>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
मेनाल के झरने पर मिली मौत Sunday 21 May 2023 02:52 PM UTC+00 राजस्थान के प्रसिद्ध मेनाल जल प्रताप के नीचे कुंड में रविवार को एक वृद्धा का शव मिला। मृतका तीन दिन से लापता थी। चित्तौड़गढ़ जिले के बेगूं थाना क्षेत्र में झरने के नीचे कुंड में एक अज्ञात वृद्धा का शव होने की सूचना पुलिस को मिली। सूचना पर पुलिस उप अधीक्षक झाबर मल ,थाना प्रभारी थाना प्रभारी भगवान लाल मेघवाल जाप्ते मौके पर पहुंचे। महिले के शव को बाहर निकाल उसकी शिनाख्ती के प्रयास किए। महिला के शव को बेगूं चिकित्सालय की मोर्चरी में भिजवा कर आसपास के गांवों में सूचना की। इसी बीच मृतक महिला की पहचान उथेन कला निवासी श्यामलाल ने अपनी लापता मां गबूरी बाई (65 ) पत्नी बख्तावर बलाई के रूप में की। उसने पुलिस को बताया कि मृतका मानसिक रूप अस्वस्थ थी। वह शुक्रवार को बिना बताए घर से कही चली गई थी। परिजनों ने उसकी आसपास के गांवों में तलाश की। सम्भावना है कि झरने के ऊपर से गिर जाने से महिला की मृत्यु हुई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौपा। |
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajisthanews12@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |
