>>: Rajasthan Yojana Bhavan : भ्रष्टाचार के ढेर पर मुख्यमंत्री, नाक के नीचे पकड़ा गया सोना-सतीश पूनिया

>>

Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment!


Cash And Gold Found In Yojana Bhavan : राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत एक तरफ कर्नाटक के शपथ ग्रहण में नई सरकार को बधाई दे रहे हैं तो ठीक उसी वक्त राजस्थान सरकार के 12 बजे हुए हैं। प्रदेश के योजना भवन में मिले करोड़ों रुपए और लाखों रुपए सोने को लेकर खलबली मची हुई है। विपक्षी पार्टियों ने मोर्चा खोल दिया है तो अपने भी निशाना साधने से नहीं चुके रहे हैं।

भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया ने सीधे अशोक गहलोत पर निशाना साधते हुए कहा है कि प्रदेश के मुख्यमंत्री की नाक के नीचे सोना पकड़ा जाना यह बताता है कि मुख्यमंत्री भ्रष्टाचार के ढेर पर बैठे हुए हैं। नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने कहा है कि भ्रष्टाचार की गंगोत्री आखिरकार सचिवालय तक पहुंच ही गई। जहां मुख्यमंत्री अशोक गहलोत बैठकर शासन चलाते हैं, वहां करोड़ों की नकदी और सोना बरामद होना इस बात का प्रमाण है कि गहलोत सरकार भ्रष्टाचार के संरक्षणदाता की भूमिका में है।

 


कर्नाटक का कमीशन 40 तो राजस्थान में 40 पर

मंत्री राजेंद्र गुढा का 15 मई को दिया गया वो बयान भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें उन्होंने कहा था कि ***** हमारी सरकार कर्नाटक की सरकार को जो 40 परसेंट भ्रष्टाचार को जो मामला था उससे बाहर जा रही है। हमारी सरकार, भ्रष्टाचार के सारे रिकार्ड तोड़ दिए हमनें। हमारा एलाइमेंट खराब है। धारीवाल का एलाइमेंट खराब है, उसको ठीक करो और ये बुडढ़ो बवालो हो गया *****

पुलिस ने गोपनीय रखी कार्रवाई

इस मामले में कार्रवाई गोपनीय रखी गई। कमिश्नर आनंद श्रीवास्तव व एडिशनल कमिश्नर कैलाश विश्नोई के सुपरविजन में अतिरिक्त उपायुक्त रामसिंह के नेतृत्व में टीम गठित की गई। इसके बाद नकदी और सोने को लावारिस मानते हुए जब्त किया गया है। अलमारी की फाइलें कई विभागों से जुड़ी हैं। अब अधिकारियों और कर्मचारियों से पूछताछ की जा रही है।

नई अलमारी में करोड़ों का माल

राजस्थान सचिवालय की जिस आलमारी में यह नोट मिले हैं उसे देखकर लग रहा है कि 2000 रुपए के यह करोड़ो नोट कुछ समय पहले रखे गए हैं। इसके मायने ये हैं कि यह प्रणाली योजनाबद्ध थी। दूसरी बड़ी बात यह है कि गोल्ड बिस्किट भी मिला है। ऐसे में यह बात साबित होती है कि यहां जानबूझ कर रखा गया। इस सोने के बिस्किट पर मेकिंग मार्क भी है। ऐसे में जल्द ही सोने के व्यापारी से पूछताछ की जाएगी।

ऐसे खुली बात
सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के अतिरिक्त निदेशक महेश गुप्ता ने फाइलों के डिजिटलीकरण करने के लिए इस आलमारी खुलवाई। इस आलमारी की चाभी नहीं मिल रही थी फिर इसका ताला तोड़ा गया तो 2000 रुपए की नोट की गडिडयों दिखाई दीं। एक बैग भी रखा था। इसमें सोना भी रखा हुआ था। तत्काल मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी गई।

You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajasthanews12@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription.