट योगदान रहा। कार्यक्रम का संचालन प्रान्त सह सचिव डॉ. नित्यानंद शर्मा ने किया। |
Friday 24 September 2021 01:56 PM UTC+00 बिजली गिरने से 53 मवेशियों की मौत ट्रक का झोपड़ा का मामला डाबी. थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत डोरा के राजस्व गांव कछालिया के मजरा ट्रक का झोपड़ा में आकाशीय बिजली गिरने से माताजी के मन्दिर परिसर में बैठी लगभग 50 भेड़ बकरियों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार गुरुवार दोपहर को क्षेत्र में हो रही तेज बारिश के दौरान ट्रक का झोपड़ा निवासी जगदीश बंजारा पुत्र रामलाल बंजारा व रामलाल बंजारा पुत्र हरला बंजारा की भेड़ बकरियां मन्दिर परिसर में बैठ गई। बारिश के दौरान मन्दिर पर आकाशीय बिजली गिरने से मन्दिर का गुम्बद क्षतिग्रस्त हो गया व परिसर में मौजूद लगभग 50 भेड़ बकरियों की मौत हो गई। वहीं पास ही मौजूद 3 बच्चे इसमें बाल बाल बच गए। ग्राम पंचायत डोरा सरपंच कांति बाई भील, ग्राम विकास अधिकारी प्रेषक कुमार, उपसरपंच मुकेश बंजारा, युवा नेता अर्पित भाट, पप्पू भाट, निर्मल बंजारा, रमेश बंजारा सहित अन्य ग्रामीण मौके पर पहुंचे व जानकारी जुटाई। साथ ही सरकार से उचित मुआवजे की मांग की। बिजली गिरने से हुई 3 मवेशियों की मौत रामगंजबालाजी. डाबी थाना क्षेत्र के ट्रक का बाड़ा गांव में गुरुवार दोपहर को आकाशीय बिजली गिरने से तीन मवेशियों की मौत हो गई। कुंवारती निवासी रामकिशन गुर्जर ने बताया कि डोरा पंचायत के ट्रक का बाड़ा में भैसों की चराई के लिए पिछले 2 माह से वहीं रह रहे थे। दोपहर को अचानक बिजली गिरने से एक दुधारू भैंस ,एक पाडी, एक पाड़े की मौत हो गई। पीडि़त ने इसकी सूचना डाबी थाना पुलिस को दी है। |
Friday 24 September 2021 01:58 PM UTC+00 रीट परीक्षा अभ्यर्थियों को मिलेगी नि:शुल्क बस सुविधा 104 परीक्षा केन्द्र जिला कलक्टर ने तैयारियों की समीक्षा कर दिए आवश्यक बूंदी. जिला कलक्टर रेणु जयपाल ने 26 सितंबर को बूंदी में आयोजित होने वाली रीट परीक्षा आयोजन के लिए की गई तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने बताया कि जिले में 104 परीक्षा केन्द्रों पर रविवार को रीट की परीक्षा का आयोजन होगा। इन केन्द्रों पर 23 हजार 122 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। जिले में पारदर्शिता, कोविड-19 गाइड लाइन की पालना के साथ सुचारू रूप से परीक्षा का आयोजन हो, इसके लिए सभी सम्बद्ध अधिकारी बेहतर तालमेल के साथ कार्य करते हुए शांतिपूर्ण तरीके से परीक्षा सम्पन्न कराएं। उन्होंने निर्देश दिए कि परीक्षा केन्द्रों पर परीक्षार्थियों को मास्क उपलब्ध करवाए जाएं तथा उनका थर्मल स्केनर से तापमान जांचा जाए। परीक्षा केन्द्रों में हाइपोक्लोराइट का छिडक़ाव करवाया जाए। परीक्षा केन्द्रों पर साफ सफाई के साथ अन्य आवश्यक इंतजाम व्यवस्थित रखे जाए। जिला कलक्टर ने कहा कि राज्य सरकार की ओर से रोडवेज की बसों के अलावा पर्याप्त संख्या में निजी बसों की व्यवस्था कर समस्त अभ्यर्थियों को नि:शुल्क यात्रा की सुविधा दी जाएगी। इसके लिए सभी तैयारियां कर ली जाए। बसों की इस तरह व्यवस्था की जाए, जिससे किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा केन्द्र तक पहुंचने में परेशानी नहीं हो और साथ ही व्यवस्थाएं सुचारू बनी रहे। उन्होंने कहा कि बसों के रूट, अवागमन के समय व ठहराव स्थल आदि के लिए शहर के विभिन्न स्थानों पर होर्डिंग्स लगवाए जाए। शहर में परीक्षा के दिन यातायात बाधित नहीं हो। बैठक में पुलिस अधीक्षक शिवराज मीना, अतिरिक्त जिला कलक्टर एयू खान, उपखण्ड अधिकारी ललित गोयल, सीडीइओ तेजकंवर, जिला परिवहन अधिकारी भगवान कर्मचंदानी आदि मौजूद रहे। निर्देश |
Friday 24 September 2021 02:00 PM UTC+00 आवेदनों व समस्याओं को लेकर उमड़े प्री कैंप में अधिकारी नहीं पहुंचने से ग्रामीण परेशान लाखेरी. ग्राम पंचायत खरायता मुख्यालय पर गुरुवार को प्रशासन गांवों के संग अभियान की तैयारियों का शिविर संपन्न हुआ। सुबह 11 बजे राजीव गांधी सेवा केंद्र में शुरू हुए शिविर में अभियान से जुड़े विभिन्न सरकारी विभागों के प्रतिनिधियों ने अभियान के लिए होने वाले कार्य के बारे में बताया। इस दौरान जिला परिषद सदस्य कृष्णचंद वर्मा, सरपंच बद्रीलाल मीणा आदि ग्रामीणों ने रिको के लिए अधिग्रहण की गई सिवायचक भूमि को मुक्त करने की मांग की। शिविर के दौरान नायब तहसीलदार श्रीनिवास मीणा, रामरतन मीणा, हजारी लाल आदि उपस्थित थे। कापरेन. नगर पालिका क्षेत्र के शिवनगर परिसर में गुरुवार को पालिका द्वारा प्री केम्प का आयोजन किया गया, जिसमें लोगो को पट्टे बनवाने के लिए जरूरी दस्तावेज़ व अन्य जानकारी दी गई। इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष हेमराज मेघवाल, पालिका अधिशासी अधिकारी प्रवीण कुमार शर्मा, वार्ड पार्षद भगवती पांचाल आदि मौजूद रहे। झालीजी का बराना. बोरदा काछियान स्थित राजीव गांधी सेवा केन्द्र पर गुरुवार को प्री केम्प आयोजित किया गया। अध्यक्षता बेना सेन ने की। इस दौरान पंचायत सचिव हेमराज वर्मा, पटवारी ताराचंद वर्मा, प्रकाश चंद आदि मौजूद थे। ग्राम सभा का आयोजन सुवासा. प्रशासन गांव के संग अभियान सफल बनाने के लिए सुवासा गांव में ग्राम सभा का आयोजन किया गया। जिसमें पंचायत के कनिष्ठ सहायक ब्रह्मानंद मीणा, जनप्रतिनिधि नरेंद्र पुरी ने सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। ग्राम सभा में ओम प्रकाश व्यास ने सुवासा कस्बे में पट्टे बनाने की मांग रखी। आवासीय पट्टों की जानकारी दी कापरेन. भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केन्द्र आजन्दा पर गुरुवार को प्रशासन गांवों के संग अभियान की तैयारियों को लेकर प्री केम्प आयोजित किया गया। प्री केम्प में ग्रामीण को भूखण्डों के आवासीय पट्टे बनाने सहित अन्य विभागों से जुड़ी जानकारी दी। प्री केम्प में पंचायत संरपच अनिता बाई, ग्राम विकास अधिकारी हेमराज वर्मा आदि मौजूद रहे। ग्रामीण रामस्वरुप मीणा, रामलखन मीणा, आदि ने बताया कि कैम्प में हलका पटवारी के नहीं आने से राजस्व सबन्धी जानकारी नहीं मिल पाई। चरडाना में भी प्री कैम्प का आयोजन हुआ। सरपंच सुनीता मीणा ने बताया कि कैम्प में ग्रामीणों को अभियान की जानकारी दी। शिविर में नहीं पहुंचे अधिकारी, समस्याओं का नहीं हुआ निस्तारण करवर. कस्बे में स्थित राजीव गांधी सेवा केंद्र पर गुरुवार को प्रशासन गांवों के संग अभियान की पूर्व तैयारी को लेकर प्री कैंप का आयोजन हुआ। पंचायतीराज तथा राजस्व विभाग के अधिकारियों के शिविर का बहिष्कार करने से विभागों के अधिकारी नहीं पहुंचे। वहीं अन्य विभागों के पूरे कर्मचारियों के नहीं आने से समस्याओं का समाधान नहीं हो सका। दोपहर को प्रधान पदम नागर ने शिविर का अवलोकन किया। शिविर में विभागों के अधिकारियो के नहीं पहुंचने पर नाराजगी जताई। इस दौरान उपसरपंच पंकज दाधीच, कनिष्ठ सहायक राजेंद्र बेरवा, वार्ड पंच नीरज नागर, पंचायत सहायक अंकुर सुवालका आदि मौजूद थे। ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन रामगंजबालाजी. क्षेत्र की लालपुरा पंचायत में गुरुवार को आयोजित प्री कैंप में कोई भी जिम्मेदार अधिकारी नहीं पहुंचने से पंचायत के 5 गांव के ग्रामीण परेशान हुए हैं। ग्रामीण अपने आवेदन लेकर शिविर में पहुंचे, लेकिन 3 बजे तक भी कोई अधिकारी नहीं पहुंचा। ऐसे में ग्रामीणों को निराश लौटना पड़ा। पंचायत में दूरदराज से ग्रामीणों के कनिष्ठ लिपिक ने आवेदन लिए। ग्रामीणों ने प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रोष जताया। |
Friday 24 September 2021 02:02 PM UTC+00 दो कार आमने-सामने से टकराई, तीन युवक घायल कापरेन. कोटा दौसा मेगा हाइवे पर कापरेन अड़ीला के बीच बुधवार देर रात्रि को दो कार आमने सामने से टकरा गई। इसमें कापरेन निवासी तीन जने घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों को कापरेन अस्पताल पहुंचाया, जहां से कोटा रैफर कर दिया। कापरेन पुलिस एएसआई दुर्गालाल जांगिड़ ने बताया कि कापरेन निवासी भगवत सिंह (36) पुत्र लीलाधर सिंह केशरायपाटन की ओर से अपनी कार से आ रहा था। इस दौरान अड़ीला कापरेन के बीच हाइवे पर सामने से जा रही कार की टक्कर हो गई। जिससे कोटा की ओर जा रही कार में सवार कापरेन निवासी मयंक जैन (24) पुत्र अनिल जैन व पवन गोयल (26) पुत्र ओमप्रकाश गोयल सहित दूसरी कार में सवार भगवत सिंह भी घायल हो गया। एएसआई ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी है। मोटरसाइकिल से टकराई नीलगाय इंद्रगढ़. कोटा लालसोट मेगा हाइवे पर लालपुरा गांव के पास गुरुवार को नीलगाय की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार एक ही परिवार के तीन में से दो जने गंभीर घायल हो गए। घायलों को इंद्रगढ़ राजकीय चिकित्सालय में उपचार के बाद कोटा रैफर कर दिया। जानकारी के अनुसार बोरिया गांव निवासी मुरारी लाल मीणा (35) अपनी पुत्री और पुत्र के साथ मोटरसाइकिल से इंद्रगढ़ में आधार कार्ड संबंधी कामकाज के लिए रवाना हुआ था। मेगा हाइवे पर लालपुरा गांव के पास सामने से आ रही एक कार सडक़ क्रॉस कर रही नीलगाय से टकराई और उछल कर मोटरसाइकिल पर गिर गई। जिससे मोटरसाइकिल सवार पिता पुत्री गंभीर घायल हो गए जबकि पुत्र मामूली खरोंच लगने के कारण सुरक्षित बच गया। |
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajisthanews12@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |