>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
अवैध खनन कर्ताओं के विरूद्ध एफआईआर व पेनल्टी राशि वसूलने में भीलवाड़ा अव्वल Wednesday 31 May 2023 02:57 PM UTC+00 भीलवाड़ा. जिले में अवैध खनन, निर्गमन, भंडारण की रोकथाम तथा पर्यावरण सरंक्षण के लिए गठित जिला स्तरीय कमेटी की बैठक जिला कलक्टर अध्यक्षता में बुधवार को कलक्ट्रेट सभागार में हुई। इसमें कलक्टर आशीष मोदी ने बजरी के स्टॉक के जांच के निर्देश दिए। परिवहन विभाग को बिना पंजीयन, नम्बर प्लेट, ओवरस्पीड, गैर वाणिज्यिक संचालित वाहनों पर कार्रवाई के लिए जिले में कैंप लगाकर कार्रवाई करने को कहा है।
पुलिस अधीक्षक आदर्श सिद्धु ने बजरी के जिन क्षेत्रों में नवीन कार्य प्रारम्भ किए जा रहे हैं, उनमें पट्टाधारक एवं बजरी परिवहन कर्ताओं में शामिल लोगों के बीच कोई विवाद ने इसके लिए पुलिस का अलग से जाब्ता लगाने को कहा। हुमड़ ने बताया कि सरकार ने 25 लाख रुपए से अधिक शोरूम कीमत के वाहनों के लिए वाहन की अवधि अनुसार पर्यावरण क्षतिपूर्ति राशि पूर्व में निर्धारित 1 लाख रुपए की राशि से बढाया जाकर 2 से 4 लाख रुपए कर दी गई है। समोड़ी-दरीबा में आरएसी बटालियन लगाने से अवैध खनन पर अंकुश लगा है। Message |
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajisthanews12@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |
