>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
नोहरे में कूड़ा डालने जा रही महिला पर टूट कर गिरी हाईटेंशन लाइन, मौके पर ही मौत Monday 22 May 2023 07:05 PM UTC+00 कठूमर (अलवर) . उपखंड क्षेत्र के गांव पिसई में सोमवार को रिहायशी घरों के बाहर से निकल रही हाईटेंशन लाइन के टूटने से 30 वर्षीय विवाहिता की मौत हो गई। इसके बाद आक्रोशित ग्रामीणों व मृतका के परिजनों ने कठूमर बिजली घर के बाहर शव को सडक़ पर रख खेरली नगर मार्ग पर जाम लगा दिया और प्रर्दशन करने लगे। सूचना पर थानाप्रभारी चंद्र शेखर शर्मा मय पुलिस बल के पहुंचे और लोगों को समझाकर जाम खुलवाया। लोगों ने जाम तो खोल दिया, लेकिन मौके पर विधायक व उच्च अधिकारियों को बुलाने की मांग को लेकर बैठे रहे। बाद में विधायक प्रतिनिधि के तौर पर उनके पुत्र अमिताभ बैरवा मौके पर पहुंचे और दोषी कर्मचारियों के विरुद्ध कार्रवाई करने, नियमनुसार सरकारी सहायता दिलवाने, ढीले तारों को तुरंत प्रभाव से सही कराने का आश्वासन देकर लोगों को पोस्टमार्टम के लिए राजी किया। इस दौरान, कठूमर थाना प्रभारी चंद्रशेखर शर्मा, बिजली निगम के एईएन कमल वर्मा, नायब तहसीलदार लक्ष्मण प्रसाद आदि मौजूद थे। रिपोर्ट कराई दर्ज |
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajisthanews12@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |
