>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
नसीराबाद में सफाईकर्मियों ने किया कार्य बहिष्कार, कचरे के लगे ढेर Saturday 20 May 2023 10:46 PM UTC+00 नसीराबाद (अजमेर) . छावनी परिषद के मुख्य अधिशासी अधिकारी की ओर से यूनियन अध्यक्ष के साथ कथित दुर्व्यवहार व दो अस्थायी कर्मचारियों को बिना कारण बताए कार्य से हटाने के विरोध में सफाईकर्मियों ने शनिवार से कार्य बहिष्कार शुरू कर दिया। सफाईकर्मियों के कार्य बहिष्कार से नगर की सफाई व्यवस्था चरमराने लग गई है। नगर के मुख्य बाजार में सफाई नहीं होने से जगह-जगह कचरा पड़ा हुआ है और कई जगह कचरे के ढेर लगे हैं। सफाई के अभाव में जगह-जगह नालियों में कचरा अटा पड़ा है, जिससे नालियों में भरे पानी से दुर्गन्ध उठ रही है। क्षेत्रवासियों ने बताया कि इससे मच्छरों के फैलने का अंदेशा बढ़ने लगा है। अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ ने हटाए गए दोनों सफाईकर्मियों को वापस काम पर नहीं लेने तक कार्य बहिष्कार की चेतावनी दे रखी है। वहीं दूसरी ओर सफाई कार्य नहीं होने से शहर में लगे कचरे के ढेर से उठती दुर्गंध से लोगों का हाल बेहाल हो गया। |
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajisthanews12@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |
