>>: आज से 100 यूनिट बिजली फ्री, जानिए कितना बचेगा पैसा

>>

Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment!

CM Ashok Gehlot Gift 100 Units Of Electricity Free From Today : चुनावी साल में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने घरेलू बिजली उपभोक्ताओं को नए कलेवर में बड़ी राहत दी है। अब सभी उपभोक्ताओं को शुरुआती 100 यूनिट बिजली मुफ्त मिलेगी। वहीं, जिसकी विद्युत खपत 200 यूनिट प्रति माह है उसका स्थाई शुल्क, फ्यूल सरचार्ज, इलेक्ट्रिसिटी ड्यूटी, अरबन सेस, जल संरक्षण उपकर भी माफ होंगे। इन्हें केवल 100 यूनिट का विद्युत शुल्क ही देना होगा।

यह भी पढ़ें : राजस्थान में सरकारी कर्मचारियों को एडवांस वेतन

100 यूनिट से ज्यादा बिजली उपभोग करने वालों को अब कम बचत होगी। यानी, अब दो सौ यूनिट तक बिजली खपत करेंगे तो 980 रुपए की बचत होगी। इससे ज्यादा बिजली उपभोग करने वालों को अब 575 रुपए ही बचेंगे जबकि अभी तक अधिकतम साढ़े सात सौ रुपए की सब्सिडी मिलती रही है। इसका अतिरिक्त भार राज्य सरकार वहन करेगी और बिजली कंपनियों को भुगतान किया जाएगा। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बुधवार देर रात पहले ट्विट कर राहत की घोषणा की और फिर वीडियो के जरिए छूट का गणित समझाया।

 


ये है लाभ का गणित

  • 1.24 करोड़ घरेलू उपभोक्ता हैं प्रदेश में
  • 1.04 करोड़ उपभोक्ता 100 यूनिट वाले : बिल शून्य
  • 10 लाख उपभोक्ता 200 यूनिट वाले : 980 रुपए की छूट
  • 10 लाख उपभोक्ता (200 यूनिट से ज्यादा उपभोग) : 575 रुपए की छूट
  • 200 यूनिट खपत वालों का छूट का गणित
  • 100 यूनिट मुफ्त। शुरुआती 50 यूनिट तक 4.75 रुपए यूनिट के हिसाब से 237.50 रुपए, बाकी 50 यूनिट पर 6.75 रुपए यूनिट के अनुसार 337.50 रुपए। यानी विद्युत शुल्क में 575 रुपए की छूट।
  • इसके अलावा इलेक्ट्रिसिटी ड्यूटी (40 पैसे यूनिट) 80 रुपए, अरबन सेस (15 पैसे यूनिट) 30 रुपए, जल संरक्षण उपकर (10 पैसे यूनिट) 20 रुपए। यानी 130 रुपए शुल्क माफ। फ्यूल सरचार्ज अलग है,जो एकमुश्त है अैर बदलता रहता है।
  • फिक्स चार्ज 275 रुपए है।
  • इस तरह बिल में 980 रुपए की छूट की छूट मिलेगी।
You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajasthanews12@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription.