| Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
You are receiving a digest because your subscriptions have exceeded your account's daily email quota. Your quota has automatically reset itself. |
| |
Friday 24 September 2021 11:03 AM UTC+00 पाली। एसआइ परीक्षा में तमाम प्रयासों के बावजूद नकल का प्रकरण सामने आने के बाद अब 26 सितम्बर को होने वाली राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा (रीट-2021) चुनौती बन गई है। यह परीक्षा 26 सितम्बर को दो पारी में सुबह दस से दोपहर साढ़े बारह बजे तक तथा दोपहर ढाई से शाम पांच बजे तक होगी। पाली जिले में इसके लिए कुल 49 परीक्षा केन्द्र निर्धारित किए गए है। लेकिन यहां नकल रोकना प्रशासन व पुलिस के लिए चुनौती भरा होगा। इसकी वजह ये है कि प्रशासन ने सिर्फ दस केन्द्र ही संवेदनशील माने है और यहां जैमर लगाए है, बाकी 39 केन्द्र पर बिना जैमर के परीक्षा होगी, ऐसे में यहां इंटरनेट चालू रहेगा। इधर, 11 हजार से अधिक परीक्षार्थी पाली में परीक्षा देंगे, ऐसे में बिना जैमर के नकल रोकना प्रशासन व पुलिस के लिए चुनौती है। इन सेंटर पर जल्द पहुंचना होगा, मुख्यालय से है दूर परीक्षा के लिए 18 परीक्षा केन्द्र राजकीय संस्थान में एवं 31 परीक्षा केन्द्र निजी शिक्षण संस्थान में निर्धारित है। परीक्षा केन्द्रों में से 5 परीक्षा केन्द्र सोजत सिटी में, 5 परीक्षा केन्द्र फालना में, 3 परीक्षा केन्द्र जाडन में, 2 परीक्षा केन्द्र रोहट में, 2 परीक्षा केन्द्र गुन्दोज में व शेष 32 परीक्षा केन्द्र पाली शहर में स्थित है। जाडन, गुंदोज व रोहट के केन्द्र मुख्यालय से दूर और ग्रामीण क्षेत्र में है। यहां परीक्षार्थियों को समय पर पहुंचना होगा। हालांकि प्रशासन का दावा है कि ये सभी सेंटर हाइवे पर है और यहां के लिए बस की व्यवस्था है। सुरक्षा की जिम्मेदारी इनके कंधों पर जिला मजिस्ट्रेट अंश दीप की ओर से जारी आदेशानुसार 25 से 27 सितम्बर तक उपखंड मजिस्ट्रेट मारवाड़ जंक्शन उपखंड क्षेत्र मारवाड़ जंक्शन, उपखंड मजिस्ट्रेट बाली उपखंड क्षेत्र बाली, उपखंड मजिस्ट्रेट सोजत उपखंड क्षेत्र सोजत, उपखंड मजिस्टे्रट रोहट को उपखंड क्षेत्र रोहट के लिए कार्यपालक मजिस्ट्रेट बनाए गए है। इसी तरह 25 सितम्बर को तहसीलदार रोहट पुलिस थाना औद्योगिक क्षेत्र पाली एवं रेलवे स्टेशन के आस पास का क्षेत्र, तहसीलदार सोजत पुलिस थाना कोतवाली, पुराना बस स्टैण्ड व मंडिया रोड के आस पास का क्षेत्र, तहसीलदार रानी ट्रांसपोर्ट नगर थाना एवं बांगड़ कॉलेज के आस पास का क्षेत्र तथा तहसीलदार सुमेरपुर को सदर थाना क्षेत्र, नया बस स्टैण्ड के आस पास का क्षेत्र व ग्राम गुन्दोज के लिए कार्यपालक मजिस्ट्रेट बनाया गया है। 26 सितम्बर को तहसीलदार बाली को औद्योगिक क्षेत्र थाना व रेलवे स्टेशन के आसपास का क्षेत्र, तहसीलदार देसूरी को कोतवाली थाना पुराना बस स्टैण्ड, मण्डिया रोड के आस पास का क्षेत्र, तहसीलदार मारवाड़ जंक्शन को ट्रांसपोर्ट नगर थाना व बांगड़ कॉलेज के आस पास का क्षेत्र, तहसीलदार जैतारण को सदर थाना क्षेत्र, नया बस स्टैण्ड के आस पास का क्षेत्र व ग्राम गुन्दोज के लिए कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट इस अवधि में परीक्षा कार्यक्रम के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सम्पूर्ण जिले की व्यवस्था के प्रभारी रहेंगे। |
Friday 24 September 2021 11:19 AM UTC+00 पाली। जवाई बांध में पेयजल का स्तर कम होने पर खड़े हुए जल संकट का सामना करने के लिए कुड़ी से रोहट तक पाइप लाइन की मरम्मत करने व नए पाइप लगाने के लिए योजना बनाई गई थी। उसमें अब एक कदम और बढ़ाया गया है। योजना के लिए 94 लाख की स्वीकृति के बाद गुरुवार को इसके लिए टेंडर कर दिए गए। टेंडर करीब 85 लाख रुपए में हुए है। इसके कार्यादेश की स्वीकृति पांच से सात दिन में मिलने की उम्मीद है। उसके बाद पाइप लाइन का कार्य शुरू किया जाएगा। इस कार्य को पूरा होने में करीब 2 माह का समय लगेगा। वह आते ही पाइप लाइन का कार्य शुरू होगा। रोहट में पहुंचेगा करीब 10 एमएलडी पानी रोहट के चौराई क्षेत्र में सबसे अधिक पेयजल संकट रहता है। वहां गर्मी में जल संकट आते ही टैंकरों से जलापूर्ति की योजना बनाई गई थी। अब कुड़ी से रोहट तक पाइप लाइन बिछने पर टैंकरों से पानी लाने की जरूरत नहीं रहेगी। इस योजना के लिए जोधपुर के दांतावाड़ा में जलदाय विभाग के पास स्पेयर पड़े पाइपों का उपयोग किया जाएगा। जो 500 एमएम के है। इस पाइप लाइन से रोहट तक करीब 10 एमएलडी पानी पहुंचेगा। वर्ष 2016 में पाइप लाइन ठीक करने का किया था प्रयास कुड़ी से रोहट के बीच काफी साल पहले पाइप लाइन बिछाई गई थी। इसके बाद उससे पाली तक भी पानी लाया गया था, लेकिन बाद में जवाई में पानी पर्याप्त होने पर इस लाइन को भुला दिया गया। जिसकी याद वर्ष 2016 में एक बार फिर आई थी। जब जल संकट गहरा गया था। वाटर ट्रेन जोधपुर के रेलवे स्टेशन पर पहुंच गई थी। उस समय पाइप लाइन ठीक करने के प्रयास पाइप अधिक खराब होने के कारण पूरे नहीं हो सके थे। इस बार जलदाय विभाग सभी खराब पाइप हटाकर नाए पाइप लगाएगा। आकलन के बाद करेंगे आगे की कार्रवाई अभी बरसात की आस है। बरसात का मौसम बना हुआ है। ऐसे में उम्मीद है कि जवाई बांध में कम से कम पीने योग्य पानी आ जाए। जिससे वाटर ट्रेन आदि की जरूरत ही नहीं पड़े। कुड़ी से जोधपुर के बीच पाइप लाइन के टैंकर करवाए है। जल को आगे की रणनीति सितम्बर के बाद जवाई का आकलन कर बनाएंगे। -नीरज माथुर, चीफ इंजीनियर, जलदाय विभाग, जोधपुर पानी लेने के बावजूद बढ़ रहा जवाई का जल स्तर जवाई बांध में अभी 1033 एमसीएफटी पानी पाली। पेयजल संकट का सामना कर रहे पाली जिले के लिए सितम्बर में हुई बरसात कुछ राहत लेकर आई है। अब कम से कम इस साल (31 दिसम्बर तक) तो 96 घंटों के अंतराल से जवाई के लाइव स्टोरेज से जलापूर्ति की जा सकेगी। अभी खास बात यह है कि जवाई बांध से 5.5 एमसीएफटी पानी रोजाना पेयजल के लिए लेने के बावजूद जवाई के जल स्तर में कमी के बजाय बढ़ोतरी हो रही है। जो जनवरी 2022 व उसके आगे के लिए लाभदायक रहेगी। अब यह है पेयजल आपूर्ति का गणित जवाई बांध में गुरुवार सुबह 16.30 फीट भराव क्षमता के साथ 1033 एमसीएफटी पानी था। इसमें से 600 एमसीएफटी पानी डेड स्टोरेज का पानी निकालने पर 433 एमसीएफटी पानी रहता है। जवाई के सहायक सेई बांध में 2.80 मीटर भराव क्षमता के साथ 437 एमसीएफटी पानी है। इसमें 253 एमसीएफटी डेड स्टोरेज है। वह निकालने के बाद 184 एमसीएफटी पानी शेष रहता है। इसमें से जवाई में करीब 90 एमसीएफटी पानी डायवर्ट किया जा सकेगा। इस तरह जवाई के लाइव स्टोरेज में 523 एमसीएफटी पानी रहेगा। जिले के रोजाना 5.5 या 5.4 एमसीएफटी पानी लेने पर यह पानी करीब 96 दिन के लिए पर्याप्त है। आज के हिसाब से देखे तो दिसम्बर तक 99 दिन होते है। इस तरह यह पानी दिसम्बर तक जिले में जल संकट को टाले रखेगा। इस माह पानी कम नहीं होने पर अधिक लाभ जवाई बांध में छितराई बरसात से पानी की आवक हुई थी। जवाई में अभी सेई से पानी डायवर्ट हो रहा है। बांध का गेज 5.5 एमसीएफटी पानी की रोजाना निकासी के बावजूद बढ़ रहा है। यह पूरा माह ऐसा ही रहा तो जनवरी के कम से कम पहले ह$फ्ते या पखवाड़े में भी वाटर ट्रेन बुलाने की जरूरत नहीं रहेगी। वैसे दिसम्बर अंत तक तो अब ट्रेन नहीं चलानी होगी। -जगदीशप्रसाद शर्मा, अधीक्षण अभियंता, जलदाय विभाग, पाली |
Friday 24 September 2021 12:05 PM UTC+00 -राजकमल व्यास पाली। कोरोना की पहली व दूसरी लहर ने बाजार की कमर तोड़ दी। कई नौकरीपेशा बेरोजगार हो गए। परिवारों की आर्थिक स्थिति डावाडोल हो गई। ऐसे में नारी शक्ति ने परिवार को सम्बल देनी की ठानी और घरों से ही ऑनलाइन बाजार के साथ खुदरा व्यापार शुरू किया। इनमें से कई महिलाओं ने अपनी अब तक ऑनलाइन बिक्री के साथ खुदरा व्यापार में अपनी धाक जमा ली है। उनके इस प्रयास का परिणाम यह निकला है कि कई लोग जो अब तक निजी क्षेत्रों में नौकरी या छोटा-मोटा कार्य कर घर खर्च मुश्किल से चला रहे थे। वे अब पत्नी, मां व बेटी के साथ मिलकर उनके व्यापार को नई ऊंचाइयां देने की कोशिश में जुटे हैं। कोरोना के बाद अपने दम पर परिवार का खर्च उठाने के लिए जागने वाली इन महिलाओं का कहना है कि भारत में मां दुर्गा को शक्ति का रूप माना जाता है। वहीं शक्ति हर नारी में है। जरूरत सिर्फ उसे समझने और आगे बढऩे की है फिर कोई राह मुश्किल नहीं रह जाती है। ऐसी ही कुछ महिलाओं की सफल्ता की कहानी... राजपूती पोशाकों ने दी नई पहचान कोरोना में बाजार बंद थे तो कुछ नया करने का विचार आया। अपने पति व सहेलियों से चर्चा की तो ऑनलाइन बाजार का विकल्प सामने आया। फिर क्या था, मैंने राजपूती पोशाकों के साथ ही राजपूती चूड़ा का ऑनलाइन व्यापार शुरू कर दिया। राजकोट, जयपुर, जयपुर व सूरत से उत्पाद मंगवाकर इसके फोटो अपने मोबाइल के स्टेटस पर लगाती थी। पहले तो रूझान कम था, लेकिन बाद में इसकी डिमांड बढ़ती गई। आज आलम ये है कि मैं पाली के साथ ही भीलवाड़ा, अजमेर, ब्यावर से लेकर बेंगलूरु तक अपने उत्पाद बेच रही हूं। इससे परिवार को तो सपोर्ट मिल ही रहा है, खुद को भी आत्मनिर्भर बनता देखकर गर्व महसूस होता है। - रेखा सांखला, पाली हाथ से बने उत्पाद भा रहे मन पिछले कुछ समय में महिलाएं भी घर की जिम्मेदारी उठाने में आगे आने लगी है। विशेषकर कोरोना के बाद ये बदलाव आया है। हमारा एक महिलाओं का समूह है, जो ऐसी ही महिलाओं को मार्केट मुहैया कराने के लिए प्रदर्शनी लगाते हैं। अभी राखी पर भी प्रदर्शनी लगाई थी, जिसमें जिले के साथ ही ऐसी महिलाओं ने अपने हाथों से बनी राखियों की स्टॉल लगाई थी। खास बात ये है कि मार्केट में भी अब बदलाव आने लगा है और लोग हाथ से बने उत्पादों को खासा पसंद करने लगे हैं। अब दिवाली पर भी ऐसी ही प्रदर्शनी लगाएंगे, जिसमें महिलाओं के हाथों से बने डेकोरेशन के उत्पादों की स्टॉल लगाई जाएगी। इससे महिलाएं अपने परिवार की जिम्मेदारी उठाने में काफी सहयोग कर पा रही है। - रीमा जैन, सखी सहेली, पाली परिवार का मिला साथ तो बढ़ा हौसला कोरोना का दौर काफी संघर्षमयी रहा। अपने परिवार की जिम्मेदारी में कुछ सहयोग देने की मंशा से मैंने ऑनलाइन ही साडिय़ां व इमिटेशन ज्वेलरी बेचने का काम शुरू किया। पहले तो परिवार को भी समझ में नहीं आया कि मैं क्या करना चाहती हूं। लेकिन, जब बाद में ऑनलाइन ऑर्डर मिलने लगे और कुछ आमदनी होने लगी तो परिवार के सदस्य भी मेरा सहयोग करने लगे। इससे मेरा हौसला बढ़ गया। मैंने ऑनलाइन ही उत्पाद बेचने के लिए सोशल मीडिया पर गु्रप तो बनाया ही, जो भी साडिय़ों व इमिटेशन ज्वेलरी का नया स्टॉक आता है, उसे मैं ऑनलाइन ही परिचितों व ग्रुप मेम्बर्स को शेयर कर देती हूं। इससे आसानी से मुझे ऑर्डर मिल जाते हैं। आज मुझे कमाता देखकर परिवार भी काफी खुश है। - मनीषा केशावत, मारवाड़ जंक्शन युवतियों में फैशन का खासा क्रेज आज का दौर बदल चुका है। शहरों की तर्ज पर अब हमारे यहां भी महिलाएं घर की जिम्मेदारी उठाने के लिए आगे आने लगी है। चूंकि, मेरी कपड़ों की पसंद काफी अच्छी है तो मेरी सहेलियों व परिवार के लोगों ने इस रुचि को व्यापार में बदलने की राय दी। मुझे लगा तो मैंने इस दिशा में कदम बढ़ाया। इसके लिए पहले तो मैंने लेटेस्ट डिजाइन के लड़कियों के शूट मंगवाए और स्टेटस पर उनके फोटो अपलोड करने शुरू किए। जब रेस्पॉंस अच्छा मिलने लगा तो मैंने भी लड़कियों के शूट ऑनलाइन बेचने का कारोबार शुरू कर दिया। हमउम्र होने से लड़कियों को मेरी पसंद के शूट काफी पसंद आने लगे, जिससे बिक्री भी काफी हो जाती है। विशेषकर शादियों की सीजन में अच्छा मुनाफा हो जाता है। -टीना कोठारी, पाली |
Friday 24 September 2021 02:47 PM UTC+00 पाली/सोजत। जिले के सिरियारी थाना क्षेत्र के सारण ग्राम स्थित एक खेत में अपने परिजनों के साथ काम करते समय शुक्रवार अपराह्न आकाशीय बिजली गिरने से एक किशोर की मौत हो गई। सारण चौकी प्रभारी एएसआई मोहनलाल ने बताया कि सारण निवासी हिम्मतसिंह रावत (15) पुत्र अमरसिंह खेत में काम करते समय बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची तथा शव को सिरियारी अस्पताल की मोर्चरी में पहुंचाया तथा अन्त्य परीक्षण के बाद परिजनों को सुपुर्द किया। बिजली गिरने से गायों की मौत सोजत। स्थानीय सुकड़ी नदी नेहडा बेरा कबीर वटवृक्ष के पास गुरुवार रात्रि में तेज बारिश के दौरान बिजली गिरने से तीन गायों की मौत हो गई। पार्षद राकेश पंवार, राजू देवड़ा, सोहनलाल, गोवर्धन शेषाराम, चंपालाल, नारायणलाल, नरपतराज आदि मौके पर पहुंचे। चला रिमझिम बारिश का दौर सोजत। शहर में शुक्रवार को तेज गर्मी के बाद दोपहर में रिमझिम बारिश का दौर शुरू हुआ। कुछ देर बारिश के बाद धूप छांव के बीच पुन: रिमझिम बारिश हुई। बारिश से लोगो ने भीषण गर्मी से राहत महसूस की। |
Friday 24 September 2021 03:08 PM UTC+00 पाली/सुमेरपुर। जिले के सुमेरपुर के समीप बिसलुपर, बलवना, जवाई बंाध रेलवे स्टेशन, दूदनी, मोरी बेड़ा एवं जवाई जल ग्रहण क्षेत्र में शुक्रवार शाम को एक घंटे तक जमकर बारिश होने से पहाडी क्षेत्र में झरने बहने लगे। शाम को आकाश में काले घनघोर बादल छा गए। तेज हवा के साथ बारिश शुरू हुई। शहर को छोडकऱ आसपास के क्षेत्रों में जमकर बारिश होने से चारों ओर पानी ही पानी हो गया। बारिश होने से जवाई बांध रेलवे स्टेशन के पास अस्थाई अंडरपास में पानी भर गया। इससे करीबन चार घंटे तक मार्ग अवरुद्ध रहा। बिसलुपर क्षेत्र का कपूरिया नाला व सोमावली नाला पूरे वेग से बहने लगा। नाले बहने से जवाई नदी में पानी की आवक शुरू हुई। क्षेत्रभर खेतों में पानी भर गया। तालाब, एनिकटों में भी पानी की आवक हुई। धूप छांव और रिमझीम के बीच 35 मिनट तेज बौछारे धनला। गांव में शुक्रवार को भी बारिश का दौर चला। जिसमें धूप छांव व रिमझिम के बीच 35 मिनट तक गांव में तेज बौछारे गिरी। दिनभर तेज गर्मी और उमस के माहौल रहा। दिन में 1 बजकर 45 मिनट पर बारिश का दौर चला जो 35 मिनट तक जारी रहा। दिनभर घटाएं छाई रही। |
Friday 24 September 2021 03:47 PM UTC+00 पाली/सोजत। जिले के सोजत क्षेत्र के पाबुनाड़ी के समीप सोजत से बाइक पर सवार होकर अपने गांव जाते समय अचानक मवेशियों के बीच में आने से बाइक सवार तीन जने नीचे गिर पड़े। जिससे एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो जनों के चोटे आने से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार चाड़वास निवासी विजयसिंह राजपुरोहित (40) पुत्र कालूसिंह, गोपालसिंह राजपुरोहित (25) पुत्र कालूसिंह व अभयसिंह राजपुरोहित (17) पुत्र विजयसिंह बाइक पर सवार होकर सोजत से चाड़वास जाते समय पाबुनाड़ी के पास अचानक मवेशियों के चपेट से तीनों नीचे गिर पड़े। हादसे में विजयसिंह की मौत हो गई। जबकि गोपालसिंह व अभयसिंह के चोटे आने से घायल हो गए। हादसे के बाद बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई। इस दौरान मार्ग से गुजर रहे कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष चुन्नीलाल चाड़वास मौके पर पहुंचे तथा घायलों को सोजत अस्पताल पहुंचाया। जहां पर दोनों घायलों का उपचार जारी है। |
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at abhijeet990099@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |