>>: फिल्मी स्टाइल में पुलिस पर हमला, सरकारी जीप ले भागे बदमाश

>>

Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment!

उदयपुर नयागांव .उदयपुर जिले में अपराधी इतने बेखौफ हैं कि पिछले एक माह में दूसरी बार फिल्मी स्टाइल में पुलिस पर हमला कर सरकारी जीप ले भागे। पहाड़ा थाना क्षेत्र के महुवाल भाटडिय़ा गांव में हुई इस घटना में थाने का एक सिपाही घायल हो गया। घटना के बाद पुलिस ने आसपास के जंगल व गुजरात बॉर्डर इलाके में दबिश दी तो आरोपी जीप छोड़ भागे। पुलिस ने जीप बरामद कर आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज किया है। इससे पहले मांडवा थाना क्षेत्र में कुख्यात अपराधी रणिया व उसके साथी पुलिस पर हमला कर हथियार ले भागे थे।

उदयपुर जिले के पहाड़ा थाना क्षेत्र के महुवाल भाटडिय़ा निवासी गोविंद मीणा मारपीट के मामले में वांछित था। मंगलवार रात थानाधिकारी सुनील चावला छह सिपाहियों के साथ उसे पकडऩे गए। थानाधिकारी जाप्ते के साथ आरोपी को पकडऩे उसके घर की तरफ गए तथा जीप चालक सिपाही राकेश गाड़ी में अकेला बैठा था, तभी पहले से घात लगाकर बैठे मंशाराम, गांगा, आशीष व अन्य ने पथराव करते हुए जीप के कांच व उपकरण तोड़ डाले तथा चालक राकेश से मारपीट कर जीप ले भागे। शोर सुनकर जाप्ता लौटा तब तक आरोपी फरार हो चुके थे।

पुलिस ने रात को ही नाकाबंदी की तो आरोपी करीब 5 किलोमीटर दूर घाटी के घोड़वा गांव में जीप को जंगल में छोड़ भागे। जहां से जीप बरामद की गई। पुलिस ने बताया कि आरोपी गोविंद के दो भाई थाने के हिस्ट्रीशीटर हैं। सूचना पर देर रात एएसपी (ग्रामीण) प्रियंका रघुवंशी, ऋषभदेव वृत्ताधिकारी डूंगर सिंह, स्पेशल टीम के अमित स्वामी, खेरवाड़ा थानाधिकारी शब्बीर खां, पाटिया थाना अधिकारी उम्मेदीलाल, बावलवाड़ा थाना अधिकारी प्रभु सिंह, परसाद थाना अधिकारी परमेश्वर लाल पाटीदार, ऋषभदेव थाना अधिकारी लक्ष्मीराम सहित पुलिस लाइन का जाप्ता मौके पर पहुंचा। पुलिस ने देर रात सर्च अभियान किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। बुधवार को पुलिस अधीक्षक विकास शर्मा भी मौके पर पहुंचे और आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

...

एक माह पहले भी हुआ था हमला

जिले के मांडवा थाना क्षेत्र में गत 27 अप्रेल को कुख्यात बदमाश रणिया व उसकी गैंग ने पुलिस पर हमला करते हुए हथियार ले भागे थे। हमले में थानाधिकारी सहित छह पुलिसकर्मी घायल हुए थे। इस घटना के एक माह बाद भी रणिया व उसके बेटे फरार हैं। जबकि उसके गुर्गे पकड़ में आए हैं।

You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at abhijeet990099@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription.