>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
गोशालाओं में गोवंश की बताई संख्या ज्यादा, पशुपालन विभाग करेगा जांच Saturday 20 May 2023 07:16 PM UTC+00 अलवर. जिले की गोशालाओं में ज्यादा संख्या में गोवंश दर्शाने से पशुपालन विभाग की ङ्क्षचता बढ़ गई। विभाग को आशंका है कि कुछ गोशालाओं की ओर से फर्जी आंकडों पेश किए गए हैं। विभाग अब गोवंश की सच्चाई जानने के लिए जिले की गोशालाओं का फिर से सर्वे करवाएगा। गोशालाओं में इस साल 20 प्रतिशत से ज्यादा गोवंश की वृद्धि दर्शायी गई है। इस कारण पशुपालन विभाग ने फिलहाल जिले की 6 गोशालाओं को दी जाने वाली सहायता की दूसरी किश्त रोक दी है। इससे गोशालाओं में पल रहे पशुधन को चारे पानी का संकट भी खड़ा हो सकता है। गौरतलब है कि गोशालाओं में गोतस्करी से छुडवाए गए गोवंश, पालन नहीं कर पाने पशुपालकों के गोवंश, सडक़ों पर लावारिस मिले गोवंश को रखा जाता है। इनका चारा पानी का खर्चा सरकार देती है। छोटे पशुओं को 20 रुपए प्रतिदिन व बड़े पशुओं के लिए 40 रुपए प्रतिदिन के हिसाब से राशि दी जाती है। पहले चरण में मिला 8 करोड़ से ज्यादा का अनुदान पहले चरण में मिले 20 हजार 413 पशु 6 गोशालाओं में फिर से होगी गणना
गोशालाओं की संख्या- 58 अनुदान लेने वाली गोशालाएं- 33 कितने गोवंश को मिला अनुदान- 18 हजार 958 जिले की छह गोशालाओं में पशुधन 20 प्रतिशत से ज्यादा मिला है। इनको दिया जाने वाला बजट रोक दिया गया है। इन गोशालाओं में फिर से गणना करवाई जाएगी। जून माह तक गणना पूरी होगी। जिसे कलक्टर के समक्ष पेश किया जाएगा। इसके बाद ही बजट पेश होगा। नियम के अनुसार गोशालाओं में 20 प्रतिशत की वृद्धि होने पर ही बजट दिया जाता है। -डा. राजेश गुप्ता, उपनिदेशक, बहुउद्देेशीय पशु चिकित्सालय, भवानी तोप, अलवर। |
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajisthanews12@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |
