>>: LPG Price 1 June: गैस सिलेंडर हुआ और सस्ता, देखें आपके शहर में कितनी कीमत

>>

Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment!

LPG Price 1 June 2023: एलपीजी गैस अब सस्ती हो गई है। पेट्रोलियम कंपनियों ने 1 जून को नए दरों की घोषणा की है। इसके अनुसार 19 किलो वाला कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर अब सस्ता होकर दिल्ली में 1773 रुपए में मिलेगा। रसोई गैस सिलेंडर के दामों में कोई तब्दीली नहीं आई है। यह पिछले महीने की तरह ही इस महीने भी वही कीमत चुकानी होगी। इससे पहले 1 मई को भी व्यवसायिक गैस सिलेंडर की कीमत 172 रुपए कम की गई थी। गौरतलब है कि हर माह कंपनियां पहली तारीख को कीमत की समीक्षा करते हुए इसमें बदलाव करती हैं।

अब राजस्थान के उदयपुर में यह कीमत 1134.50 रुपए हो गई है। इसके अलावा कोलकाता में यह सिलेंडर 85 रुपए सस्ता होकर अब 1960.50 रुपए से 1875.50 रुपए में मिलेगा। मुंबई में यह 1808.5 रुपए प्रति सिलेंडर से 83.50 रुपए सस्ता होकर 1725 रुपए में मिलेगा। चेन्नई में2021.50 रुपए से 84.50 रुपये कम होकर 1937 रुपए पर मिलेगा। नई दिल्ली में इसकी कीमत अब 1773 रुपए हो गई है।

 

You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajasthanews12@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription.