>>: Rajasthan News : अर्जुन राम मेघवाल बने क़ानून मंत्री, तो सीएम गहलोत का मोदी सरकार पर 'निशाना', कही ये बात

>>

Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment!

जयपुर।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अर्जुन राम मेघवाल की कानून मंत्री के रूप में नियुक्ति को लेकर मोदी सरकार पर तंज कसते हुए निशाना साधा है। एक न्यूज़ एजेंसी को दिए इंटरव्यू में गहलोत ने कहा कि अगर अर्जुन राम मेघवाल को मंत्री बनाना ही था, तो सरकार को उन्हें कैबिनेट का दर्जा देना था। उन्होंने कि इस नियुक्ति से ये साफ़ है कि भाजपा का लक्ष्य लोकसभा चुनाव 2024 से पहले अनुसूचित जाति के नेता को बढ़ावा देना है।

 

सीएम गहलोत ने आगे कहा कि "अर्जुन राम मेघवाल को राज्य मंत्री के रूप में स्वतंत्र प्रभार के बजाये कैबिनेट मंत्री का दर्जा मिलता तो राजस्थान के लोगों को ख़ुशी होती। मेघवाल अनुसूचित जाति के नेता हैं, उन्हें पदोन्नत किया जाना चाहिए था।''

 

ये भी पढ़ें : फोड़ डाला 'लेटर बम', खोल डाली कांग्रेस की पोल!

 

मुख्यमंत्री ने ये बातें कर्नाटक दौरे के दौरान न्यूज़ एजेंसी से बातचीत के दौरान कही। गहलोत कर्नाटक के मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह के सिलसिले में बेंगलुरु पहुंचे हुए हैं।

You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajasthanews12@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription.